Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर बने राम दुलार राम, मनीष कुमार का हुआ तबादला

रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर बने राम दुलार राम, मनीष कुमार का हुआ तबादला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
डिसीएलआर मनीष कुमार :हुआ तबादला ! रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल के डीसीएलआर पद पर राम दुलार राम को पदस्थापित किया गया है।जबकि, वर्तमान डीसीएलआर मनीष कुमार का तबादला मधेपूरा के उदा किसुन गंज अनुमंडल में कर दिया गया है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उक्त फेर बदल राज्य स्तर पर किया गया है।बताया गया है कि नव पदस्थापित राम दुलार राम दरभंगा के बिरौल में इससे पहले पदस्थापित थे। ...
काठमांडू में 65 लाख के साथ भारतीय नागरिक समेत दो धराये,पर्सा जिला में 91 हजार भारतीय मूद्रा समेत एक गिरफ्तार!

काठमांडू में 65 लाख के साथ भारतीय नागरिक समेत दो धराये,पर्सा जिला में 91 हजार भारतीय मूद्रा समेत एक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने मंगलवार को 91 हजार भारतीय नोट के साथ एक युवक को बाइक समेत नियंत्रण में लिया है।सभी नोट 500 रुपये के हैं।संदेह है कि वह भारतीय इलाके से नेपाल प्रवेश कर रहा था। एपीएफ सूत्रों ने बताया कि फोर्स के पर्सा जिला स्थित अलौ बीओपी के जवानों ने उक्त बरामदगी की। बताया गया की बल के सब इंस्पेक्टर राम शरण पुडा सैनी के नेतृत्व में अलौ भन्सार में जांच के क्रम में उक्त बरामदगी की।होंडा साइन बाइक संख्या 15 प 5838 पर सवार युवक ने एक झोला में उक्त रकम छुपा कर रखा था।एपीएफ इंस्पेक्टर रवि थापा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में बाइक सवार युवक को हिरासत में ले कर पथलैया स्थित राजस्व अनुसंधान कार्यालय को सौप कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।पकड़े गए युवक की पहचान पर्सा जिला के पोखरिया नगर पालिका के लमरिया निवासी 28 वर्षीय मनोज यादव के रूप में की गई ...
विभेदकारी व महिला विरोधी नागरिकता विधेयक के खिलाफ जसपा का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरा जन सैलाब !

विभेदकारी व महिला विरोधी नागरिकता विधेयक के खिलाफ जसपा का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरा जन सैलाब !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk ) । जनता समाजवादी पार्टी( नेपाल) ने नागरिकता विधेयक के विरोध में मंगलबार को काठमांडू में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया है । माइतीघर मण्डला से शुरु प्रदर्शन नयां बानेश्वर पहुँचकर सभा में परिणत हो गया था ।उक्त सभा को सम्बोधन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जनता विरोध में उतर कर सड़क पर आने लगी है।सरकार विरोधी जनता की मानसिकता को ड्राइभर्ट करने के लिए नागरिकता विधेयक लाया गया है । इसी तरह डा. भट्टराई ने कहा कि नागरिकता विधेयक जनता की भावना, महिला–पुरुष समानता और संविधान के मर्म विपरित भी है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने प्रधनमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सार्वजनिक कथन ‘भारत मुझे प्रधानमन्त्री से हटाना चाहता है’ की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह भी उनकी एक चाल है...
रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

रक्सौल में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज,स्वास्थ्य विभाग ने कहा-“डरें नहीं,सतर्क रहें!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल की एक यूवती में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।उसके बाद बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम कोरेनटाइन किया गया हैं।वहीं, रक्सौल बाजार के वार्ड 12 स्थित उक्त मरीज के आवासीय एरिया को कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूत्रों ने बताया कि विभागीय स्तर पर हरसिद्धि में पिछले 18 जून को सैम्पलिंग की गई थी।जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद होम कोरेनटाइन किया गया है।बताया गया है कि उक्त युवती हरसिद्धि प्रखण्ड स्थित सरकारी महकमे में पोस्टेड है। स्वास्थ्य विभाग सूत्रों ने बताया है कि उक्त एरिया कण्टोमेन्ट जोन घोषित किया गया है।इसीलिये उक्त एरिया में एक दूसरे के घर आने जाने व मरीज से सम्पर्क से अलग रहने का निर्देश दिया गया है।साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान व अन्य गतिविधियों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। विभागीय सूत्रों न...
फंदे से झूलता मिल तेल मिल सञ्चालक का शव,रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

