Sunday, August 2

ब्रेकिंग न्यूज़

दो भारतीय नागरिक 25 लाख 35 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ बारा जिला से गिरफ्तार

दो भारतीय नागरिक 25 लाख 35 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ बारा जिला से गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को 25 लाख 35 हजार नेपाली रुपये के साथ बारा जिला-कलैया-मटीआरवा रोड से गिरफ्तार किया है। दोनो की पहचानबिहार के पूर्वी चंपारण के नरकटिया बाजार ,वार्ड-7 निवासी 38 वर्षीय चन्द्र शेखर प्रसाद और 38 वर्षीय संजय कुमार के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला के एसपी दीपेंद्र कुमार शाही ने बताया कि दोनो बाइक पर सवार थे।उन्हें जांच के क्रम में नियंत्रण में लिया गया।उन्होंने आशंका जताई है कि रकम हुंडी की है। बारा जिला के इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के अनुसार, कलैया उप महानगर पालिका -8, बरवा टोल सड़क पर एक चेक के दौरान रकम बरामद हुई।यह सड़क मटिअरवा बॉर्डर से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि यह पैसा मोटरसाइकिल संख्या -बीआर 05 के 0798 की डिक्की में छिपा पाया गया था। राशि के बारे में पूछताछ करने के दौरान स्रोत का खुलासा नहीं किया गया...
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीरगंज में विजय जुलूस,पीएम ओली से इस्तीफे की मांग!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीरगंज में विजय जुलूस,पीएम ओली से इस्तीफे की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के सुप्रीम कोर्ट द्वारा विघटित संसद को पुनर्बहाल किये जाने के बाद पीएम ओली के खिलाफ़ सँघर्ष पर उतरे राजनीतिक दल खुशियां मना रहे हैं।हर्ष के बीच नेकपा (प्रचंड -माधव गुट ) व जनता समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने बुधवार को विजय जूलुस निकाला और मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुहं मीठा कराया। नेकपा के जुलुस में पीएम केपी ओली के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई।नेकपा नेता व पूर्व सांसद राम विचारी यादव ने कहा कि पीएम ओली पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।महाभियोग भी चलाया जाएगा । वहीं,विजय जुलूस उपरांत बीरगंज के घण्टाघर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पर्सा जिला के क्षेत्र 4 के सांसद व सम्विधान सभा के लेखा समिति के पूर्व सदस्य लक्ष्मण लाल कर्ण ,क्षेत्र 2 के सासंद प्रदीप यादव,पूर्व मंत्री करीमा बेगम आदि ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए स...
अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने किया बूचड़खाना के लिए खरीद की गयी जमीन में अनियमितता की जांच!

अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने किया बूचड़खाना के लिए खरीद की गयी जमीन में अनियमितता की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*शहर के पंकज चौक के समीप बूचड़खाना सह मार्केटिंग कम्प्लेक्स के लिए 3 कठ्ठा साढ़े बारह धुर जमीन की गई खरीदारी *विपक्ष के 9 पार्षदों ने डी एम को लिखित शिकायत देकर जमीन खरीदगी में लगाया था अनियमितता का आरोपरक्सौल ( vor desk)। जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर बुधवार को अपर समाहर्ता (आपदा ) अनिल कुमार ने नप द्वारा शहर के पंकज चौक के समीप वार्ड नंबर 24 के मेन रोड़ में बूचड़खाना सह मार्केटिंग कम्प्लेक्स के लिए खरीद की गई जमीन की अनियमितता की जांच की।आरोप है कि इसमें करीब 14 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।बताया गया कि अपर समाहर्ता श्री कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित डीसीएलआर के कार्यालय कक्ष में नप के कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम के समक्ष जांच की। जांच के दौरान एसी ने जमीन क्रय से संबंधित नगर नियमावली की विहित प्रावधानों की प्रति, जमीन क्रय से संबंधित नप रक्सौल के सशक्त स्थाय...
पीएम ओली को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया प्रतिनिधि सभा,13 दिन में बैठक बुलाने का निर्देश!

