Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में गुरुवार को फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें ट्रू नेट के 18 व एंटीजन के 4 मरीज शामिल है। नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 11, तुरकौलिया के 4, रक्सौल के 2, घोड़ासहन, चकिया, छौड़ादानो, चिरैया व पश्चिम चंपारण के एक-एक मरीज है। जबकि आरटीपीसीआर के 410, ट्रू नेट के 82 व एंटीजन के 28 सहित कुल 520 संदिग्धों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर के 24 व ट्रू नेट के 319 सहित कुल 343 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 543 पहुंच गई है। जिसमें 458 पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है। जिसमें 13 को डायट तथा 67 को होम आइसोलेट किया गया है। छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ...
सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी में एक शव के दिखने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है।कहा जा रहा है कि उक्त शव नेपाल की ओर से बह के आया है।और वह कोरोना मरीज का हो सकता है।जिसे नेपाली प्रशासन व सेना ने बीरगंज मैत्री पुल के पास दफनाया था।कयास लगाया जा रहा है कि नदी में उफान व कटाव से उक्त शव बह कर यहां पहुंच गया हो। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यह शव कुछ लोगों ने तब देखा जब वे दाह संस्कार को नदी तट पहुंचे।उक्त बह कर आये शव से बदबू आने से लोग उसे देखने पहुंचे व हो हल्ला किया।स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उक्त शव कोरोना मरीज का है।बताया गया है कि कोइरिया टोला के स्थित त्रिलोकी नगर मन्दिर के पास बने पुल के नीचे साइफन के निकट उक्त शव देखा गया। हालांकि,इस बाबत समाचार प्रेषण तक कोई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी के जांच के लिये पहुंचने की सूचना नही मिली है।लिहाजा,जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि...
छौड़ादानों के कटहरिया में पुरानी रंजिश में फल व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

छौड़ादानों के कटहरिया में पुरानी रंजिश में फल व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।पूर्व के विवाद को लेकर चली गोली में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है। घायल व्यक्ति का मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। घटना छौड़ादानो थाना के कटहरिया गांव की है। बता दें कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी। गोली से घायल व्यक्ति को तुरंत मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल व्यक्ति फल व्यवसायी बताया गया है। ...
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित,समर्थक कर रहे हैं शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना!

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल कोरोना संक्रमित,समर्थक कर रहे हैं शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor drsk )।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उनकी पत्नी और मां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में कोरोना की दस्तक के बाद हुई जांच में बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी और मां भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।इसके बाद उनके समर्थक उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं । बताया गया है कि पटना से लौटने के बाद संजय जायसवाल की कोरोना जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें पॉजिटिव पाया गया है।इस खबर के वायरल होने के बाद समर्थक उनका हाल चाल जानने को बेचैन हो गए।और उनकी सलामती की दुआएं मांगने लगे। इस बीच ,संजय जायसवाल के भाई दीपक जायसवाल ने बताया कि जांच में मां और भाभी (संजय जायसवाल की पत्नी) भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। घर में परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट ...
ओली से एक कदम आगे निकले नेपाल के विदेश मंत्री, कहा- रामायण पर रिसर्च के बाद इतिहास बदल जाएगा !

ओली से एक कदम आगे निकले नेपाल के विदेश मंत्री, कहा- रामायण पर रिसर्च के बाद इतिहास बदल जाएगा !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा के अयोध्‍या को लेकर दिए विवादित बयान की नेपाल से लेकर भारत तक हर तरफ आलोचना हो रही है। ओली के बयान पर नेपाली विदेश मंत्रालय ने जहां सफाई दी, वहीं अब नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवली ने एक कदम आगे बढ़ कर किया है कि रिसर्च से अयोध्‍या का इतिहास बदल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि हम लोग अभी तक केवल विश्‍वास के आधार पर ही सभी बातों को मानते हैं।नेपाली विदेश मंत्री ने कहा, 'हमें अब तक यही बताया गया है कि सीता का जन्म जनकपुर में हुआ और राम का जन्म अयोध्या में हुआ, लेकिन जिस दिन अध्ययन से नए तथ्य मिल जाएंगे, रामायण का इतिहास बदल जाएगा।' ज्ञवाली ने एक साक्षात्‍कार में कहा कि जिस तरह महात्‍मा बुद्ध को लेकर लिखित इतिहास है, वैसा रामायण के साथ नहीं है। 'अध्ययन की पुष्टि के लिए अभी पर्याप्त प्रमाण नहीं' व‍िदेश मंत्री ज्ञवली ने कहा, 'रामा...
पीएम ओली की बोली के बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई-‘ नेपाली रामायण के अयोध्या व भगवान राम की हुई थी चर्चा!

