नेपाल के पशुपतिनाथ मंदीर की तर्ज पर बनेगा रक्सौल का नया बनने वाला रेलवे स्टेशन, स्थानीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर रखी आधारशिला!
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण रक्सौल रेलवे स्टेशन अब विश्व स्तरीय होगा! अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा, जिसकी पहली झलक काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसी होगी। इस परियोजना के पहले चरण में 54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इस अमृत भारत स्टेशन के निर्माण का कार्य अब शुरू हो जाएगा,क्योंकि,इसके लिए पश्चिम चंपारण क्षेत्र के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने 1अगस्त2025( शुक्रवार )को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया ।इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार , क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित एनडीए कार्यकर्ता और रेल अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद डा संजय जायसवाल ने बताया कि नया स्टेशन 4 मंजिला होगा।इस पर पशुपति नाथ मंदिर की तरह का चार गुंबद भी होगा। इसकी भव्यता शहर के किसी भी हिस्से...