पीएम ओली को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया प्रतिनिधि सभा,13 दिन में बैठक बुलाने का निर्देश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज( नेपाल )।(vor desk )। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसले में तय समय से पहले चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को झटका देते हुए संसद की भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर जेबीआर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 275 सदस्यों वाले संसद के निचले सदन को भंग करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। अदालत ने निचले सदन को भंग किये जाने को “असंवैधानिक” करार देते हुए सरकार को अगले 13 दिनों के अंदर सदन का सत्र बुलाने का आदेश दिया। सत्ताधारी दल में खींचतान के बीच नेपाल उस समय सियासी संकट में घिर गया था जब सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अंदर चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने ...
कराह रही मानवता:पीएचसी में तड़पता रहा पुलिस द्वारा लाया गया मरीज,सड़क पर पड़ी बुढ़िया मांग रही मौत!

कराह रही मानवता:पीएचसी में तड़पता रहा पुलिस द्वारा लाया गया मरीज,सड़क पर पड़ी बुढ़िया मांग रही मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पीएचसी में मानवता कराहती रही और सभी तमाशबीन बने रहे।वाक्या सोमवार का है। पुलिस ने एक गम्भीर प्रकृति के मरीज को इलाज के लिए लाया।जिसे अस्पताल के अहाते में फर्श पर लावारिश छोड़ दिया गया।करीब तीन चार घण्टे तक उक्त मरीज यूं ही पड़ा रहा।पुलिसकर्मी बेचैन रहे।क्योंकि,वे उसकी जान की सलामती के साथ उसे स्वस्थ्य देखना चाहते थे।बताते हैं कि वह अज्ञात मरीज था।वह क्या करता है,यह भी किसी को नही पता।उस असहाय व्यक्ति को तड़पते देख ग्रामीणों ने हरैया पुलिस को खबर की।उसके बाद एएसआई दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ प्रखण्ड के चिकनी स्कूल के पास पहुंचे और उक्त गम्भीर बीमार व्यक्ति को थाना के जीप पर करीब 12 बजे रक्सौल पीएचसी लाये ।इसके बाद ओपीडी में ड्यूटी पर रहे डॉ0 राजीव रंजन ने उसकी जांच की और गम्भीर लक्षण को देखते हुए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया।संयोग वश पीएचसी में एम्बुलेंस ...
थम नही रहा बूचड़खाना का जमीन खरीदगी में अनियमितता का मुद्दा,नगर परिषद की बैठक में हुआ जम कर हंगामा!

थम नही रहा बूचड़खाना का जमीन खरीदगी में अनियमितता का मुद्दा,नगर परिषद की बैठक में हुआ जम कर हंगामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नप कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था नप बोर्ड की बैठक,शोर - शराबे के बीच संपन्न हुई बैठक में नही हुई कोई प्रगति * बैठक में चर्चा के पूर्व ही विपक्ष के 9 पार्षदों ने सदन से किया वाक आउट,सादे कागज पर हस्ताक्षर से कर दिया इनकार * बैठक में 23 पार्षद रहे उपस्थित तो 2 पार्षद रहे अनुपस्थितरक्सौल ( vor desk)।रक्सौल नगर परिषद का बूचड़ खाना के लिए भूमि खरीद में अनियमितता व कथित 14 करोड़ रुपये घोटाला का विबाद थमने का नाम नही ले रहा। सोमवार को नप कार्यालय के सभागार में नप बोर्ड की साधारण बैठक आहूत की गई थी,जो,इसी विबाद की भेंट चढ़ गई।यह संकेत मिला कि सत्ता पक्ष के लिए आगे की राह आसान नही है।काफी गहमा गहमी व रोष पूर्ण वातावरण में यह बैठक हुई,संयोग यह रहा कि कोई अप्रिय स्थिति नही बनी।यह बैठक ई ओ गौतम आनंद की उपस्थिति व मुख्य पार्षद उषा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक की शुरु...
रक्सौल पुलिस ने मुखिया पुत्र सुनील कुमार गुप्ता को किया रामगढ़वा से गिरफ्तार!

