राशन कार्ड को ले कर जन शिकायत के निवारण हेतु पँचायत स्तर पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
रक्सौल।( vor desk )।राशन कार्ड वितरण सहित विभिन्न जन शिकायतों के मामले के निवारण हेतू रक्सौल में पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।रक्सौल प्रखण्ड के 13 पंचायतो में राशन वितरण समेत सरकारी योजनाओं से सम्बंधित मामलों के लिए अनुमण्डल कार्यालय का चक्कर नही काटना पड़े,इसलिए उक्त पहल की गई है।बताया गया है कि पंचायतो में सम्बंधित अधिकारियों से आम जन अपनी शिकायत कर सकेंगे,वहीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी या सूचना भी ले सकेंगे।
रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि सभी 13 पंचायतों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिससे जन शिकायतो के निदान में आसानी होगी।
उन्होंने बताया कि भेलाही पंचायत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार, पुरंदरा पंचायत में कृषि समन्वयक संजय सिंह, लौकरिया में कृषि समन्वयक अजय ठाकुर, परसौना तपसी में जीविका के बीपीएम ब्रजेश्वर राय, पलनवा जग...









