Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल जा रहे 8 नेपाली को एसएसबी ने लिया नियंत्रण में,किये गए क्वरेंटाइन!

नेपाल जा रहे 8 नेपाली को एसएसबी ने लिया नियंत्रण में,किये गए क्वरेंटाइन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा सील होने के बावजूद चोरी छिपे हो रही आवाजाही को रोकने के लिए पूर्वी चंपारण व पर्सा जिला प्रशासन मुस्तैद है।दोनों ओर के सुरक्षा निकाय एक दूसरे को सहयोग कर रहे है। इसी बीच, बुधवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के प्रेम नगर अंतर्गत पिलर संख्या 390/28 के पास से एसएसबी ने 8 नेपाली नागरिक को अवैध रूप से नेपाल में घुसने के प्रयास में नियंत्रण में लिया है।ये सभी बिहार के सासाराम से चल कर यहां पहुंचे थे।और सीमा पार करने की कोशिश में थे। एसएसबी के हवलदार संजीव कुमार गुज्जर, जीडी कवीन्द्र कुमार रॉय व चेतन कुमार की टीम ने इन्हें नियंत्रण में ले कर शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय स्थित कोरोना आपदा राहत केंद्र में पहूंचाया। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि इन्हें 14 दिनों तक क्वरेंटाइन किया गया है।बॉर्डर खुलने के बाद ये नेपाल जा सकेंगे। ...
दो छात्रों ने एडमिशन का खर्च निकालने के बालक का किया अपहरण,अब खाएंगे जेल की हवा!

दो छात्रों ने एडमिशन का खर्च निकालने के बालक का किया अपहरण,अब खाएंगे जेल की हवा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अपहृत मुक्त बालक रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के दरपा थाना क्षेत्र से अपहृत एक 7 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नगर मोतिहारी नगर थाना के आजाद नगर मानसपूरी मोहल्ले से सकुशल बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुक्त कराया गया बालक रामनगर गाव का किशन कुमार है।जो सुभाष चन्द्र आर्य का पुत्र है। सुभाष चन्द्र नियोजित शिक्षक हैं , जिससे अपराधियो ने 10 लाख फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ता में दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।एसपी नवीन चन्द्र झा ने पत्रकारों को बताया कि वह मोबाइल फोन भी बरामद कर ली गई है जिससे फिरौती माँगी गई थी। गिरफ्तार अपहरणकर्ता अजित कुमार अपहृत किशन का पड़ोसी है , वही दूसरा अपहरणकर्ता दिलीप कुमार अजित का मित्र है। वही मोतिहारी के आजाद नगर में महिला शीला देवी के संरक्ष्ण में बच्चे को रखा गया था। शीला का पति शहर में ही फल बेचता है। एसपी ने कहा है कि अजित ने ...
जमियत उलमा ए हिन्द एवं ईमारत-ए शरिया ने जरूरतमंदों के बीच शुरू किया राशन वितरण !

जमियत उलमा ए हिन्द एवं ईमारत-ए शरिया ने जरूरतमंदों के बीच शुरू किया राशन वितरण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जरूरतमंदो के बीच राहत सामाग्री का वितरण शुरू रक्सौल ।(vor desk )। जमियत उलमा ए हिन्द एवं ईमारत-ए शरिया ईकाई, रक्सौल के तत्वाधान में लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामाग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में छोटा परेउवा स्थित मस्जिद में इस आपदा की घड़ी में गरीब असहाय लोगों के लिए राहत सामाग्री का पैकेट युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस बाबत आदापुर के पूर्व प्रमुख महम्मद असलम व नुरुल्लाह खान ने बताया कि 17 किलो के पैकेट में उक्त खाधान्न सामाग्री वितरित होगी।जिसमें हरी सब्जी, चावल दाल, साबुन तेल सहित अन्य सामाग्री मौजूद है। यह नगर परिषद क्षेत्र के 25 वार्ड में वितरण किया जाना है। जिसमें प्रत्येक दिन एक एक वार्ड में करीब 200 सौ पैकेट भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी जमीयत उलमा ए हिन्द ईकाई रक्सौल के खजांची मौलाना रिजवान साहब व सचिव मुफ्ती ज्याउलहक साहब न...

सप्ताह में महज 4 दिन ही खुलेगी दुकानें ,नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल अनुमंडल में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को ही खुलेंगी दुकानें रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण में चार कोविड-19 के मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने लॉक डाउन में सख्ती शुरू कर दी है।जिला ऑरेंज जोन में आ गया है। इसको देखते हुए जिला पदाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने लॉक डाउन की अवधि में खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध व दवा के प्रतिष्ठानों के खोलने के लिए दी गई छूट में संसोधन किया है।नये नियमो के तहत जहां पूर्वी चंपारण जिला के सभी मेडिकल स्टोर 24×7 की अवधि में खुले रह सकते हैं।वहीं, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी व फल मंडी सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ही खुले रहेंगे।जबकि खुदरा दुकान सुबह 6 बजे से 4:30 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं कृषि से संबंधित प्रतिष्ठान प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। जबकि मोतिहारी नगर परिषद ...
बजरंग दल ने मुबंई के पालघर मे मॉब लीचिंग के शिकार संतो की आत्मा की शान्ति हेतु जलाया दीप,हत्यारों पर कार्रवाई की मांग !

