Friday, July 31

ब्रेकिंग न्यूज़

लॉक डाउन के अनुपालन के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में लगा बैरियर,हुई बैरिकेटिंग,सख्ती बढ़ी

लॉक डाउन के अनुपालन के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में लगा बैरियर,हुई बैरिकेटिंग,सख्ती बढ़ी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोविड 19 के रोक थाम को ले कर स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव व डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में बेवजह आवाजाही ,भीड़ व वाहन परिचालन को रोकने के उद्देश्य से मुख्यपथ समेत शहर के विभिन्न वार्डो के सड़को की बैरिकेटिंग कर दी गई है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के मुताबिक,फिलवक्त कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गली,मुहल्लों व सड़को की बैरिकेटिंग की गई है।जरूरत पड़ने पर इसमे इजाफा किया जा सकता है।बैरिकेटिंग वाले इलाके में दण्डाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी तेज कर दी गई है।लॉक डाउन व नियमो के उलनङ्घ्न पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के नहर चौक, बाटा चौक, कौड़िहार चौक, आश्रम रोड, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, मछली बाजार-फल मंडी व नागा रोड चौक पर बैरियर लगा दिया गया है। जबकि,शहर के आर्य समाज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड व मार...
रक्सौल के आरपीएफ कांस्टेबल अनिल कुमार की असमायिक मौत,शोक

रक्सौल के आरपीएफ कांस्टेबल अनिल कुमार की असमायिक मौत,शोक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ ) के एक कांस्टेबल अनिल कुमार(43 ) की असमायिक मौत हो गई है।वे पोस्ट कार्यालय का कार्य देखते थे तथा बैरक में ही रहते थे।पिछले 17 जुलाई से 26 जुलाई तक अवकाश में थे।जिसमें एक दिन विश्राम,तीन दिन पूरक विश्राम, छह दिन आकस्मिक अवकाश पर गए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते आरपीएफ पोस्ट कमांडर व जवान बताया गया कि तबियत खराब होने व कोरोना से मिलते जुलते लक्षण के बाद वे छूटी ले कर घर चले गए थे।घर पर ही तबियत ज्यादा बिगड़ी।सीतामढ़ी के बैरगनिया स्थित घर पर ही वे रह रहे थे व इलाज चल रहा था।इसी बीच शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि,20 जुलाई को सीतामढ़ी स्थित सदर अस्पताल में उनकी कोरोना संक्रमण की जांच भी हुई थी।डीपीआरओ परिमल कुमार के मुताबिक,कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।इसलिए कोरोना से मौत नही हुई है। उनके निधन पर रक्सौल आरपीएफ के पोस्ट कमा...
तिलावे नदी उफान पर,कलिकापुर के समीप टूटा करीब 30 फिट बांध!

तिलावे नदी उफान पर,कलिकापुर के समीप टूटा करीब 30 फिट बांध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )। लगातार बारिश व सीमांचल नेपाली जल ग्रहण क्षेत्रो में लगातार हो रही बारिश से प्रखंड में एक बार फिर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है ।वही बाढ़ का पानी के आने से नेपाली नदियों गाद, तिलावे,बंगरी नदियों में जलस्तर काफी बढ़ गया है ।गुरुवार को प्रखंड के पखनहिया पंचायत के समीप अवस्थित तिलावे नदी पर बने बांध करीब तीस फीट टूट गया है जिसके कारण पखनहिया, खोरवा, कलिकापुर, सकरार पंचायत के मुड़वा,दोस्तियां, के सैकड़ो एकड़ में लगे धान की फसलें नष्ट हो गयी है ।बांध टूटने की पुष्टि पखनहिया पंसस पति अफरोज खान ने गुरुवार को की ।वही दूसरी ओर अधकपरिया पंचायत के समीप सिकरहना नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है जिसके कारण अधकपरिया कब्रिस्तान पर कटाव का खतरा उत्पन्न हो गया है ।तथा बांध में जगह जगह भूल (छिद्र) हो गया है ।प्रभारी सीओ सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड में सम्भावित बाढ़ के आगमन को ...
लॉक डाउन को ले कर सख्ती शुरू,बेवजह घर से निकलने वालों की हो रही धुलाई!

