रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 के 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित,तेज हुआ चुनावी दंगल !
रक्सौल (vor desk)। चुनाव आयोग ने रक्सौल बिधान सभा क्षेत्र से मैदान में उतरे राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है।इसकी पुष्टि रक्सौल अनुमंडल की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुश्री आरती ने की है।उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन के लिए निर्देशित किया गया है।
इधर,चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही चुनावी दंगल शुरू हो गया है।क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी आई है।
10 रक्सौल विधानसभा के प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह:1-बसपा से डॉ0 अजय कुमार सिंह-हाथी2- भाजपा से प्रमोद सिन्हा -कमल3 -इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामबाबू यादव -हाथ4- जय महाभारत पार्टी से उमंग कुमार गुप्ता - बांसुरी गुप्ता5-कुंदन कुमार-दी प्लुरल्स पार्टी -शतरंज बोर्ड6-राष्ट्र सेवा दल -देवेंद्र कुमार सि...









