Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाली संसद ने विवादित नक्शे को दी मंजूरी,संविधान संसोधन विधेयक पास,राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजने की तैयारी

नेपाली संसद ने विवादित नक्शे को दी मंजूरी,संविधान संसोधन विधेयक पास,राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडू।( Vor desk)नेपाल की निचली संसद प्रतिनिधि सभा ने देश के नए और विवादित नक्शे को लेकर पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। भारत के साथ सीमा गतिरोध के बीच इस नए नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है। कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शिवमाया थुम्भांगफे ने देश के नक्शे में बदलाव के लिए संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए इसे पेश किया था।राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगायह संविधान संशोधन विधेयक अब राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर करते ही नया नक्शा कानून की शक्ल ले लेगा। नेपाली संसद में मंगलवार देर शाम तक नक्शे को लेकर चर्चा हुई। वहीं, नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने भारत से फिर बातचीत का अनुरोध किया है। इसलिए पहले नहीं हुआ पारितस...
हरियाणा से रक्सौल लौटे पहले कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट अब निगेटिव!

हरियाणा से रक्सौल लौटे पहले कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट अब निगेटिव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल:हेल्थ आइसोलेशन सेंटर जहां भर्ती था युवक हरियाणा से आया युवक हुआ था कोरेनटाइन ,नही गया था घर रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में पहले कोरोना मरीज के अब निगेटिव होने की पुष्टि एक सुखद खबर है।बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में उसे निगेटिव करार दिया गया है। रिपोर्ट के बाद रक्सौल प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा समेत आम लोगों ने राहत की सांस ली है। रक्सौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। बताया गया कि हरियाणा के गुड़गांव से 14 मई को लौटे उक्त 35 वर्षीय युवक का कोरोना सेम्पल कलेक्शन 19 मई को लिया गया था।इसके बाद 25 मई को रिपोर्ट आई।जिसमे उसे पोजिटिब पाया गया था।जिसके बाद उसे हेल्थ आइसोलेशन सेंटर से मोतिहारी रेफर कर दिया गया था।अब दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उम्मीद है कि उसे घर जाने की अनुमति मिल सकेगी। ...
दिल्ली से लौटे किशोर की गोली मार हत्या,विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन-नारेबाजी!

दिल्ली से लौटे किशोर की गोली मार हत्या,विरोध में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन-नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के श्रीपुर बेलवा डीह गांव में बुधवार को घर से बुलाकर अपराधियों ने 17 वर्षीय एक किशोर की गोली मार हत्या कर दी। घटना शाम लगभग चार बजे की बताई जा रही है।मृत युवक हाल ही में प्रदेश से घर लौट कर आया था।इस आपराधिक घटना से क्षेत्र में सनसनी है।घटना के बाद जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ है। बताया गया है कि मृतक की पहचान राजा बाबू पिता अमरजीत कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने छौड़ादानो-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक का बड़ा भाई मंजय कुमार ने बताया कि वह घर पर था तभी कुछ लोग राजा बाबू को बुलाने आए। जिसमे गांव का ही एक युवक पवन पांडे उसके घर के अंदर गया और उसके भाई से हाल चाल पूछ उसको अपने साथ गांव के ही शिवचंद्र पांडे के दलान में बुलाकर ले गया। बाहर कितने लोग...
दर-दर की ठोकर खा रही यूपी की ‘बूढ़ी माई को भेजा गया वृद्धाश्रम,जाते वक्त मदद करने वालों को दे रही थी दुआएं!

दर-दर की ठोकर खा रही यूपी की ‘बूढ़ी माई को भेजा गया वृद्धाश्रम,जाते वक्त मदद करने वालों को दे रही थी दुआएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अपने बेटा और पतोहू द्वारा रक्सौल स्टेशन पर लावारिस छोड़ जाने के बाद बूढ़ी माँ की दयनीय स्थिति को ले कर रक्सौल प्रशासन जगी और इसके बाद उन्हें वृद्धाश्रम भेज दिया। मंगलवार को रक्सौल पीएचसी में मेडिकल जांच के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित दीनदयाल वृद्धाश्रम भेज दिया गया। https://youtu.be/BIjp2zjK_dg देखिए विडिओ बता दे कि पिछले कुछ दिनों से चर्चा मे आई उक्त बुढी माई पहले रक्सौल स्टेशन पर रह रही थी ।जहाँ से हटाने के बाद वह रामजी चौक पर रहने लगी थी।फिर मेन रोड में। बदत्तर हालत मे रहने के बाद लॉक डाउन में स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह की इन पर नजर पड़ी।फिर उनकी टीम द्वारा लगातार देखभाल व भोजन प्रबंध की जाती रही। लेकिन बीते शनिबार को बुढ़ी माई की तबियत खराब होने पर स्वच्छ रक्सौल संस्था व साहू युवा मंच ने इलाज कराया। बूढ़ी माई के दयनीय ह...
नेपाल के नए नक्शे को लेकर नेपाल की संसद में संविधान संशोधन पर चर्चा शुरू, भारत के सभी प्रयासों को लगा बड़ा झटका

