Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार का बड़ा आदेश,इन इलाकों को छोड़ बाकी सभी इलाकों में कपड़ा-रेडीमेड दुकान खोलने का आर्डर!

बिहार सरकार का बड़ा आदेश,इन इलाकों को छोड़ बाकी सभी इलाकों में कपड़ा-रेडीमेड दुकान खोलने का आर्डर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गृह विभाग की तरफ से नया आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर सभी प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं जिसमें कपड़े की दुकान एवं रेडीमेड वस्त्र दुकान सहित को नियंत्रित ढंग से खोले जाने का आदेश जारी किया गया है. आदेश में साथ ही इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि यहां पर अत्याधिक भीड़ ना हो. गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि किसी एक स्थान पर स्थित अनेक दुकानों को बारी-बारी से सप्ताह के अलग-अलग दिन अथवा अलग-अलग समय पर खोलने का आदेश संबंधित जिला पदाधिकारी निर्गत करेंगे. इसके साथ ग्राहकों के लिए आदेश में अनिवार्य किया गया है कि वह अपने आवासीय क्षेत्र के निकट दुकानों में से खरीदारी के लिए जाएं और उन्हें दूर के दूसरे क्षेत्रों में स्थित दुकानों में खरीदारी हेतु जाने की अनुमति नहीं होगी. निजी टेक्सी पर आदे...
रक्सौल के सीओ बने विजय कुमार,छौड़ादानों के सीओ बने पंकज कुमार!

रक्सौल के सीओ बने विजय कुमार,छौड़ादानों के सीओ बने पंकज कुमार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार के 60 अंचलों में नए अंचलाधिकारी की पोस्टिंग,राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला पटना।( vor desk )। बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.बिहार के 60 अंचलों में नए अँचलाधिकारी को पदस्थापित किया गया है.कुल मिलाकर बिहार राजस्व सेवा के 64 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।जिन लोगों का तबादला हुआ है उनमें बिहार राजस्व सेवा के अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं चकबंदी पदाधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल मे विजय कुमार रक्सौल, सुरेश पासवान संग्रामपुर, बद्री ठाकुर सुगौली, व पंकज कुमार छौड़ादानो के सीओ बनाए गए हैं। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना: ...
रक्सौल में सागवान के पेड़ से टप-टप चू रहा पानी,कौतूहल में लोग!

रक्सौल में सागवान के पेड़ से टप-टप चू रहा पानी,कौतूहल में लोग!

जरा हटके, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में पेड़ से टप-टप पानी टपकने की घटना चर्चा और शोध का विषय बन गया है।यह वाक्या शहर के एयरपोर्ट रोड का है।जहां सड़क के दोनों किनारों पर सागवान के पेड़ लगे हुए हैं।आईसीपी बाइपास रोड से लगे एयरपोर्ट रोड चौक के समीप सागवान के पेड़ से पानी टपक रहा है।जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।वहीं,कुछ आस्थावान लोग दो कदम आगे बढ़ कर पूजा पाठ करने लगे हैं।लोग इस वाक्ये से हैरत में हैं।दूर दूर से लोग देखने पहुंच रहे हैं। लगातार टपक रहा पानी:इस पेड़ से लगातार पानी टपक रहा है।बताया गया है कि इस पेड़ की टहनी यानी ऊपरी हिस्सा कुछ समय पहले आंधी में टूट गया था।इसी बीच,जब इस पेड़ से पानी टपकने लगा,तो,चर्चा शुरू हुई।जो जंगल मे आग की तरह फैल गई।लोगों की भीड़ जुटने लगी।बताया गया कि फुनगी से जड़ तक पानी को देखा जा रहा है।पानी इस कदर टपक रहा है कि जमीन ...
नेपाल में लॉक डाउन 2 जून तक ,कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 295 , दो की मौत!

नेपाल में लॉक डाउन 2 जून तक ,कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 295 , दो की मौत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल में कोरोना को ले कर बढ़ते संकट और दो मौत की घटना के बाद लॉक डाउन की अवधि को छठी बार बढ़ा दिया है।नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक के बाद लॉक डाउन 2जून तक के लिए लागू कर दिया है। इस बीच,प्रदेश 1 में रविवार को तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दो विराटनगर में और एक धनकुटा में मरीज पाये गए हैं। सामाजिक विकास राज्य मंत्री जीवन घिमिरे के अनुसार, बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज धरान में किए गए परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं,मोरंग जिला के बिराटनगर के एक 29 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पाया गया है। इसी तरह धनकुटा में 34 साल की महिला में कोरोना संक्रमण मिला है। इस समय, प्रदेश 1 में कोरोना संक्रमणों की संख्या 39 तक पहुंच गई है। उनमें से 17 को इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। इस बीच, रविवार को तीन संक्रमितो की पुष्टि...
छौड़ादानों के एकडरी गावँ में पोखरा में डूबने से बालक की मौत

छौड़ादानों के एकडरी गावँ में पोखरा में डूबने से बालक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विधायक डॉ शमीम ने किया दुःख प्रकट,कहा-मिलेगी सरकारी सहायता रक्सौल।(vor desk )।अनुमण्डल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकडरी गांव में रविवार को पोखरा में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया गया कि मृत बालक एकडरी गांव निवासी नागेंद्र यादव का पुत्र सुजीत कुमार गांव के बगल में स्थित पोखरा में रविवार की शाम स्नान करने गया था।बाद में कुछ बच्चों ने उक्त पोखरा में बच्चे को डूबते देख ,हो हल्ला किया।जिसके बाद जिसके परिजन व ग्रामीण बच्चे को निकाले व छौड़ादानो पीएचसी इलाज को पहुंचे।लेकिन,उसे बचाया नही जा सका।बताया गया है कि मृतक एकडरी पंचायत समिति सदस्य सुरेश यादव का भतीजा है।इधर,छौड़ादानों थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। ...
आदापुर के अरडा में पुआल के ढेर से बरामद हुआ बच्चे का शव,पुलिस ने शुरू की जांच!

