Sunday, August 2

ब्रेकिंग न्यूज़

इंटरसिटी एक्सप्रेस परिचालन नही होने से आक्रोशित लोगों ने सांसद का पुतला फूंका,जम कर हुई नारेबाजी!

इंटरसिटी एक्सप्रेस परिचालन नही होने से आक्रोशित लोगों ने सांसद का पुतला फूंका,जम कर हुई नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक पर रविवार को बेतिया सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का पुतला दहन किया गया।इस दौरान रेल मंत्री व सांसदके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।इस मौके पर रेल यात्री अधिवक्ता मनोज सिंह, हरिनारायण शर्मा, सुरेश भगत, जयराम भगत, संजीव कुमार गुप्ता, अंकु गुप्ता, इजहार अहमद आदि सैकड़ों ने बताया कि करीब एक माह से रक्सौल भाया रामगढवा होते हुए पाटलिपुत्र जाने वाली इंटरसिटी एक्स्प्रेस बंद है जिसके कारण हमलोगों ने सांसद का पुतला दहन किया है उनलोगों ने बताया कि सांसद ने पूरी तरह से रामगढवा के लोगों को उपेक्षित कर रहे हैं इसका खामियाजा उनको आगामी लोकसभा में भुगतना पडेगा इस ट्रेन के चलने से लाखों लोगों को जिला मुख्यालय और कमिशनरी तथा राजधानी के आवागमन में सुविधा होती थी जो आज सुविधा समाप्त हो गई है अब यह लिंक इंटरसिटी एक्स्प्रेस नरकटियागंज से सीतामढ़ी हो...
स्कोर्पियो असंतुलित हो कर घुस गई नहर में,ड्राइवर बाल बाल बचा!

स्कोर्पियो असंतुलित हो कर घुस गई नहर में,ड्राइवर बाल बाल बचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।जर्जर सड़क और बेतरकीब ढंग से वाहन परिचालन के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है।इसी क्रम में शनिवार को घोड़ासहन नहर सड़क के अंतर्गत रक्सौल-भेलाही सड़क से लगे चंदुली गांव के सामने नहर में एक एस्कॉर्पियो जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उक्त स्कोर्पियो भेलाही की ओर से रक्सौल की तरफ काफी तीव्र गति से जा रही थी,कि अचानक संतुलन बिगड़ा और उक्त घटना घटित हो गई।वहीं घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम भी पहुँच गई। घटना के बाद स्कोर्पियों के ड्राइवर कुशल रूप से निकलने में सफल रहा।मजे की बात यह रही कि स्कोर्पियों नहर में घुसने के बाद पलटी नही,बल्कि,सीधे खडी रह गई। पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि स्कोर्पियों का स्टेयरिंग फेल कर गया, इसलिए घटना घटित हुई।बताया गया कि विपरीत दिशा से एक वाहन तेज गति में आ रही थी,जिससे दुर्घटना से बचाव के चक्कर मे यह घटना हुई।जबकि, ...
छौड़ादानो में फेरी लगा कर गहना बेचने वाले स्वर्ण व्यवसायी से नशा खिला कर लूट-पाट!

छौड़ादानो में फेरी लगा कर गहना बेचने वाले स्वर्ण व्यवसायी से नशा खिला कर लूट-पाट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
छौड़ादानो।( vor desk )।छौड़ादानो में स्वर्ण व्यवसायी से गहनों की लूट की घटना से सनसनी है।उक्त व्यवसायीफेरी लगाकर गांव में गहना बेचने का काम करता था।सूत्रों के मुताबिक ,उसे नशा खिला कर लूट लिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक,घटना छौड़ादानो, दरपा एवं आदापुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी की है।उक्त पीड़ित सुनिल कुमार छौड़ादानो जनता चौक निवासी दीनानाथ दास का पुत्र है।मिली जानकारी के मुताबिक, उच्चकों ने नशीले स्प्रे सूंघाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया है कि तीनों थानाध्यक्ष एक दूसरे के क्षेत्र की घटना बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं।घटनास्थल छौड़ादानो थाना क्षेत्र के बलिरामा भेलवा से पश्चिम,दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी से पूरब एवं आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी से दक्षिण दिशा में है।फिलहाल,इस लूट की घटना से सनसनी है। ...
रक्सौल में कोविड टीकाकरण शुरू,एसडीओ आरती व डीएसपी सागर झा ने किया उद्घाटन!