बजरंग दल ने मुबंई के पालघर मे मॉब लीचिंग के शिकार संतो की आत्मा की शान्ति हेतु जलाया दीप,हत्यारों पर कार्रवाई की मांग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बजरंग दल के रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष राणा जितेश कुशवाहा के नेतृत्व मे मंगलवार को मुबंई के पालघर मे हुए संतो की हत्या की आत्मा के शान्ति हेतु जिला कमिटि सदस्यो द्वारा दीप जलाया गया और और दो मिनट का मौन भी रख कर श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि लाकडाउन के चलते सभी सदस्यो ने अपने घर मे ही एक दिया जलाया और मौन रखा। साथ ही कातिलो को सजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा जल्द से जल्द दोषीयो पर कारवाई हो ।वहीं,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा मुबंई सरकार हत्यारों को फासी की सजा दे । सभी सदस्यो ने एक स्वर से कहा है कि दोषीयो को सजा मिले वरना हम सभी धरना प्रदर्शन करेगे।मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राज गौरव ,दिपक सिंह , मंकेशवर ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ,अमित कुमार,शयाम चौरसिया ,राजू कमार, रीतिक,पुरण,अभिषेक बरनवाल ,...
विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन, कार्यकर्ताओं में मास्क वितरण!

विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन, कार्यकर्ताओं में मास्क वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूरी सब्जी बांटते भाजपा कार्यकर्ता विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन ! रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देखरेख में भोजन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं,विधायक डॉ0 सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मास्क का वितरण किया और हमेशा मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस को मेनटेन करने की अपील की। मंगलवार को लॉक डाउन के बीच भाजपा की टीम ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर,कचुरवारी व बेलवा टोला समेत विभिन्न पंचायतो के ग्रामीणों में करीब 300 र्सव ज्यादा पैकेट बांटे।पैकेट में पूरी व सब्जी था। बता दे कि इस तैयार भोजन के अलावे नगर परिषद के जरूरतमंदो के बीच राशन वितरण लगातार जारी है। बताया गया कि विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह के देख-रेख में आदापुर प्रखंड के महादलित बस्तियों सहित कई गांव...
रामगढ़वा में बना आइसोलेशन सेंटर, एसडीओ अमित कुमार ने किया निरीक्षण!

रामगढ़वा में बना आइसोलेशन सेंटर, एसडीओ अमित कुमार ने किया निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
150 बेड के आइसोलेशन सेंटर का एसडीओ ने किया निरीक्षण रामगढ़वा।( vor desk )। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा संचालित पंचायत स्तरीय आइसोलेशन सेंटर का जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण कर लोगों को उत्साहव‌र्द्धन कर रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व बीडीओ राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित रेशमा देवी कन्या उच्च विद्यालय में बने प्रखंड स्तरीय आइसोलेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए वहीं रहने का ही निर्देश दिया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में हो गया है। इससे बचाव के लिए लोगों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि भी इस काम में जिला,अनुमंडल, व प्रखंड प्रशासन का सहयोग करें ताकि वैश्विक महामारी का प्...
रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के सब्जी बाजार में मंगलवार की सन्ध्या करीब सवा सात बजे अचानक हुई आगलगी से अफरातफरी मच गई।लॉक डाउन के बीच इस घटना से लोग सकते में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सब्जी बेचने वाले दो खटीक के दुकानो में उक्त आगलगी हो गई।जिसे स्थानीय लोगों व फायरबिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत से काबू किया। बताया गया कि आगलगी की लपटे दिखते ही स्थानीय लोग जुट गए और आगलगी को काबू में जुट गए।वहीं सूचना के बाद पुलिस टीम व फायरबिग्रेड वाहन पहुंच गई। रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर एम आलम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। इधर,जिस दो दुकान में हुई इस आगलगी में करीब पच्चीस हजार की क्षति पहुंची है।सब्जी व अन्य समान जल गए। वार्ड 20 मौजे निवासी दुकान संचालक मनीष सोनकर व नरेश सोनकर के मुताबिक, शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।कोई दिया या...
भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार के किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा कमेटी के द्वारा की गई पहल अब रंग ला रही है। उक्त बातें आज किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रक्सौल संगठन जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में भारी आंधी बारिश और ओले गिरे थे। जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो गई थी। उसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल से आग्रह किया गया था कि किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति मिले।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और एक कमेटी बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मिलकर के इस समस्या के समाधान के लिए निवेदन किए। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने यह बताया कि बिहार सरकार ने मांगों को मानते...
भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देख रेख में नगर के सभी वार्डो में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के द्वारा अपने निजी कोष से रक्सौल विधानसभा-10 अंत र्गत नगर के सभी 25 वार्डों के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री बांटा जा रहा है। इसके लिए रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में राहत वितरण सामग्री के हजारों पैकेट तैयार किये गये है। इस राहत सामग्री वितरण कार्य के लिए नगर के सभी पार्षदों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है।पहले चरण में प्रत्येक वार्ड में 40 जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में अपने अपने वार्ड में नगर पार्षद रवि गुप्ता(वार्ड 10 ),कुंदन सिंह( वार्ड 9 ) व जितेंद्र दत्ता ( वार्ड 5 )समेत अन्य वार्ड पार्षद सक्रिय दिखे।...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!