लॉक डाउन को ले कर सख्ती शुरू,बेवजह घर से निकलने वालों की हो रही धुलाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल में बढ़ते कोरोना संक्रमण व लॉक डाउन के उल्लंघन पर डीएम कपिल शीर्षत अशोक सख्त डीएम के निर्देश पर रक्सौल में सख्ती शुरू,एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी संजय झा कर रहे मोनिटरिंग लॉक डाउन व नियमो के अनुपालन के लिए 2 दर्जन से अधिक दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती शहर में मास्क नही पहनने वालो व वाहन सम्बन्धी नियमों का पालन नही करने वालों पर हो रहा जुर्माना लॉक डाउन के नियमो को तोड़ने पर लग रही फटकार व कानूनी कार्रवाई भी रक्सौल।(vor desk)।एक ओर लॉक डाउन के सख्ती से अनुपालन को ले कर डीएम कपिल शीर्षत अशोक खुद सड़को पर उतर कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।वहीं, तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भी उनका ध्यान है।यही कारण है कि रक्सौल में 15 कण्टोमेन्ट जोन बनाये गए हैं।कोरोना जांच की सेमपीलिंग बढाई गई है। https://youtu.be/hlTl1886awE जबकि, रक्स...
रामगढ़वा में बाढ़ के पानी निकासी को लेकर दो गॉव के बीच हिंसक झड़प, दर्ज़नो घायल

रामगढ़वा में बाढ़ के पानी निकासी को लेकर दो गॉव के बीच हिंसक झड़प, दर्ज़नो घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा पंचायत के दूबे टोला व शिवनगर पंचायत के इनरवा के ग्रामीणों के बीच बाढ़ के पानी निकासी को लेकर जमकर मारपीट हुई ।मारपीट के दौरान दोनों गाँव के करीब एक दर्जन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए । घटना गुरुवार को करीब ग्यारह बजे की है ।वही हिंसक मारपीट की सूचना मिलते ही रामगढ़वा के प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम राम ,जमादार रामशंकर राय सहित जिला पुलिस बल दूबे टोला सरेह में पहुंच कर दो गाव के लोगो को खदेड़ा तथा सभी घायलों के इलाज हेतु पीएचसी में भेजवाया ।घटना के बाबत दूबे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि इनरवा गाँव के ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी निकासी का रास्ता वाला में लगे छोटकी पुल में निकासी रास्ता को बंद कर दिया है जिसके कारण पानी का निकासी नही हो रहा था तथा पानी के जलजमाव से हजारों एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो रही थी ।इसी रास्ते को हटव...
रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 16 में हुई सेमपीलिंग,50 में मिले 6 कोरोना संक्रमित !

रक्सौल नगर परिषद के वार्ड 16 में हुई सेमपीलिंग,50 में मिले 6 कोरोना संक्रमित !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब सेमपीलिंग बढ़ाने में जुट गई है।इसी कड़ी में गुरुवार को वार्ड 16 में शिविर लगा कर 50 कोरोना संक्रमितों की जांच की गई।जिसमे 6 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।इस टीम में मोतिहारी से आये लैब टेक्नीशियन कमरे आलम व दीप राज समेत अन्य शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया कि 2 जुलाई को वार्ड में शिविर लगा कर जांच के बाद कोरोना ब्लास्ट हुआ था।उसके बाद 6 व 20 तथा 21 जुलाई को पीएचसी में कैम्प लगा कर जांच की गई थी।पिछले 6 जुलाई के रिपोर्ट का कोई अत्ता पता नही है।जबकि,20 व 21 जुलाई को हुई जांच में 14 कोरोना पोजिटिब मिले थे। वहीं, वार्ड 16 में हुई जांच में भी कम्युनिटी स्प्रेड की पुष्टि हुई है।क्योंकि,इसमे 50 में 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बता दे कि उक्त वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता धुरुव सर्राफ की पत्नी सुधा...
अब दिन के 1 बजे तक ही खुल सकेंगी किराना, कृषि उत्पाद व हार्डवेयर दुकानें, गुरुवार व रविवार को पूर्णतः बंदी!

