मौलवी व फौकानिया की परीक्षा में कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन,रक्सौल प्रशासन लापरवाह!
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में चल रहे मौलवी और फौकानिया कि परीक्षा को लेकर सरकार पूरी तैयारी के साथ इस कोरोना महामारी में परीक्षा करा रही है। जिसमे सरकार की गाइड लाइन के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आएंगे। लेकिन आज गुरुवार को चौथे दिन की परीक्षा में रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नियमों की उलंघन साफ साफ दिखता नजर आया।परीक्षा देने आई परीक्षार्थियों की लंबी कतार दिखी। कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था। बिना मास्क के और बिन दूरी बनाए लंबी कतार में खड़ी थी। कोई भी शिक्षक या पुलिस कर्मी भी सोशल डिस्टेंसी का पालन कराते हुए नही दिखे।
हजारीमल हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर इतनी लंबी कतार में इन महिला परीक्षार्थियों के बीच एक भी महिला पुलिस कर्मी भी नजर नही आई।जबकि परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और मास्क, ग्लब्स ,सेनेटाइज लेकर केंद्र पर...









