रक्सौल में भूमि विवाद को ले कर खूनी टकराव की आशंका,बंका प्रसाद की जड़ी बूटी दुकान का विवाद बढ़ा!
बंका प्रसाद का जड़ी बूटी दुकान: डीएसपी ने अपने उपस्थिति में खुलवाया दुकान ,कहा-सभी पक्ष को कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश
-जेल से बेल पर आए दूसरे पक्ष ने मीडिया से कहा-जमीन हमने रजिस्ट्री कराई है,हमारा मालिकाना हक है,सुधा देवी मांग रही 25 लाख रुपये
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में भू -माफियाओं की बढ़ती सक्रियता और तेजी से बढ़ता भूमि विवाद हिंसक मोड़ की ओर बढ़ता दिख रहा है।जिसमे आगे के दिनों में खूनी सँघर्ष व हत्या हिंसा की घटनाओं की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।हो सकता है कि जिस तरह रक्सौल के जमीन की कीमत की तुलना मुम्बई से होती रही है,वैसे ही आगामी दिनों जमीन कब्जे की पृष्ठभूमि 'मुम्बईया शैली' के हत्या हिंसा की चर्चा से जुड़ जाए।इस हालात को ले कर पुलिस प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है और कई सवालों के साथ उंगलियां उठाई जा रही है।
दरअसल,शहर के मिर्चा पट्टी में सु...









