Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत शनिवार को करीब दो हजार लोगों को इंट्री दी गई। अहले सुबह से ही आइसीपी गेट पर इंट्री के लिए कतार लग गई थी।जो शाम तक लगी रही।लेकिन,यह कतार खत्म नही हुई।करीब पांच सौ से ज्यादा लोग इंट्री से वंचित रह गए। उधर,शुक्रवार को इंट्री से वंचित लोगों को शनिवार को इंट्री मिली।लेकिन,उन्होंने जो त्रासदी झेली ,उसे वे जीवन भर शायद ही भूल पाएं। शुक्रवार को जब रक्सौल आइसीपी में इंट्री बन्द कर दी गई तो उनका दर दर भटकना नियति बन गई।नेपाल पुलिस प्रशासन ने उन्हें वापस लौटने नही दिया। वहीं,उन पर डंडे भी बरसाए गए।उन्हें रात नो मेंस लैंण्ड पर काटनी पड़ी।कुछ समाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगो ने उन्हें भोजन कराया। सुबह आंधी व बारिश के कहर से उनका सामना हुआ।भूख और बारिश में भींग जाने से एक युवक आइसीपी गेट पर ही अचेत हो गया।उसके साथियो...
रक्सौल में फिर मिला कोरोना संक्रमित,कोरेनटाइन सेंटर में संक्रमण की आशंका!

रक्सौल में फिर मिला कोरोना संक्रमित,कोरेनटाइन सेंटर में संक्रमण की आशंका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना संकर्मीतो की संख्या 2 पहुंच गई है।शनिवार को कुल 12 रिपोर्ट आई,जिसमे एक युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।बताया गया कि युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी में मजदूरी करता था।वह सड़क मार्ग से अपने संगी साथियो के साथ रक्सौल आया था।जिसे रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में कोरेनटाइन किया गया था। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को उचित इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव से आये 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उक्त केंद्र के लोगों की जांच हुई।जो उक्त संक्रमित के संपर्क में थे।इसी कड़ी में 12 लोगों की सेम्पलिंग की गई थी।जिसमे 11 लोग निगेटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था।जहां से उसे मोतिहारी भेज दिया गया...
नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1401, लॉक डाउन 14 जून तक बढ़ाई,बॉर्डर सील रहेगा 27 जून तक!

नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1401, लॉक डाउन 14 जून तक बढ़ाई,बॉर्डर सील रहेगा 27 जून तक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk)।भारत सरकार ने जहां एक जून से लॉक फ्री 1 शुरू करने की घोषणा की है।वहीं,नेपाल ने लॉकडाउन की अवधि आगामी 14 जून तक के लिए बढ़ा दी है।वहीं, भारत-नेपाल की सीमा भी 27 जून तक सील कर दी गई है। काठमांडू के बलुआ टार स्थित प्रधानमंत्री आवास में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।प्रधानमंत्री केपी ओली के नेतृत्व में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विदेश से आये लोगों के व्यवस्थापन व कोरोना नियंत्रण के लिए आवश्यकता अनुसार नेपाल सेना का परिचालन किया जाएगा। इधर,नेपाल में कोरोना संकर्मीतो की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।शनिवार तक 1401 कोरोना संकर्मीतो की पुष्टि हो चुकी है।जबकि, केवल पर्सा जिला में कोरोना संकर्मीतो की संख्या 105 पहुंच गई है।जिसमे पांच भारतीय शामिल हैं।लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या ने नेपाल के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी ...
लॉक डाउन में चोरी:घर का ताला तोड़ लाखो की सम्पति उड़ा ले गए चोर!

लॉक डाउन में चोरी:घर का ताला तोड़ लाखो की सम्पति उड़ा ले गए चोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है।शुक्रवार की रात्रि शहर के लक्ष्मीपुर स्थित जगदम्बा नगर में एक घर के गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर गिरोह ने लाखों की सम्पति चुरा लिया।इस बाबत पीड़ित पंडित अवधेश पांडे ने रक्सौल थाना में आवेदन दे कर जांच व कारवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि घर के गेट का ताला तोड़ कर करीब 70 हजार रुपये नकद समेत स्वर्णाभूषण ,कपड़ा व अन्य कीमती सामान चुरा ली गई।उन्होंने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब थी।इस क्रम में वे घर से बाहर थे।जब सुबह घर पहुंचे तो ताला टूटा पाया गया।पेटी बक्सा समेत समान इधर उधर बिखरा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की है।इंस्पेक्टर अभय कुमार के मुताबिक,जांच पड़ताल की जा रही है। ...
अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अपने ही देश मे इंट्री के लिए हजारों भारतीय नागरिक न केवल तड़प रहे हैं।बल्कि,दर दर भटक रहे हैं और उनके आंखों के आंसू सुख नही रहे।इसी क्रम में शुक्रवार को करीब एक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को रक्सौल इंटिग्रेटड चेक पोस्ट पर इंट्री नही मिल सकी।इन सभी भारतीय नागरिकों को वन्दे भारत मिशन के तहत वतन वापसी के लिए लाया गया था।इंट्री नही मिलने से भारतीय नागरिकों ने जम कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और दोनों देशों की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।यही नही पीड़ितों का आरोप है कि रक्सौल आइसीपी गेट पर इंट्री को जमे लोगों को एसएसबी ने जबरदस्ती भगा दिया।जबकि, नेपाल लौटने का प्रयास कर रहे लोगों को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस ने डंडे बरसाए और खदेड़ दिया। वहां फंसे लोग दिन भर कड़ी धूप और लू के बीच दिन काटी, वहीं, शाम तक इंट्री नही मिलने के बाद वे नो मेंस लैंण्ड और आस पास के ...
भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अब तक वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से करीब 1800 भारतीय नागरिक आये स्वदेश नेपाली नागरिकों की भी हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर से गये 600 लोग बीरगंज/रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी शुरू हो गई है।गुरुवार को करीब 602 लोगों को रक्सौल आईसीपी में इंट्री मिली।अब तक करीब 1800 से ज्यादा लोग रक्सौल के रास्ते भारत लौटे। वहीं, नेपाली नागरिकों की भी वापसी शुरू हो गई।गुरुवार को करीब 50 नेपाली नागरिकों को बीरगंज बॉर्डर पर इंट्री मिली।अब तक करीब 600 से ज़्यादा लोग रक्सौल बॉर्डर होते नेपाल पहुँचे। उधर,भारत मे फंसे नेपाली नागरिकों के वापसी के लिए एनओसी में विलम्ब करने से नेपाल सरकार व नेपाली प्रशासन को आलोचना व अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है।इसको देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रदेश दो के सात बॉर्डर से नेपाली नागरिकों की इंट्री देने का निर्णय किया ...
पुलिस छापेमारी में रक्सौल के नागा रोड से सैकड़ो बोतल शराब व करीब तीन किलो गाँजा बरामद,आरोपी फरार!