पीएम ओली की बोली के बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी सफाई-‘ नेपाली रामायण के अयोध्या व भगवान राम की हुई थी चर्चा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के द्वारा अयोध्या व भगवान श्री राम को लेकर 'बोली की गोली चलाने' पर अपने ही देश मे हो रही आलोचना के बाद नेपाल सरकार सफाई की मुद्रा में दिखने लगी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने 'डैमेज कंट्रोल' की नीति के तहत सफाई दी है।नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा था कि राम की अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है। ओली ने भारत पर सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जनकपुर की जिस सीता की शादी राम से हुई वो राम भारत के राजकुमार नहीं बल्कि नेपाल के थे। नेपाली पीएम ने कहा था, ''हमारी सांस्कृतिक पहचान को दबा दिया गया। तथ्यों के साथ छेड़छाड़ हुई है।हम अब भी मानते हैं कि हमारी सीता की शादी भारतीय राजकुमार राम से हुई थी। दरअसल, हमने सीता भारत के राजकुमार को नहीं बल्कि अयोध्या के राज...
पूर्वी चंपारण में 15 जुलाई से 20 जुलाई तक डीएम ने लगाया पूर्ण लॉक डाउन!

पूर्वी चंपारण में 15 जुलाई से 20 जुलाई तक डीएम ने लगाया पूर्ण लॉक डाउन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण में 15 जुलाई से 20 जुलाई के लिए लॉक डाउन लागू किया गया है।कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया है।इससे पहले गुरुवार व रविवार को पूर्ण बन्दी का आदेश था।जबकि, दुकाने शाम पांच बजे बन्द कर देनी थी।लेकिन,अब पुर्ण लॉक डाउन लागू किया गया है। लॉक डाउन के उलनङ्घ्न पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। ...
नेपाल के पीएम ओली ने फिर चलाई बोली की गोली,कहा -“असल अयोध्या है नेपाल में, श्री राम भी भारतीय नहीं!

नेपाल के पीएम ओली ने फिर चलाई बोली की गोली,कहा -“असल अयोध्या है नेपाल में, श्री राम भी भारतीय नहीं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर अपनी 'बोली' की 'गोली' चलाई है। सियासी संकट के बीच कुर्सी बचाने में जुटे पीएम ओली ने यूपी के अयोध्या (भारत में) और प्रभु श्री राम को लेकर बड़ा दावा किया है। अपने विवादित बयान में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि असल अयोध्या नेपाल में पड़ता है। न कि भारत में। उन्होंने इसके अलावा प्रभु राम को लेकर भी बड़ा दावा किया है। बोले हैं- भगवान श्री राम भारतीय नहीं बल्कि नेपाली थे। नेपाली कवि, अनुवादक और लेखक भानुभक्त आचार्य की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि भारत ने अपने यहां नकली अयोध्या बना लिया है, जबकि यह नेपाल के परसा जिला के ठोरी के एक गांव में है। उन्होंने दावा किया है कि असल अयोध्या बीरगंज के पश्चिम में ठोरी के पास पड़ता है। भारत अपने यहां इस ज...
रक्सौल मे ‘कोरोना ब्लास्ट’ से दहशत,एक साथ मिले 95 संक्रमित,कुल 108 लोग हुए पॉजिटिव

रक्सौल मे ‘कोरोना ब्लास्ट’ से दहशत,एक साथ मिले 95 संक्रमित,कुल 108 लोग हुए पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण जिले का सीमावर्ती शहर रक्सौल में सोमवार को फिर 'कोरोना ब्लास्ट 'हुआ है।इस बार 95 संक्रमित मिले हैं।इससे पहले एक साथ दस संक्रमित मीले थे।इस लिहाज से कोरोना ने रक्सौल में इतिहास बनाया है।बताया गया है कि रक्सौल में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 107 पहुंच गई है।इसमे वार्ड 20 के एक मरीज को मोतिहारी रेफर किया जा चुका है।वहीं,रक्सौल के वार्ड 4 स्थित सूंदर पुर में भी एक मरीज मिला है। हालांकि, अभी भी जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।आगामी दिनों इस आंकड़े के बढ़ने की आशंका है।कुल मिला कर रक्सौल की स्थिति भयावह होती दिख रही है। बताया गया है कि सोमवार को आये 95 लोगों की कोरोना संक्रमितों की लिस्ट में रक्सौल पीएचसी के एक डॉक्टर भी हैं।सभी की स्थिति ए सिंटोमेटीक यानी नॉर्मल बताई गई है।साथ ही होम कोरेण्टाईन का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग...
रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद की छीनी कुर्सी,अब होगा चुनाव!

रक्सौल नगर परिषद के उप सभापति काशी नाथ प्रसाद की छीनी कुर्सी,अब होगा चुनाव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बैठक में 25 में से सभापति सहित मात्र 19 पार्षद हुए शामिल, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17, विरोध में मात्र 1 पार्षद ने दिए मत रक्सौल ( vor desk)। नगर परिषद के उप सभापति काशीनाथ प्रसाद की कुर्सी अंततः छीन ही गई। सोमवार को नगर परिषद में उप सभापति पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को ले कर बैठक आहूत थी। नप कार्यालय के सभागार में सभापति उषा देवी की अध्यक्षता में आहूतविशेष बैठक में मत विभाजन के लिए मतदान हुआ।इस दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 17 पार्षदों ने मत दिया। वहीं प्रस्ताव के विरोध में मात्र एक पार्षद ने ही मत दिया। बैठक में नप के कुल 25 पार्षदों में से मुख्य पार्षद सहित मात्र 19 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया। वहीं सभापति को बैठक की अध्यक्षता करने के कारण मत विभाजन में मात्र 18 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।मत विभाजन के परिणाम की घोषणा होते ही नप के ई ओ गौतम आनंद एवं मुख्य पार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!