रक्सौल पुलिस ने मुखिया पुत्र सुनील कुमार गुप्ता को किया रामगढ़वा से गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केसरिया गमछा में सुनील रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पुलिस टीम ने सुनिल कुमार गुप्ता को रामगढ़वा से शनिवार को गिरफ्तार किया है। सुनिल पर रक्सौल में बीते 13 फरवरी को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने व विधि व्यवस्था भंग करने,नाजायज मजमा लगाने,सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने के आरोप में रक्सौल थाना में भादवी 147/149/341/342/323/353/504/506 के तहत प्राथमिकी संख्या 43/21दर्ज है।यह प्राथमिकी पुलिस की ओर से अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने दर्ज कराई है।जिसमे सुनील को भू-माफिया बताया गया है।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के तरफ से मौजे निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा देवी के आवेदन पर भी भादवी341/323/385/387/504/506/34 के तहत प्राथमिकी संख्या 42/21 दर्ज है। जिसके आलोक में रक्सौल पुलिस टीम ने हरदिया पंचायत के मुखिया शम्भू प्रसाद के पुत्र सुनिल कुमार गुप्ता को रामगढ़वा थाना के पास से गिरफ्तार कि...
छौड़ादानो पुलिस ने 117 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ दो  धन्धे बाजों को पकड़ा!

छौड़ादानो पुलिस ने 117 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ दो धन्धे बाजों को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल बॉर्डर पर कड़ाई के बावजूद नेपाली शराब की तस्करी बिहार के लिए बड़े पैमाने पर जारी है।इसी क्रम में छौड़ादानो पुलिस ने एक अभियान के तहत 117 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो धन्धे बाजों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि हीरो स्पलेंडर प्रो बाइक से उक्त तस्करी की जा रही थी।पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर जांच के क्रम में बाइक सवार को रोका।जिसमे उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि तस्करी के आरोप में राज बिहारी कुमार व साही यादव को पकड़ा गया है। ...
स्टैटिक्स दंडाधिकारी बिना सूचना गायब,पीजी आरओ ने कार्रवाई हेतु लिखा डीएम को पत्र

स्टैटिक्स दंडाधिकारी बिना सूचना गायब,पीजी आरओ ने कार्रवाई हेतु लिखा डीएम को पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बुधवार से शुरू हुए मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए रामगढ़वा स्थित गणेश महावीर उच्च विद्यालय में प्रतिनियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट रक्सौल प्रखंड कनीय अभियंता मनरेगा अभिमन्यु कुमार कश्यप के परीक्षा केंद्र से बिना सूचना दिए गायब को लेकर रक्सौल अनुमंडलीय लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी सह सुपर जोनल दण्डाधिकारी आनन्द प्रकाश ने कनीय अभियंता के विरुद्ध परीक्षा में लापरवाही बरतने को लेकर विभागीय कार्रवाई हेतु डीएम को पत्र भेजा है ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए पीजीआरो सह जोनल दण्डाधिकारी आनन्द प्रकाश ने शुक्रवार को बताया कि मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए शुक्रवार के सुबह जब रामगढ़वा स्थित गणेश महावीर उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया तो केंद्र पर से बिना सूचना दिए केंद्र के दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता मनरेगा अभि...
स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा निकाली गई बाइक रैली,कहा-जब तक मांग पूरी नही होती,आंदोलन जारी रहेगा!

स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा निकाली गई बाइक रैली,कहा-जब तक मांग पूरी नही होती,आंदोलन जारी रहेगा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लगातार पांचवे दिन स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में "चरणबद्ध आंदोलन" के बैनर तले रक्सौल स्टेशन से बाटा चौक तक चार सूत्री मांगों को लेकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया तथा बाटा चौक , कोइरिया टोला, कौड़िहार चौक, परेउवा से होते हुए स्टेशन के सामने सभा कर समापन कर दिया गया। सभा में संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि यह आंदोलन पूर्व की भांति लगातार चलता रहेगा जब तक कि उक्त समस्याओं के समाधान हेतु कोई कारगर त्वरित कार्यवाही नहीं होती।इस दौरान देवचन्द्र झा, नन्दकिशोर साह, मनीर आलम, देवेंद्र कुमार, उमेश यादव, विजय यादव, संजय दास, राजू उपाध्याय, राजन प्रसाद आदि मौजूद थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!