Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

अनलॉक 2:16 जून से दुकानें अल्टरनेट डे के हिसाब से शाम छह बजे तक व दफ्तर पांच बजे तक खुलेगी!

अनलॉक 2:16 जून से दुकानें अल्टरनेट डे के हिसाब से शाम छह बजे तक व दफ्तर पांच बजे तक खुलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब लोगों को धीरे-धीरे लॉकडाउन से राहत मिलने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में 16 जून से 22 जून तक एक हफ्ते के लिए ढील देने का एलान किया है. हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.इसके तहत पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने भी नया आदेश जारी कर दिया है। रात के आठ बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू अब नई गाइडलाइन के तहत बिहार में दुकानें शाम के छह बजे तक खुली रहेंगी. वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. समय में बदलवाव किया गया है. अब रात के आठ बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक ही नाइट कर्फ्यू रह...
विधायक ने इंटर परीक्षा में सूबे स्तर पर रक्सौल का मान बढ़ाने वाली कल्पना को जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया पूरा!

विधायक ने इंटर परीक्षा में सूबे स्तर पर रक्सौल का मान बढ़ाने वाली कल्पना को जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया पूरा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड के परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली नागा रोड निवासी सुश्री कल्पना कुमारी को अब अपना घर मिल सकेगा। ई-रिक्शा चालक अनिल पडित की बेटी कल्पना भूमि हीन परिवार है।राज्य स्तर पर इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कल्पना को सम्मानित करते हुए यह वादा किया था कि उनको सरकार से घर बनाने के लिए जमीन दिलवाऊंगा जो आज पूरा किया गया। बताया गया कि प्रखण्ड के जोकीयारी ग्राम में सरकारी भूमि से पांच डिसमिल जमीन कल्पना के पिता अनिल पडित को बंदोबस्त करके दिया जा रहा है।जिसको ले कर विधायक श्री सिंहा की उपस्थिति में डीसीएलआर राम दुलार राम एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार ने उक्त जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त जमीन को बंदोबस्त कर परिवार को सौप देने का निर्णय किया गया। विधायक ने कल्पना और उसके परिवार को बधाई देते हुए ...
नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक की लगातार जब्ती से सीमा क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।आरोप है कि भारतीय वाहनों की जब्ती होने के बाद वीरगंज कस्टम द्वारा नीलाम कर दिया जाता है।जो औने पौने दामो पर अपने रिश्तेदारों व स्वजनों को नीलामी दे दी जाती है।पुलिस नए व कीमती बाइक या अन्य भारतीय वाहनों को ज्यादा निशाना बनाते हैं।इसमे कीमती बाइक जैसे प्लसर,अपाची,डिस्कवर,ग्लैमर,सिबिजेड,हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक को जब्त किया जाता है। जब वाहन जब्त किया जाता है,तब ,पुलिस यह दर्शाती है कि बाइक का कागज उपलब्ध नही है या फिर उसका कोई स्वामी सामने नही आया।जबकि, वाहनों का प्रपत्र और स्वामी दोनो ही मौजूद होते हैं,लेकिन, उनकी बात अनसुनी कर दी जाती है।इस बीच हाल के करीब डेढ़ माह के अंदर वीरगंज में 44 भारतीय बाइक जब्त किया गया है,जिसकी कीमत पर्सा पुलिस द्वारा 38 लाख 20 हजार रुपये नेपाली मुद्रा मे...
दो गाँव के ग्रामीणों के बीच उतपन्न विवाद को विधायक व पन्चो ने सुलझाया!