रक्सौल में कोविड टीकाकरण शुरू,एसडीओ आरती व डीएसपी सागर झा ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में शनिवार को कोविड 19 से बचाव के लिए कोविशिल्ड टिका लगाया गया।रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर व एसआरपी हॉस्पिटल में यह टीकाकरण शुरू हुआ। उद्घाटन एसडीओ आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा ,बीडीओ सन्दीप सौरभ ,सीओ विजय कुमार आदि ने किया।अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में टीका लेने पहुंचे लाभुकों को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। सुरक्षा गार्ड मुन्नी लाल की जांच के बाद ऑफ़िसर 1 नीतीश भारती ने आई कार्ड चेक कर पास दिया ।सबसे पहले जीएनएम अर्चना कुमारी (प्रथम )( 30 )को वैक्सिनेटर राजनन्दिनी सिंह ने टिका लगाया गया।उसके बाद उन्हें आवश्यक सलाह के बाद ऑब्जर्वेशन रूम ऑब्जरवेशन पदाधिकारी डॉ मुराद आलम के देख रेख में रखा गया। उधर, शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में निदेशक डॉ0 स...
कोविड टीकाकरण के लिए हुआ मॉक ड्रिल,रक्सौल के दो केंद्रों पर लगेंगे 200 हेल्थवर्कर को टीका!

कोविड टीकाकरण के लिए हुआ मॉक ड्रिल,रक्सौल के दो केंद्रों पर लगेंगे 200 हेल्थवर्कर को टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसआरपी हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल के बाद मीटिंग *रक्सौल के टीकाकरण केंद्रों पर पांच -पांच सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात,सुबह 10 बजे से होगा टीकाकरण *एक बार मे 10 लोगों के रहने पर ही होगा टीकाकरण, बिना पहचान पत्र नही मिलेगी इंट्री,सूची में नाम रहने पर ही लगेगा टिका रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले में 11 स्थलों पर कोविड टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होगा।जिसमें रक्सौल स्थित पीएचसी परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल तथा शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में भी टिकाकरण होगा।दोनो केंद्रों पर सौ -सौ लाभुकों के टिकाकरण का लक्ष्य है।यह टिका सरकारी व निजी क्षेत्र के डॉक्टर व अन्य हेल्थ वर्कर को दिया जाएगा।जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होगी।जिसकी सूची जिला से उपलब्ध हो गई है।सभी को मैसेज कर दिया गया है। एसआरपी हॉस्पिटल में टीका लगाने का डेमो :डीआईओ डॉ शर्मा टिका लेते इस बीच,16 जनवरी को आयोजित होन...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया महावाणिज्यदूत के साथ बैठक,’कोविन’पर केंद्रित था रक्सौल दौरा

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया महावाणिज्यदूत के साथ बैठक,’कोविन’पर केंद्रित था रक्सौल दौरा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कोविन यानी कोविड पर विजय पर केंद्रित था रक्सौल दौरा *महावाणिज्य दुत नितेश कुमार के साथ सीमा के हालातों पर हुई गहन चर्चा,सीमा क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण की पहल शुरू रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक गुरुवार को रक्सौल पहुंचे।इस दौरान उन्होंने भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार के साथ रक्सौल स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास परिसदन में एक बैठक की।जिसमे सीमा क्षेत्र के विभिन्न मसलों व हालातो पर चर्चा परिचचर्चा की।उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा सील रहने का मामला भारत सरकार के प्राधिकार में है।लेकिन,जनभावनाओं से महावाणिज्यदूत व अन्य वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया हूँ। उन्होंने कहा कि बैठक में बाढ़,अतिक्रमण व रैन बसेरा की समस्या को ले कर चर्चा हुई है।पुनः एक बैठक सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ होगी। उन्होंने बताया कि कोविड टिकाकरण को ले कर आगामी 16 जनवर...
मौलवी व फौकानिया की परीक्षा में कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन,रक्सौल प्रशासन लापरवाह!

