Monday, August 3

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल पुलिस द्वारा पकडा गया शराबी निकला कोरोना पॉजिटिव, रक्सौल थाना को कराया गया सैनिटाइज!

रक्सौल पुलिस द्वारा पकडा गया शराबी निकला कोरोना पॉजिटिव, रक्सौल थाना को कराया गया सैनिटाइज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।यह आम धारणा रही है कि शराब पिने से कोरोना नही होता।लेकिन,रक्सौल में एक शराबी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस के भी हाथ पॉव फूल गए।क्योंकि, शराबी को गिरफ्तार करने से मोतिहारी न्यायिक हिरासत में ले जाने तक की प्रक्रिया में जुटे पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को कोरोना संक्रमित होने का भय सताने लगा है। वहीं, रक्सौल थाना को आनन फानन में सैनिटाइज किया गया है। दरअसल, 2 अप्रैल यानी शुक्रवार को शराब पिने के आरोप में रक्सौल थाना की पुलिस टीम ने रक्सौल के गम्हरिया निवासी उनिल कुमार ( बदला नाम )को गिरफ्तार कर मोतिहारी जेल भेज दिया था। इस क्रम में उसकी मेडिकल कराई गई। मोतिहारी सदर अस्पताल मे जेल प्रसाशन द्वारा करायी गयी मेडिकल जांच में कोरोना पोजेटिव की पुष्टि हुई।जिसके बाद मोतिहारी से ले कर रक्सौल पुलिस के अधिकारियों मे खलबली मच गई...
इंटर परीक्षा में टॉप करने वाली भूमिहीन कल्पना के परिवार को विधायक की पहल पर  आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू!

इंटर परीक्षा में टॉप करने वाली भूमिहीन कल्पना के परिवार को विधायक की पहल पर आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में सूबे में चौथा स्थान लाने वाली टॉप आने रक्सौल के नागा रोड निवासी कल्पना कुमारी के परिवार को भूमि व आवास की पहल शुरु हो गई है। इसको ले कर रक्सौल के भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है।जिस पर सकरात्मक संकेत देते उन्होंने रक्सौल के डीसीएलआर राम दुलार राम को निर्देशित किया है। बता दे कि भूमिहीन आटो रिक्साचालक अनील पण्डित की बेटी कल्पना कुमारी ने बिहार में चौथा स्थान लाकर रक्सौल और चम्पारण को गौरवांवित किया है। परीक्षा परिणाम के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने विगत 27 मार्च को कल्पना कुमारी और अर्चना कुमारी को उनके घर पहुंच कर सम्मानित किया था और झुग्गी में गरीबी की हालत को देख कर द्रवित श्री कुमार ने जिलाधिकारी से बात करके आवासन ह...
कोरोना को ले कर बिहार सरकार का अलर्ट : 11 तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, शादी-श्राद्ध के लिए आई गाइडलाइन

कोरोना को ले कर बिहार सरकार का अलर्ट : 11 तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, शादी-श्राद्ध के लिए आई गाइडलाइन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )। बिहार में पांच अप्रैल से खुलने वाले सभी शैक्षिणक संस्थान जिसमें-स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, स्किल डेवल्पमेंट सेंटर, ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट अब 11 अप्रैल को खुलेंगे. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर सरकारी व निजी पर रोक रहेगी. बिहार में सरकारी शैक्षिणक संस्थान 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे. यह आदेश आपदा प्रबंधंन विभाग द्वारा जारी किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक के बाद आपदा प्रबंधंन विभाग ने सात प्रस्ताव पारित किए.7 प्रस्ताव इस प्रकार है- सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक सुनिश्चित करेंगे कि कार्यस्थल, धार्मिक स्थल, शॉपिंग माल, होटेल, रेस्टोरेंट आदि का संचालन भारत सरकार द्वारा आदतन जारी दिशा-निर्देश अक्षरश: व कड़ाई से अनुपालन करेंगे. भीड़-भाड़ वाल स्थान जैसे-फूट कोर्ट, जलपान गृह, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, रेहड़ी आदि स्थानों...
रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को दी शुभकामनाएं, प्रदान किया प्रतीक चिन्ह व गीता

रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को दी शुभकामनाएं, प्रदान किया प्रतीक चिन्ह व गीता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता,महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव राजकुमार गुप्ता ने वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध गुप्ता को बधाई देते हुए प्रतीक चिन्ह व गीता भेंट स्वरूप प्रदान किया। साथ ही मिल जुल कर भारत नेपाल मैत्री व आर्थिक मजबूती की दिशा में बढ़ने की आशा जताते हुए सफल कार्यकाल पूर्ण करने की शुभ कामनाएँ दी।उन्होंने कहा कि मिल जुल कर ही सीमा क्षेत्र की तरक्की हो सकती है।रक्सौल व वीरगंज के उद्यमी -व्यवसायियों में सहकार्य जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्यमन्त्री लाल बाबू राउत, पर्सा जिला के क्षेत्र नं. 1 के सांसद प्रदीप यादव, बीरगन्ज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद ढकाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प...
अनुमंडल प्रशासन ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली   कल्पना कुमारी व अर्चना को किया सम्मानित!