दो गाँव के ग्रामीणों के बीच उतपन्न विवाद को विधायक व पन्चो ने सुलझाया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फोो पंचायती में बैठे विधायक व प्रबुद्धरामगढ़वा ।( vor desk )।पलनवा थाना क्षेत्र के खोड़वा और जगधर गाँव के लोगों के बीच कई दिनों से चल रहे तनाव को रामगढ़वा राजद अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय के पहल पर सुगौली विधायक ई शशिभूषण सिंह व रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी रामबाबू यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों द्वारा सुलझा लिया गया।यह विवाद पीताम्बर चौक पर शराब बिक्री के कारण उत्पन्न हुआ था।दोनों गाँव के लोग आमने सामने आ गए थे और रोड़ेबाजी की घटना में चार पांच लोग जख्मी हो गए थे।पलनवा थाना में दोनो गाँव के लोगों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।तनाव के बाद एक फूस की झोपड़ी जला दी गई थी।इसके बाद साम्प्रदायिक तनाव के उत्पन्न होने की संभावना के बाद पलनवा थाना ध्यक्ष ने दोंनो पक्षो के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है।दोनों गाँव के लोगों के बीच इस वजह से तनाव बना हुआ था।इस...
एसएसबी कोविन वैक्सिनेशन के लिए कर रही जागरूक,ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकरात्मक असर !

एसएसबी कोविन वैक्सिनेशन के लिए कर रही जागरूक,ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा सकरात्मक असर !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सुरक्षा के साथ सामाजिक हित में आगे आए एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अंसल श्रीवास्तव रक्सौल।( vor desk )।सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी के अधिकारी व जवान सीमाई इलाको के लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं।लेकिन,अब कोविन टिकाकरण को सफल बनाने हेतु लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं और टिकाकरण के महत्व को बता रहे हैं कि यह टिका पूर्णत:सुरक्षित है।कोई साइड इफेक्ट नही है।यह कोविड से बचाव करेगा।यह निःशुल्क दिया जा रहा है। एसएसबी की जागरूकता के बाद से ग्रामीण व अशिक्षित लोगों में पनपा अन्ध विश्वास खत्म हो रहा है।और लाभुक टिकाकरण केंद्र पहुंच कर टिका लेने लगे हैं।इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे एसएसबी डोर टू डोर जागरूकता के लिये जुट गई है। कोविड 19 की दूसरी लहर समाप्ति की ओर है।इससे लाखो लोग संक्रमित हुए और बड़ी संख्या में मौत के आ...
आमोदेई में ग्रामीण टिका लेने से कर रहे थे परहेज, जागरूकता अभियान के बाद दो दिनों में 400 लोगों ने लिया टिका!

आमोदेई में ग्रामीण टिका लेने से कर रहे थे परहेज, जागरूकता अभियान के बाद दो दिनों में 400 लोगों ने लिया टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अफवाह और अशिक्षा के कारण कोविन टिकाकरण पर बुरा असर पड़ रहा है,जिसको ले कर रक्सौल एसडीओ आरती लगातार मुहिम चला कर लोगों को जागरूक कर रही हैं कि टिका का कोई साइड इफेक्ट नही है।यह निःशुल्क है और पूरी तरह सुरक्षित है। एसडीओ आरती का फोकस अल्पसंख्यक और पिछड़ी बस्तियों पर है,जहां ,टिकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए जोर शोर से अभियान चल रहा है। इसी क्रम में रामगढ़वा प्रखण्ड के आमोदेई में जागरूकता अभियान चलाया गया।टिका एक्सप्रेस की टीम वहां शुक्रवार और शनिवार को टिकाकरण किया। इसमे खुद एसडीओ आरती ,बीडीओ राकेश व आरबीएसके की टीम इसमे सक्रिय रही। रक्सौल के रहने वाले जाने माने चिकित्सक व रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम ने रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण किया। इस टीम में डॉ सीबी कुमार, नेयाज आलम,एएनएम सीमा कुमारी शामिल थे। इस टीम द्...
रीता देवी फिर बनी रामगढ़वा की प्रखण्ड प्रमुख,प्रतिद्वंदी शिवकुमारी देवी को मिला महज एक मत!