आदापुर के अरडा में पुआल के ढेर से बरामद हुआ बच्चे का शव,पुलिस ने शुरू की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के आदापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरडा गांव के सरेह से रविवार की सुबह एक बच्चे का शव बरामद हुआ।जिसको ले कर जहाँ इलाके में सनसनी फैल गई,वहीं, बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच गए।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं, जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बताया गया कि मृतक की पहचान गांव के ही रमेश सहनी के 10 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक सुलेशन का ट्यूब(नशा का केमिकल) बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उक्त बालक की गला दबाकर हत्या किया गया है।ऐसा प्रतीत हो रहा है। इधर,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन युवकों को अभिरक्षा में लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे उक्त बालक अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से 15 सौ रुपए लेकर आदापुर बाजार के लिए निकला। जब देर शाम तक बालक अपन...
भारत ने दिया नेपाल को 30 हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट का उपहार

भारत ने दिया नेपाल को 30 हजार व्यक्ति की जाँच करने की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट का उपहार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार ने 30 हजार व्यक्ति के जाँच की क्षमता वाला पीसीआर टेस्ट किट नेपाल सरकार को उपहार दिया है । नेपाल के भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री भानुभक्त ढकाल को उक्त पीसीआर टेस्ट किट प्रदान किया है । दूतावास सूत्रों ने बताया कि ये किट माई ल्याब ने उत्पादन किया है ।राजदूत श्री क्वात्रा ने बताया कि प्याथोडिटेक्ट कोभिड–19 क्वालिटेटिभ आरटी पीसीआर टेस्ट किटभारतीय जनता की तरफ से नेपाली जनता के लिए उपहार स्वरुप प्रदान किया गया। टेस्ट किट के सहयोग से नेपाल के स्वास्थ्यकर्मी तीस हजार व्यक्तियों का पीसीआर टेस्ट कर सकते हैं। दुतावास सूत्रों ने बताया कि इससे पूर्व राजदूत क्वात्रा ने नेपाल सरकार को 23 टन आवश्यक दवा हस्तान्तरण किया था । ...
लॉक डाउन 4.0 देश भर में 31 मई तक लागू,गृह मंत्रालय ने जारी की गाइड लाइन!

लॉक डाउन 4.0 देश भर में 31 मई तक लागू,गृह मंत्रालय ने जारी की गाइड लाइन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नई दिल्ली।( vor desk )। देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 को ऐलान कर दिया गया है. इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं. घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है. हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी. मेट्रो पर पाबंदी रहेगी. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे.* लॉक डाउन 4.0 की बड़ी बातें मेट्रो नहीं चेलंगीविमान सेवाएं बंद रहेंगी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगेधार्मिक स्थल बंद रहेंगेमॉल, थिएटर, होटल, रेस्तरां बंद रहेंगे इधर, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/ महानिदेशकों से चर्चा करेंगे. लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज खत्म हो रही है। पीएम मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को...
रक्सौल मुख्य पथ व घोड़ासहन नहर सड़क का निर्माण कार्य शुरू!

रक्सौल मुख्य पथ व घोड़ासहन नहर सड़क का निर्माण कार्य शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।घोड़ासहन कैनाल पथ के निर्माण के लिए टेंडर होने के बाद रक्सौल -छौड़ादानो के बीच सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। वहीं ,रक्सौल के हरदिया कोठी ( नयका टोला ) स्थित कृषि फार्म (वायरलेस) से कस्टम रेलवे ढाला तक तथा ढाला से मैत्री पूल( कस्टमपूल )और बाए भारतीय धर्म शाला तरफ के निर्माण कार्य के लिए भी टेंडर हो गया है।जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।उक्त जानकारी भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि रक्सौल से भेलाही नहर रोड का कार्य भी जल्द ही होगा। ...
बीरगंज में नेपाल ऑयल निगम कार्यालय गेट के आगे बम मिलने से रहा हड़कम्प, सेना ने किया नष्ट!

बीरगंज में नेपाल ऑयल निगम कार्यालय गेट के आगे बम मिलने से रहा हड़कम्प, सेना ने किया नष्ट!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
लॉक डाउन में बम डिस्पोज करने पहुंची नेपाल सेना बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के बीरगंज स्थित प्रतिमा चौक पर नेपाल ऑयल निगम कार्यालय के आगे बम रखे जाने से सनसनी रही।लॉक डाउन व निषेधाज्ञा के बीच इस बम के रखने की सूचना मिलने पर पुलिस व सेना सक्रिय हो गई। शनिवार की संध्या इस वाक्ये से जहां हड़कंम्प रहा,वहीं, नेपाल सेना के बम डिस्पोजल दस्ते ने पहुंच कर उक्त बम को नष्ट किया। बीरगंज के श्री पुर स्थित पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर दीपक कुमार साह ने बताया कि प्रतिमा चौक के लक्षमनवा में एक सन्दिग्ध वस्तु के रखे होने की सूचना थी।जिसके बाद जांच की गई।जिसमे बम की पुष्टि हुई।सेना की बम डिस्पोजल टीम ने इसे नष्ट किया।बताया गया कि बम डिब्बे में रखा गया था। यह जांच की जा रही है कि बम किसने और कैसे रखा।नेपाल ऑयल निगम के कार्यालय के गेट के आगे इस तरह की घटना को काफी गम्भीरता से लिया गया है।पूरे मा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!