फंदे से झूलता मिल तेल मिल सञ्चालक का शव,रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के कौड़िहार रोड स्थित एक तेल मिल से मिल सञ्चालक का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है। रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में उक्त शव रविवार की शाम बरामद किया गया। उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक मकान से दुर्गंध आ रही है।इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम जब पहुंची तो मकान में बने दुकान की शटर बन्द थी,और मिल का गेट भी।पुलिस ने लाइट जलाई तो शव फंदे से झूलता शव दिखा। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नूर हसन मिया( 40 ) के रुप में की गई है।जो मूल रूप से रक्सौल प्रखण्ड के शीतल पुर के निवासी हैं।अल्तुल्ला मियां के पुत्र नूर हसन चार भाई हैं।व उनको चार बेटा व दो बेटियां हैं। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है।लोग जानना चाहते हैं कि यह हत्या है या आत्महत्या! उधर,परिजन...
रक्सौल के बाइक सवार युवक को बाइक चालक ने मारी ठोकड, गम्भीर स्थिति में मोतिहारी रेफर!

रक्सौल के बाइक सवार युवक को बाइक चालक ने मारी ठोकड, गम्भीर स्थिति में मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
आदापुर ।( vor desk )।आदापुर प्रखण्ड के हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नायकटोला गांव में बाइक सवार एक युवक को अज्ञात बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।और फरार हो गया।घटना में जख्मी युवक को स्थानीय पीएचसी में पहुंचाने वाला अज्ञात व्यक्ति भी चुपके से गायब हो गया। सूचना मिलते ही हरपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने जख्मी युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे एम्बुलेंस द्वारा मोतिहारी सदर अस्पताल भेजवाया। वहीं घटना स्थल से बरामद बाईक व मोबाईल के आधार पर घायल युवक की पहचान रक्सौल थाना अंतर्गत राघौता गांव निवासी मुस्तफा के रूप में कई गई है।पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। अस्पताल के चिकित्सक शमीम अख्तर के अनुसार युवक के सिर में अत्यधिक चोट के कारण ब्रेन हम्ब्रेज होने की आशंका दिख रही है। ...
नगर परिषद सभापति उषा देवी को उप सभापति ने कोरम के अभाव में किया निलंबित,क्या कुर्सी के लिए पुनः हासिल करना होगा विश्वास मत?

नगर परिषद सभापति उषा देवी को उप सभापति ने कोरम के अभाव में किया निलंबित,क्या कुर्सी के लिए पुनः हासिल करना होगा विश्वास मत?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर नगर परिषद के वार्ड पार्षदों की आहूत विशेष बैठक निलंबित! 14 पार्षदों द्वारा लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव,चार समेत कुल सात पार्षद ही हुए बैठक में शामिलउप सभापति ने नगरपालिका अधिनियम की धारा 50 (2) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैठक को किया निलंबितसभापति की गई निलंबित,बहुमत हासिल करने के बाद ही होंगी कुर्सी पर काबिजसभापति गुट ने उप सभापति पर लगाया भेदभाव बरतने व दबंगता का आरोप!अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में पार्षद अब्बास ने ही कर दी कोरम के अभाव में प्रस्ताव को खारिज करने की मांग! रक्सौल ( vor desk)।रक्सौल नगर परिषद के सभापति उषा देवी के ऊपर वार्ड 9 के पार्षद कुंदन सिंह समेत कुल 14 पार्षदो द्वारा हस्ताक्षरित अविश्वास प्रस्ताव को ले कर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में आयोजित विशेष बैठक हंगामेदार रहा। कोरम के अभाव में नगर सभापति उषा ...
मौसम विभाग ने जारी किया 72 घण्टे के अंदर भारी बर्षा की चेतावनी !

