पोस्टल बैलेट से रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बुजर्ग व दिव्यांगजनो ने किया मतदान,10 नवम्बर को आएगा चुनाव परिणाम!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल 10 व नरकटिया 12 विधान सभा क्षेत्र में 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वृद्ध व दिव्यांग के लिए मंगलवार को पोस्टल बैलेट पेपर से निर्वाचन कराया गया।उक्त जानकारी अनुमंडल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को होने तीसरे चरण के चुनाव के लिए यह मतदान सम्पन्न हुआ।जिसकी मतगणना 10 नवम्बर को होगी।उन्होंने बताया कि रक्सौल में कुल 6 पोलिंग पार्टी अलग अलग क्षेत्रों मे मतदान कराया।
उन्होंने बताया कि रक्सौल विधान सभा क्षेत्र 10 में कुल 67 वोटर हैं।जिसमे 62 लोगों ने मतदान किया।
वहीं,नरकटिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 12 में कुल 89 वोटर हैं।जिसमे 87 लोगों ने मतदान किया।
उन्होंने बताया कि ये वोटर वृद्ध व दिव्यांग थे।जो बूथ पर पहुँच सकने में असमर्थ थे।चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उनकी सूची बनाई गई थी जिसके आधार पर पोलिंग पार्टी ने घ...









