जीविका से जुड़े डाटा इंट्री ऑपरेटर कर्मी की मौत से रही अफरा तफरी,मृत को जिंदा होने की आश में ले गए निजी अस्पताल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।इसी क्रम में रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में जब जीविका से जुड़े एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया,तो परिजन बदहवाश हो गए।शुक्रवार की सुबह इस वाक्या के बाद परिजन रोते बिलखते रहे और फिर मृत के जिंदा बचने की आश में खुद ही उसे एक निजी अस्पताल ले गए।परिजन यह कह रहे थे कि अनुमंडल अस्पताल में न हार्ट के डॉक्टर हैं और ना ही ईसीजी मशीन काम करता है।उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि मौत हो गई है,बल्कि,उन्हें आशंका थी कि इलाज की सुविधा न होने से समय जाया किया जा रहा है और इससे मौत हो सकती है।बाद में परिजन उन्हें कंधे पर ले कर भागे और फिर एक ई रिक्शा से उन्हें निजी अस्पताल ले गए।हालाकि,इस क्रम में जीविका के कर्मी मिथलेश कुमार (कम्यूनिटी कॉर्डिनेटर ) सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे और वे इस प्रकरण में असमंजस में दिखे।
क्या है म...