नेपाल के नए नक्शे को लेकर नेपाल की संसद में संविधान संशोधन पर चर्चा शुरू, भारत के सभी प्रयासों को लगा बड़ा झटका

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk )। भारत के भूभाग पर दावा पेश करते हुए नक्शा प्रकाशित करने के बाद अब संसद में संविधान संशोधन के जरिए इसको वैधानिकता देने के लिए इस पर संसद की प्रतिनिधि सभा में चर्चा शुरू की गई है। संसद में सहभागी सभी दलों ने इसके पक्ष में बोलना शुरू किया है। प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस तो पहले ही समर्थन करने का घोषणा कर चुकी है। लेकिन भारत के पक्ष में रहने वाली मधेशी पार्टी ने भी संसद में इसका विरोध नहीं किया है। पिछले हफ्ते नेपाल की संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया गया था। सरकार के तरफ से जिस दिन नक्शा संबंधित संविधान संशोधन प्रस्ताव को संसद में पेश किया था उसी दिन नेपाल के राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया था। हालांकि नेपाल में संविधान संशोधन का प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम एक महीने का समय‌ चाहिए होता है। लेकिन भारत विरोधी राष्ट्रवाद क...
नेपाल को टायर गाड़ी में दिख रहा ‘कोरोना’, आर्म्ड पुलिस फोर्स व बीरगंज कस्टम ने इंट्री रोकी,आक्रोश!

नेपाल को टायर गाड़ी में दिख रहा ‘कोरोना’, आर्म्ड पुलिस फोर्स व बीरगंज कस्टम ने इंट्री रोकी,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल के ओली सरकार की नजरें इन दिनों भारत पर टेढ़ी हो गई है।लिहाजा,नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली कस्टम को टायर -बैल में कोरोना दिखने लगा है!यही कारण है कि उसने न केवल नेपाली कस्टम से जुड़े क्लियरिंग एजेंटों के दफ्तर व कार्यो में भारतीय नागरिकों के इंट्री पर रोक लगा दिया है।बल्कि, तुगलकी आदेश के तहत बैलगाड़ी के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दिया है।इससे टायर गाड़ी चालक परेशान हैं।और आंदोलन के मूड में हैं। https://youtu.be/7Jj18mHME1A देखिए पूरा मामला:चैनल को सब्सक्राइब करे और देखे क्या है मामला बताते हैं कि आर्म्ड पुलिस फोर्स ने उन्हें नेपाल के बीरगंज में घुसने से रोक दिया,बल्कि, प्रताड़ित भी किया।घण्टो उन्हें नो मेंस लैंड पर रोके रखा। इससे टायर गाड़ी चालक काफी निराश दिखे।इसमे ज्यादातर रक्सौल के अहिरवा टोला समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के हैं।इनके परिवार की रोजी रोट...
भारत सरकार द्वारा नेपाल में 56 उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुनःनिर्माण हेतु 2.95 अरब नेपाली मुद्रा का सहयोग!

भारत सरकार द्वारा नेपाल में 56 उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुनःनिर्माण हेतु 2.95 अरब नेपाली मुद्रा का सहयोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )नेपाल के गोरखा, नुवाकोट, धादिङ्, दोलखा, काभ्रेपलाञ्चोक, रामेछाप और सिन्धुपाल्चोक जिला के 56 उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुनःनिर्माण हेतु भारतीय राजदूतावास तथा नेपाल सरकार शिक्षा मन्त्रालय अन्तर्गत केन्द्रीय आयोजना कार्यान्वयन इकाई ने 7 सम्झौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है ।इसके तहत नेपाल में भूकम्प के बाद जारी पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के 2.95 अरब नेपाली मुद्रा के आर्थिक सहयोग में इन विद्यालयों का पुनःनिर्माण कराया जाएगा । बताया गया कि नेपाल सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुरुप पुनःनिर्माण होगा । विद्यालय पूर्वाधार में शैक्षिकभवन, कक्षा, फर्निचर और छात्र तथा छात्रा के लिए सफाइ की सुविधा रहेगी । भूकम्प प्रतिरोधी संरचना पुनर्निर्माण के क्षेत्र में भारत का प्रमुख संस्थान केन्द्रीय भवन अनुसन्धान संस्थान, रुड्की द्वारा इन विद्यालयों के पुनःनिर्माण...
नेपाल के नए नक्शे को लेकर पेश संविधान संशोधन पर बुधवार से नेपाली संसद में होगी चर्चा!