अब दिन के 1 बजे तक ही खुल सकेंगी किराना, कृषि उत्पाद व हार्डवेयर दुकानें, गुरुवार व रविवार को पूर्णतः बंदी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
– फल एवं सब्जी, दूध की दुकानें प्रातः 6ः 00 बजे से अपराहन 05ः 00 बजे तक ही खुलेंगी मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।लाॅकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एहियातन कुछ सख्त निर्णय लिए हैं। इसके मद्देनजर पूर्व में निर्देश में संशोधन करते हुए किराना व अन्य आवश्यक सेवा की दुकानों को अब 5ः00 बजे की जगह 1ः00 बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार व रविवार को पूर्णतः बंदी रहेगी। इस दिन सिर्फ दवा दुकानें व अन्य जरूरी सेवाएं ही उपलब्ध होंगी। डीएम ने दुकानों व वाहनों के परिचालन अवधि में संशोधन किया है। फल एवं सब्जी(चलंत या ठेला पर), दूध की दुकान प्रातः 6ः 00 बजे से अपराहन 05ः 00 बजे तक तथा दवा दुकानें, क्लिनिक, नर्सिग होम 24 घंटे खुले रहेंगे। किराना, खाद्य सामग्री, मीट, मछली, पशु चारा, कृ...
रक्सौल में बढ़ रहे संदिग्ध मौत से हड़कम्प,जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने लिखा डीएम को पत्र!

रक्सौल में बढ़ रहे संदिग्ध मौत से हड़कम्प,जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने लिखा डीएम को पत्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में एक पर एक असमायिक मौत ने लोगों की नींद उड़ा दी है।अब इस मामले की जांच की आवाज उठने लगी है।क्योंकि, इसमे कोरोना से भी मौत की आशंका से इनकार नही किया जा सकता। पिछले दस दिनों में कम से चार पांच मौत ने लोगों को झकझोर दिया है।क्योंकि, इसमें पांच मौत वार्ड 12 व इससे लगे इलाके से जुड़ा है।वार्ड 12 में कण्टोमेन्ट जोन घोषित है। बताया गया है कि वार्ड 12 में पहले एक युवती संक्रमित पाई गई।उसके बाद 212 लोगों की सेमपीलिंग हुई।दो दिनों बाद चार लोगों की रिपोर्ट आ गईं।जिसमे उक्त युवती व उसके माता पिता व बहन शामिल थे।लेकिन,बाद में रिपोर्ट काफी विलम्ब से आई।करीब दस दिनों पर दस लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। तब स्वास्थ्य विभाग ने फोन पर मरीजो की ट्रेकिंग की।लेकिन,कोई टीम सर्वे,फॉलोअप व सेमपीलिंग के लिए नही पहुंची।उस...
बिहार को झटका:लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से मुक्त हुए डॉ0 संजय जायसवाल, पार्टी ने की नयी नियुक्ति

बिहार को झटका:लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से मुक्त हुए डॉ0 संजय जायसवाल, पार्टी ने की नयी नियुक्ति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल अब लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक पद से मुक्त कर दिये गए हैं . मंगलवार की देर शाम पार्टी ने ये फैसला लिया. मध्य प्रदेश से सांसद राकेश सिंह को पार्टी का नया मुख्य सचेतक बनाया गया है. बीजेपी ने राज्यसभा में नये मुख्य सचेतक की नियुक्ति की है. एक व्यक्ति-एक पद का फार्मूला बीजेपी सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले के आधार पर संजय जायसवाल को पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाया गया है. पिछले साल नयी लोकसभा के गठन के बाद पार्टी ने संजय जायसवाल को ये जिम्मेवारी दी थी लेकिन उसके बाद उन्हें बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बना दिया गया. इसके बाद उन्हें मुख्य सचेतक पद से हटना तय था. हालांकि पार्टी ने इसके लिए लंबा समय लिया. मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश से सांसद राकेश सिंह को लोकसभा में बीजेपी का मुख्य सचेतक बनाने का फैसला...
नकरदेई हाल्ट पर रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ बोरे में बंद युवक शव ,अटकलों का बाजार गर्म

नकरदेई हाल्ट पर रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ बोरे में बंद युवक शव ,अटकलों का बाजार गर्म

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड के नकरदेई हाल्ट पर एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।युवक का बाल मुड़ा हुआ था। यह शव बोरे में बन्द कर प्लेटफार्म के पूर्वी छोर के रेल ट्रैक पर फेंका पाया गया। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर रखा गया,जिससे कि शहव मालगाड़ी की चपेट में आकर दो टुकड़ों में हो गया ।जिससे शव की शिनाख्त मुश्किल हो गई। बताया गया कि शव को ग्रामीणों ने देखा व हो हल्ला किया।जिसके बाद भीड़ जुटी और प्रशासन को सूचना दी गई।घटना की सूचना के बाद पुलिस व रेल पुलिस क्षेत्राधिकार के सवाल पर कन्नी काटते रहे।इस कारण शव शाम तक वही पड़ा रहा। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!