मौसम विभाग ने जारी किया 72 घण्टे के अंदर भारी बर्षा की चेतावनी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मौसम विभाग ने अत्यंत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है ।जो मौसम की वर्तमान गतिविधि एवं संख्यात्मक मौसम मॉडल के आकलन के अनुसार राज्य के अधिकांश भागो मे अगले 72 घंटो के दौरान भारी वर्षा और वज्रपात की सम्भावना है ।इसके कारण जान माल के हानि होने एवं निचले स्थान मे जलजमाव यातायात ,वाधित विजली सेवा वाधित ,नदी के जलस्तर मे बढ़ोतरी होने की ज्यादा संभावना है। इसका मुख्य प्रभाव नेपाल के तराई से सटे क्षेत्र एवं उत्तर और मध्य बिहार के निम्न जिलो जैसे पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण ,गोपालगंज ,सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी ,दरभंगा ,मुज्जफरपुर, समस्तीपुर ,सारण, मधुबनी,सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज ,एवं कटिहार मे रहने की संभावना है ऐसे मे नागरिको को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय वरतने की सलाह दी गई है। ( रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
रक्सौल की नगर सभापति उषा देवी के विरुद्ध  अविश्वास प्रस्ताव,विशेष बैठक 26 जून को!

रक्सौल की नगर सभापति उषा देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव,विशेष बैठक 26 जून को!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में एक बार फिर सियासी उठा पटक और कुर्सी बचाने का ' खेल 'शुरू हुआ है। रक्सौल के 25 वार्ड में वार्ड 12 की पार्षद रोहिणी शाह विपक्ष की नेत्री मानी जाती हैं ।लेकिन,उनकी भूमिका इस बार तटस्थ है।यानी कि उन्होंने हॉर्स ट्रेडिंग से अपने को अलग कर रखा है। वहीं,सत्ता के निकट रहे पार्षदों की चर्चा इस अविश्वास प्रस्ताव के 'खेल' में गिनाया जा रहा है। इसी क्रम में रक्सौल नगर परिषद की सभापति उषा देवी पर वार्ड 09 के पार्षद कुंदन कुमार सहित कुल 14 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है ।जिसके लिए सदन की बैठक 26 जून को आहूत की गई है। बताया गया है कि इस अविश्वास प्रस्ताव के तहत सभापति उषा देवी पर कई गम्भीर आरोप लगाया है।'जिसके निदान के लिए जनता सपने देखती रही है। अविश्वास प्रस्ताव में लगाए गए आरोप में वर्णित है कि आपने सदन का विश्वास खो दिया है, इसलिए यह अ...
रक्सौल के भेलाही व  पुरन्द्रा में दुःखद घटना में चार बच्चियों की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

रक्सौल के भेलाही व पुरन्द्रा में दुःखद घटना में चार बच्चियों की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भेलाही।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही-पुरन्द्रा में हुई दुःखद घटना में चार बच्चियों की मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक, भेलाही में तीन बच्चियों की नाले में डूबने से मौत हो गई।बताया गया कि तीनों बुधवार से ही घर से गायब थीं।जिसमे धोबिया नाले में डूबने इनकी मौत हो गई।एक का शव कल ही दोपहर को ही मिल गया।लेकिन,दो बच्ची का शव गुरुवार को मिला।इससे मातम का आलम रहा। सूत्रों ने बताया कि घटना तब घटी जब बुधवार की सुबह दस बजे तीनो बच्चे भेलवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम धोबी नाला पुल के पोखरा में नहाने गए थे ।परिजनों ने बताया कि एक शख्स के कहने पर उन्हें पता लगा की उनकी एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। जब वह लगभग एक बजे घटना स्थल पर पहुंचे तब वहाँ मृत पड़ी नंदनी कुमारी( उम्र 12 साल, पिता दिलीप राम) का शव मिला। तब बाकी दो बच्चे गायब थे तो उनके परिजनों को लगा कि वो डर कर कही ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!