बीरगंज महानगरपालिका द्वारा एडीबी के सहयोग से सिरिसिया नदी संरक्षण व सौंदर्यीकरण की पहल
सिरिसिया नदी कॉरिडोर व पथलैया कॉरीडोर के विकास के लिए एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बैठक !
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के पहाड़ीयों से निकलने वाली सिरिसिया नदी के संरक्षण व सौंदर्यीकरण को ले कर बीरगंज महानगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी ) के सहयोग से इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।बीरगंज महा नगरपालिका ने इसकी योजना तैयार कर ली है।आगे की रणनीति के लिए गुरुवार को एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बीरगंज के मेयर विजय सरावगी के द्वारा एक बैठक की गई।जिसमें इस पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।मेयर श्री सरावगी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट को सिरिसिया नदी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जहां सिरिसिया नदी के प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।।वहीं इस नदी के तट पर सड़क का निर्माण के साथ इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।बता दे क...