मौलवी व फौकानिया की परीक्षा में कोरोना गाइड लाइंस का उल्लंघन,रक्सौल प्रशासन लापरवाह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में चल रहे मौलवी और फौकानिया कि परीक्षा को लेकर सरकार पूरी तैयारी के साथ इस कोरोना महामारी में परीक्षा करा रही है। जिसमे सरकार की गाइड लाइन के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आएंगे। लेकिन आज गुरुवार को चौथे दिन की परीक्षा में रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में नियमों की उलंघन साफ साफ दिखता नजर आया।परीक्षा देने आई परीक्षार्थियों की लंबी कतार दिखी। कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा था। बिना मास्क के और बिन दूरी बनाए लंबी कतार में खड़ी थी। कोई भी शिक्षक या पुलिस कर्मी भी सोशल डिस्टेंसी का पालन कराते हुए नही दिखे। हजारीमल हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर इतनी लंबी कतार में इन महिला परीक्षार्थियों के बीच एक भी महिला पुलिस कर्मी भी नजर नही आई।जबकि परीक्षार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और मास्क, ग्लब्स ,सेनेटाइज लेकर केंद्र पर...
कड़ी सुरक्षा के बीच ‘कोवीशिल्ड’ की पहली खेप पहुंची रक्सौल,16 जनवरी से लगेगा टीका!

कड़ी सुरक्षा के बीच ‘कोवीशिल्ड’ की पहली खेप पहुंची रक्सौल,16 जनवरी से लगेगा टीका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है।साथ ही आगामी 16 जनवरी से टीकाकरण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।शुक्रवार से प्रथम सूची के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को विभागीय मैसेज आने लगेगा।रक्सौल के अनुमंडलीय अस्पताल व एसआरपी हॉस्पिटल में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।जिसके लिए मेडिकल टीम का गठन कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।यह टीम 16 जनबरी को कोविड शील का टीका लगाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रतिरक्षण भंडार से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह रक्सौल अनुमंडल उपाधीक्षक डॉ एस के सिंह ने 156 वायल वैक्सीन प्राप्त किया । कोरोना वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त होने पर डॉ एस के सिंह ने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना की टीका लगाया जाएगा। इसके लिये रक्सौल में अभी दो जगह चिन्हित किया है एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूसरा एसआरपी हॉस्पिटल में सभी स्तर के ला...
आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को ले कर कैंडल जुलूस, डीएसपी सागर झा ने किया पीड़ितो से मुलाकात!

आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को ले कर कैंडल जुलूस, डीएसपी सागर झा ने किया पीड़ितो से मुलाकात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ितों के समर्थन में श्यामपुर चौक पर जारी अनवरत धरना के बीच गुरुवार को रक्सौल डीएसपी सागर कुमार झा ने धरनास्थल पहुंच पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान बारी-बारी से पीड़ितों का बयान लेने के बाद डीएसपी के द्वारा मामले में अग्रेतर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरनार्थियों से वार्ता के दौरान धरना समाप्त करने की अपील की। साथ ही मामले में पीड़ितों से लिखित कार्यालय में आकर देने की बात कही। वहीं धरना पर डटे पीड़ितों के परिजनों व समर्थकों के द्वारा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होने तक वैधानिक ढंग से अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है। इस बाबत पूछे जाने पर डीएसपी श्री झा ने दूरभाष पर बताया कि श्यामपुर चौक पर धरना जारी होने की सूचना उन्हें मिली है, जिसके बाद वे धरनास्थल पहुंच पीड़ितों से मामले में जानकारी हासिल कर कार्यालय पहुं...
14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानिए इससे पहले क्या कहा पीएम ओली ने

14 जनवरी को नेपाल के विदेश मंत्री पहुंचेंगे दिल्ली, जानिए इससे पहले क्या कहा पीएम ओली ने

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के विदेश मंत्री के नई दिल्ली के दौरे से पहले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि भारत या चीन के साथ संबंधों में उनका देश संप्रभुता की बराबरी से समझौता नहीं करेगा। विदेश मंत्री के दौरे में सीमा गतिरोध पर वार्ता केंद्रित रहने की उम्मीद है। 'डब्ल्यूआईओएन' समाचार चैनल ने 68 वर्षीय ओली के हवाले से बताया, 'लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के इलाके नेपाल का ही हिस्सा हैं।' ओली ने कहा, 'हम चीन या भारत के क्षेत्र पर दावे करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन हम अपने मित्रों के साथ अपने क्षेत्रों पर दावा जरूर करेंगे।' पिछले वर्ष ओली सरकार ने एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी कर तीन भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया था जिसके बाद सीमा गतिरोध जारी हो गया था। इससे पहले ओली ने रविवार को कहा था कि नई दिल्ली में विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली की वार्ता...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!