रमजान पर देश आने की चाहत रह गई अधूरी, एसएसबी ने सात भारतीय को नेपाल लौटाया!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस रोक थाम को ले कर भारत व नेपाल सरकार न केवल सख्त है,बल्कि,सीमा पर सुरक्षा बल सँयुक्त रूप से निगरानी व गश्ती में भी हैं।खुली सीमा के रास्ते आवाजाही नही होने देने के लिए सख्ती बरती जा रही है।
इसी क्रम में रमजान के मौके पर घर आने की कोशिश करते सात लोगों को एसएसबी ने शुक्रवार को नियंत्रण में लिया।
बताया गया कि ये शुक्रवार को सभी चोरी छुपे सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।जिन्हें एसएसबी 47 वीं बटालियन के ए कम्पनी अंतर्गत बीओपी सिसवा के जवानों ने नियंत्रण में लिया।सिसवा के फिक्स पॉइंट कोहनी टोला ड्यूटी पार्टी के द्वारा इन्हें नियंत्रण में लेने के बाद पूछ ताछ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नेपाल सशस्त्र बल 13 वीं वाहनी अमर पट्टी ( पर्सा ) को सुपुर्द कर दिया गया।जिसके बाद इन्हें क्वरेंटाइन की प्रक्रिया की गई।
बताया गया कि इसमे भारतीय कामगार व उनके परिजन थ...









