कोरोना जांच के लिए सेमपीलिंग लेने आये मेडिकल टीम ने स्कूल में ही जला डाला पीपीई किट,अधजले पीपीई किट से रक्सौल स्थित कण्टोमेन्ट जोन में भय व रोष!
स्कूल में ही जला दिया पीपीई किट,छोड़ गए अवशेष!
रक्सौल।(vor desk )।रकसौल में जुलाई में अब तक 123 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।दो संक्रमित महिलाओं की मौत हो चुकी है।भयावाह होती स्थिति को देखते हुए डीएम कपिल शीर्षत अशोक सख्त हैं।रक्सौल में कम्प्लीट लॉक डाउन के निर्देश जारी किए गए हैं। शीघ्र ही नगर परिषद को सील करने की कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
इस बीच ,स्वास्थ्य विभाग के सिफारिश पर रक्सौल में जहां पांच से बढ़ा कर 15 कण्टोमेन्ट जोन बनाये गए हैं।वहीं,कण्टोमेन्ट जोन को ले कर प्रशासनिक अकर्मण्यता साफ दिख रही है।जिसको ले कर गहरी नाराजगी है।वही,वार्ड 12 में अधजले पीपीई किट मिलने से वार्ड में भय व रोष है।
बताते हैं कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पहुंचे कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी डॉ रणजीत राय ,डीपीएम अमित अचल, डब्लू एचओ के एसएमओ डॉ सुभान अली की टीम ने जहां लॉक डाउन व कण्टोमेन्ट जोन...









