रक्सौल में अब तक पांच स्वास्थ्य संस्थान सील,न्यू आबदा से शिफ्ट किए गए सात मरीजों को अनुमंडल अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज!
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में फर्जी डॉक्टरों और अवैध क्लिनिक के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की करवाई में अब तक कुल पांच अवैध स्वास्थ्य संस्थानों को सील कर दिया है, जिनमें शांति सेवा सदन, सनराइज हेल्थ केयर एंड चैरिटेबल अस्पताल, न्यू आबदा नर्सिंग होम, स्काई हॉस्पिटल और एसएलएम हॉस्पिटल शामिल हैं।
न्यू आबदा नर्सिंग होम पर कार्रवाई के दौरान वहां भर्ती सात मरीजों को अनुमंडल अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जिन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई। इन मरीजों में तीन बच्चेदानी, दो अपेंडिक्स, एक हर्निया और एक पित्त की थैली के मरीज शामिल थे।मेडिकल ऑफिसर डा विजय कुमार और विशाल कुमार उत्तम के देख रेख में इनका जांच- इलाज हुआ।
अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन ने बताया कि मरीजों की स्थिति सामान्य थी और ड्रेसिंग के बाद सभी मरीजों का स्वास्थ्य ठीक पाया गया।जरूरी दवा दे कर उन्हें डिस...