नेपाल के नए नक्शे को लेकर पेश संविधान संशोधन पर बुधवार से नेपाली संसद में होगी चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )। भारत के भूभाग पर दावा पेश करते हुए नक्शा प्रकाशित करने के बाद अब संसद में संविधान संशोधन के जरिए इसको वैधानिकता देने की कोशिश में जुटी सरकार ९ जुन से इस पर चर्चा कराने जा रही है। पिछले हफ्ते नेपाल की संसद में संविधान संशोधन का प्रस्ताव पेश किया गया था। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली इस संविधान संशोधन के प्रस्ताव को जल्द से जल्द पास करने की तैयारी में हैं। सरकार के तरफ से जिस दिन नक्शा संबंधित संविधान संशोधन प्रस्ताव को संसद में पेश किया था उसी दिन नेपाल के राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया था। हालांकि नेपाल में संविधान संशोधन का प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम एक महीने का समय‌ चाहिए होता है। लेकिन भारत विरोधी राष्ट्रवाद को हवा देने के लिए प्रधानमंत्री ओली इसे जल्द से जल्द पारित कराने हेतु संबंधित नियमों को निलम्बित करते हुए फास्ट ट्रैक रास्ता‌ अ...
तड़प रही ‘बूढ़ी माई’ को देखने पहुँची रक्सौल अनुमंडल प्रशासन,अब किस्मत बदलने का इंतजार!

तड़प रही ‘बूढ़ी माई’ को देखने पहुँची रक्सौल अनुमंडल प्रशासन,अब किस्मत बदलने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अपने बेटा पतोहू द्वारा उपेक्षित 'बूढ़ी माई' रक्सौल की सड़क पर तड़प रही है।शनिवार को बारिश में भींगने के बाद शाम से अचानक तबियत खराब हो गई।इतनी खराब हो गई कि वह लोटने लगी।कपड़े निकाल कर फेंकने लगी। इस सूचना के बाद आस पास के लोग मर्माहत हो गए।सूचना मिली तो साहू युवा मंच के संदीप कुमार,दुर्गेश कुमार,दीपक कुमार ,अमित कुमार, आदि पहुँचे और रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।डॉ राजीव रंजन ने पहुंच कर जांच की। बताया गया कि उचित इलाज के अभाव में यूपी के मनकापुर के प्रताप गढ़ निवासी बुढ़िया माई की तबियत दिन ब दिन खराब होती जा रही है।कमर के नीचें पैर में दर्द है।शौच भी कपड़े में कर देती है।कपड़ा बदबू देता है लेकिन, कोई सहयोग नही मिल पाता। सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला को उसके परिजनों ने रक्सौल स्टेशन पर छोड़ दिया।आरपीएफ पोस्ट के पास जीवन गुजारती रही।वहां से हटाया ग...
रामगढ़वा में 10 लाख के आभूषण सहित नकद आठ लाख रुपये की चोरी

रामगढ़वा में 10 लाख के आभूषण सहित नकद आठ लाख रुपये की चोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढ़वा बाजार अंतर्गत मदरसा मुहल्ले में अवस्थित एक आवासीय घर मे अज्ञात चोरों के समूह ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर बेटी की शादी के लिए अलमीरा में रखे गए 10 लाख के जेवर सहित करीब साढ़े आठ लाख रुपये नकद चोरी कर ली । इस भीषण चोरी अंजाम दे कर गिरोह आराम से फरार हो गया ।घटना शनिवार की रात्रि की है ।इस बाबत गृह स्वामी पप्पू आलम ने बताया कि वे लोग सपरिवार सकरार गाँव स्थित ससुराल एक शादी समारोह में भाग लेने चले गए थे ।जिसके कारण घर मे कोई भी सदस्य नही था ।उसके बाद ही चोरों ने घटना का अंजाम दिया है । वही चोरी की घटना उस समय जाहिर हुई जब रविवार की सुबह दूध बेचने जा रहा था तो उक्त घर का मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो उसने पप्पू आलम के दुकान पर रह रहे आदमी को सूचना दिया और पप्पू आलम को उनके आदमी फरमान मिया ने सूचना दिया ।सूचना के बाद पप्पू आलम न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!