राजा लाओ -देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले बीरगंज में जुलूस-प्रदर्शन,सड़क पर उतरे लोग
राजतंत्र व हिन्दू राष्ट्र की पुनःस्थापना की मांग को ले कर रैली।
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल में राजतन्त्र की वापसी की मांग जोर पकड़ रही है।काठमांडू,पोखरा व जनकपुर आदि के बाद बीरगंज में भी गुरुवार को राजा लाओ,देश बचाओ व हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए जारी अभियान की पैरोकारी करते हुए जुलूस -प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
इस क्रम में बारा और पर्सा के सैकड़ो ग्रामीणों ने जुलूस में राज तन्त्र व हिन्दू राष्ट्र स्थापना की मांग को ले कर बड़े बड़े बैनर,पोस्टर, राजा रानी की तस्वीर,व नेपाल के झंडे के साथ प्ले कार्ड ले कर नगर परिक्रमा की।
इस दौरान 'राजा आओ देश बंचाओ' लिखे बैनर के साथ नारे लगाते हुए उक्त रैली बीरगंज के घण्टाघर से निकल कर माईस्थान, आदर्शनगर, अलखियामठ, घडिअर्वा होते हुए पुन: घण्टाघर पहूंच नुक्कड़ सभा में परिणत हो गई।
रैली का नेतृत्व नेपाल राष्ट्रवाद संघ क...









