कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में बन रहे ‘एंटी कोरोना मास्क’,लॉक डाउन में भी आधी आबादी है व्यस्त!
कुष्ठरोगियों की बस्ती सुंदर पुर में बने मास्क का बाजार में है खूब डिमांड,लोग कर रहे पसंदकुष्ठ कॉलोनी की आधी आबादी लॉक डाउन में घरों में कर रही है मास्क का निर्माण,नही फैलाती दुसरो के आगे हाथ
रक्सौल।(vor desk)।विश्व महामारी बने कोरोना वायरस के विरुद्ध ठूंठ हाथों ने भी मोर्चा संभाल रखा है।रक्सौल के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर की आधी आबादी इस मोर्चे पर सबसे आगे है।कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों द्वारा अब तक आठ हजार से ज्यादा एंटी कोरोना मास्क बनाया जा चुका है।जो करोना वायरस से बचाव के काम आ रहा है।खादी कपड़े से बने हरे व नीले रंग के इस मास्क को सीमावर्ती रक्सौल समेत बिहार के अलावे नेपाल में भी खूब पसंद किया जा रहा है।
इस मास्क को बनाने की प्रेरणा सुंदरपुर की संचालिका व साध्वी कविता भटराई से मिली।इसके बाद यहां की आधी आबादी इसमे जी जान से से जुट गई।लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर ...