रीता देवी फिर बनी रामगढ़वा की प्रखण्ड प्रमुख,प्रतिद्वंदी शिवकुमारी देवी को मिला महज एक मत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk)। सियासी उठापटक के बीच फिर एक बार रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख का चुनाव रक्सौल एसडीएम आरती की अध्यक्षता में व मोतिहारी एडीएम अनिल कुमार के देखरेख में शनिवार को हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए इस चुनाव में 23 में से कुल 15 पंचायत समिति उपस्थित हुए। जिसमे पूर्व प्रमुख रीता देवी के पक्ष में 13 मत व एक मत निवर्तमान प्रमुख शिव कुमारी यादव के पक्ष में पड़ा। वही एक मत अवैध घोषित हुआ। जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों ने रीता देवी को निर्वाचित घोषित किया। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। वही चुनाव के दौरान पंसस सुशील मिश्र, अंजय प्रसाद, मोहम्मद इरफान व रामबहादुर पांडेय आदि उपस्थित थे। ...
कोरोना काल मे चरम लापरवाही के बीच रक्सौल पीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की  जांच, खतरे में दिखा ‘भविष्य’

कोरोना काल मे चरम लापरवाही के बीच रक्सौल पीएचसी में हुई गर्भवती महिलाओं की जांच, खतरे में दिखा ‘भविष्य’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना वायरस से बचाव के लिए गर्भवती महीलाओ को सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया जाता है।इसको देखते हुए पिछले कई माह से जांच बन्द थी।पिछले माह भी आदेश नही होने के बावजूद जांच की गई गई,जब मीडिया को भनक लगी,तो 20 -25 गर्भवती महिला की जांच के बाद इसे बन्द कर लीपापोती की गई।इस बार 9 जून यानी बुधवार को रक्सौल पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शिविर आयोजित की गई।लेकिन, इसमे चरम लापरवाही बरती गई।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की भीड़ यह संकेत दे रही है कि रक्सौल में 'भविष्य' खतरे में है।यानी गर्भवती महिलाएं तो खतरे में हैं हीं आने वाले बच्चे भी सुरक्षित नही है।यदि इनमें कोरोना मरीज हों,तो,कम्युनिटी में इस वायरस के प्रसार को रोकना नामुमकिन ही साबित होगा।यही नही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत जांच कराने पहुंची म...
ऑटो व बाइक से हो रही शराब तस्करी,110 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार !

ऑटो व बाइक से हो रही शराब तस्करी,110 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार !

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली पुलिस को शराब तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय सुगौली पुलिस ने 110 बोतल विदेशी शराब एक टेम्पू और एक मोटरसाइकिल के साथ टेम्पू चालक सहित दो शराब तस्करों को धर दबोचा हैं।जानकारी के अनुसार सुगौली थाना इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश को गुप्त सूचना मिली कि एक टेम्पू और मोटरसाइकिल में शराब बड़ी खेप आ रहा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राकेश प्रकाश अपने पुलिस बल के साथ सुगौली थाना के धर्मपुर चौक पर समय सुबह के 4 बजकर 21 पर एक टेम्पू और एक मोटरसाइकिल सहित 110 बोतल विदेशी शराब के साथ पप्पू कुमार (टेम्पू चालक) संदीप कुमार ,और पप्पू कुमार गुप्ता को धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब और वाहन को जप्त कर लिया गया है ।तीनो शराब कारोबारी पर केस दर...
इग्नू द्वारा वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित,नेट द्वारा ए प्लस ग्रेड मिलने पर हर्ष!

इग्नू द्वारा वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित,नेट द्वारा ए प्लस ग्रेड मिलने पर हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) इग्नू दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, जहां छात्रों को लर्नर्स तथा शिक्षकों को काउंसलर कहा जाता है। इग्नू सभी के लिए खुली शिक्षा व्यवस्था है जो उच्च, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने वाला ना केवल विद्यार्थी संख्या की दृष्टि से बल्कि अध्ययन गुणवत्ता की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। इसे गत जनवरी में नेट द्वारा ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है। उक्त बातें इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के वरीय निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह ने कही। वे दिनांक 9 जून 2021 बुधवार को केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के इग्नू अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में आयोजित जनवरी 2021 सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के वर्चुअल इंडक्शन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों के घर तक शिक्षा को पहुंचाता है। कोरोना काल में भी इग्नू ने शिक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!