अनुमंडल प्रशासन ने इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कल्पना कुमारी व अर्चना को किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रक्सौल निवासी कल्पना कुमारी और अर्चना कुमारी को आज रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने से समाज सुसंस्कृत बनता है। इंटर साइंस की परीक्षा में टॉपर बनकर कल्पना और अर्चना ने रक्सौल नगर के साथ साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह एक मिसाल है उन सभी विद्यार्थियों के लिए जो केवल सुविधा और साधन को सफलता का कारण मानते हैं। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सागर कुमार झा ने कहा कि बड़े सपने देखने और उसे साकार करने के लिए आपके भीतर एक दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है। फिर कोई भी परिस्थिति राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के अपने अनुभवों को...
पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा की धर्मपत्नी बच्ची देवी का निधन,शोक की लहर

पूर्व मंत्री वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा की धर्मपत्नी बच्ची देवी का निधन,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्व मंत्री व जनता दल यू के नेता सह गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक वीरेंद्र कुशवाहा की धर्म पत्नी बच्ची देवी (60 )का शनिवार को निधन उनके छौड़ादानो प्रखण्ड के बथुअहियां गांव स्थित आवास पर हो गया ।इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।ज्ञात हो कि वे लंबे समय से दमा रोग से ग्रस्त थी।इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट के मुख्यालय संत कबीर नगर नरउल में शाम 5 बजे किया जाएगा।इधर,उनके निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।शोक व्यक्त करने वालो में रक्सौल विद्यायक प्रमोद सिन्हा ,पूर्ब मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,नरकटिया विधायक डॉ शमीम अहमद,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,जद यू के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन पटेल,पूर्व मुखिया मथुरा राम,अम्बेडकर ज्ञान मं...
नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल के बीरगंज में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:मिले 8 संक्रमित,एक की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )एक ओर जहां भारत मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को ले कर नेपाल सरकार अलर्ट मोड पर है,वहीं,दुसरीं ओर रक्सौल से लगे नेपाल के वीरगंज में लगातार कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पिछले एक पखवाड़े में संक्रमितों की संख्या 32हो गई है।पिछले दिनों 24 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ पावँ फूल गए थे।वहीं,ताजा जांच में शुक्रवार को फिर 8 संक्रमित मिलने से हड़कम्प है। वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल के कोविड संयोजक सरोज रोशन दास ने बताया कि कुल 29 लोगो की थ्रोट सवाब की जांच हुई थी।जिसमे 8 संक्रमित मिले, जिसमे 6 पुरूष व 2 महिला शामिल हैं।सभी वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र के हैं। गुरुवार को भी 8 संक्रमित मिले थे।जिसमें 6 बीरगंज व 2 बारा जिला के थे। इधर,कोरोना से पर्सा जिला के कौवा बनकटैया निवासी नेपाली कांग्रेस नेता साबिर हुसैन की बीते दिनों मौत...
बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने लिया शपथ,सीएम लालबाबू राउत ने दी शुभकामनाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रबार को एक कार्यक्रम के बीच शपथ लिया। क्लार्क रिर्सोट में शुक्रबार को प्रमुख निर्वाचन अधिकारी बालमुकुन्द खरेल ने बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के 45 साधारण सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सुबोध गुप्ता को चुना गया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार अग्रवाल(पाटवारी), द्वितिय उपाध्यक्ष हरि गौतम सर्वसम्मति से चुने गए।जबकि महासचिव पद पर मनोजकुमार दास, कोषाध्यक्ष नवनित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अंकित चाचान समेत अन्य पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में प्रमुख निर्वाचत अधिकारी खरेल ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि प्रदेश नं. 2 के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउ...
व्यापारी से लुटे गए रकम  व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

व्यापारी से लुटे गए रकम व दो कट्टे,पांच कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में आदापुर व दरपा थाना की पुलिस टीम ने रक्सौल अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र से 31 मार्च (बुधवार) की सुबह हुई दो लाख दस हजार रुपये व बाईक लूट की घटना के महज चौबीस घंटे में लूट की रकम के साथ तीन लूटेरो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से दो कट्टा,पांच कारतूस व लूट की एक लाख अस्सी हजार नकद रकम भी बरामद किया है. पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि व्यवसायी लूट कांड को ले कर दर्ज कांड संख्या 37/21को ले कर गठित पुलिस टीम ने उक्त गिरफ्तारी की गई थी,जिसे उक्त सफलता मिली है. पुलिस के मुताबिक,घटना की सूचना मिलते हीं नाकेबंदी कर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया था.पुलिस पुरी तरह से सक्रिय थी.तभी सूचना मिली की दुबहा के आगे एक बगीचा में कुछ अपराधी अपराध की सूचना बना रहे हैं.सूचना ...
रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

रामगढ़वा के चम्पापुर के मनना गांव में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या,हथियार बरामद,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
गुरुवार की सुबह 5 बजे घटित हुई घटना,आक्रोश रामगढ़वा।(vor desk ) ।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव में अज्ञात अपराधियो ने एक युवक पन्नलाल साह (35वर्ष)को गोली मारकर हत्या कर दी । घटना गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे की है ।वही घटना की सूचना उक्त पंचायत के मुखिया शमशुल जोहा अंसारी की सूचना पर रामगढ़वा पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की ,वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक थ्री नट पिस्तौल व एक खोखा को बरामद किया है । वही घटना के बाबत मृतक के भाई मोहन लाल साह ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मनरेगा पार्क के समीप अपने खेत मे गेहू की फसल काटने गया था उसी समय अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मार दी । गोली लगने के बाद उक्त युवक मनरेगा पार्क के बगल में बेहोश हो क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!