नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत
रक्सौल।(vor desk )एक ओर जहां भारत मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को ले कर नेपाल सरकार अलर्ट मोड पर है,वहीं,दुसरीं ओर रक्सौल से लगे नेपाल के वीरगंज में लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।
पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या 32हो गई है।पिछले दिनों 24 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पावँ फूल गए थे।वहीं,ताजा जांच में शुक्रवार को फिर 8 संक्रमित मिलने से हड़कम्प है।
वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल के कोविड संयोजक सरोज रोशन दास ने बताया कि कुल 29 लोगो की थ्रोट सवाब की जांच हुई थी।जिसमे 8 संक्रमित मिले, जिसमे 6 पुरूष व 2 महिला शामिल हैं।सभी वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के हैं। गुरुवार को भी 8 संक्रमित मिले थे।जिसमें 6 बीरगंज व 2 बारा जिला के थे।
इधर,कोरोना से पर्सा जिला के कौवा बनकटैया निवासी नेपाली कांग्रेस नेता साबिर हुसैन की बीते दिनों मौत...