पुलिस छापेमारी में रक्सौल के नागा रोड से सैकड़ो बोतल शराब व करीब तीन किलो गाँजा बरामद,आरोपी फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घर में चल रहे जुए के अड्डा पर जुटते थे नामी गिरामी लोग,आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर रक्सौल। (vor desk)।नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर में पिछले दिनों 'वाइन बार 'का खुलाशा हुआ था।लेकिन,इस बार मामला चार कदम आगे बढ़ गया।इस बार पुलिस छापेमारी में मादक पदार्थ, शराब और जुआ का अड्डा तीनो का खुलासा एक साथ हुआ।शहर के नागा रोड में जब रक्सौल पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी की,तो,यह चौकाउ खुलासा हुआ। बताया गया कि यह अड्डा एक आवासीय घर मे चल रहा था।यह घर शिक्षक स्व0 राम अयोध्या प्रसाद का बताया गया है।जिसमे आरोपी और उसका परिवार किराया पर रहता है।जब छापेमारी हुई,तो,कमरो में बने तहखाना और सेफ से सैकड़ों बोतल अंग्रेजी शराब व मादक पदार्थ गाँजा की खेप बरामद हुआ।जो नेपाल से तस्करी कर लाया गया था।पुलिस भी सकते में रही।बताया गया कि छापेमारी के साथ ही पैरविकारी भी शुरू हो गई,जिसकी खूब चर्चा रही। छ...
एडवोकेट रविन्द्र कुमार सिंह बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक !

एडवोकेट रविन्द्र कुमार सिंह बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने रक्सौल के एडवोकेट रबीन्द्र कुमार सिंह को सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष वरूण सिंह ने देते हुए बताया कि सिंह के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ का कार्य आगे बढ़ेगा।उनकी जिला कमिटी की घोषणा शीघ्र कर दिया जायेगा।उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल, विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0जितेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, अशोक कुमार पांडेय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अति पिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, ...
वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे करीब साढ़े छह सौ भारतीय नागरिकों की हुई वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी होने लगी है।वन्दे भारत मिशन के तहत बुधवार को तकरीबन 652 भारतीय नागरिक रकसौल आये।मंगलवार को करीब पांच सौ लोग वापस आये थे। बताया गया कि बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास के अधिकारियों के देख रेख में भारतीय नागरिकों को बसों से आईसीपी लाया गया। नेपाल के वीरगंज आईसीपी गेट से नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय महावाणिज्यदूतावास में कोरोना में फंसे पंजीकृत भारतीय लोगों को रक्सौल आईसीपी पहुँचाया गया। रक्सौल स्थित आईसीपी गेट पर आधार कार्ड व अन्य ब्यौरा लेने के बाद प्रवेश दिया गया।उसके बाद रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में डॉ मुराद आलम,फर्मासिष्ट अली इरफान,रियाजुल समेत यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार के नेतृत्व में स्क्रिनिंग ...
नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाली नागरिकों की हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर पर अधिकारियों ने ताली बजा कर किया स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लंबे इंतजार के बाद नेपाली नागरिकों की वतन वापसी हुई।लॉक डाउन व सीमा सील होने के कारण वे यहां फंसे हुए थे। नेपाली नागरिकों को बुधवार की सुबह से भेजना शुरू हुआ,जो देर शाम तक चलता रहा।बताया गया कि करीब 500 से ज्यादा नेपाली नागरिक अपने देश लौटे।इनमें तीर्थ यात्री, मजदूर,विद्यार्थी समेत महिला व बच्चे भी शामिल थे। https://youtu.be/a6pWsqKPLJ4 रक्सौल-बीरगंज मैत्री पुल पर सीमा क्षेत्र केमौजूद अधिकारियों ने ताली बजा कर नेपाली नागरिकों के वतन वापसी का स्वागत किया।इस दौरान नेपाली नागरिकों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।जब उन्हें जाने का अनुमति मिल गई तो उछलते कूदते नेपाल के बीरगंज की रवाना हुए।इस क्रम में भारत नेपाल मैत्री अमर रहे,हिप हिप हुर्रे का नारा लगाया।उन्होंने भारतीय अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आभार जताते हुए कहा कि भारत सरकार व नागरिकों ने बहुत प्यार दि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!