नेपाल के वीरगंज में ब्लैक फंगस की दस्तक से चिकित्सक चिंतित,2 की मौत,8 संक्रमित!
रक्सौल।(vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के वीरगंज में भी ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है।कोरोना संक्रमण का सामना कर रहे मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि से चिकित्सकों के लिए भी इलाज की चुनौती खड़ी हो गई है।वे भारतीय चिकित्सा संस्थानों व विशेषज्ञ चिकित्सको के सम्पर्क में है,ताकि,इस रोग पर मिल जुल कर नियंत्रण पाया जा सके।इन तथ्यों का खुलासा वीरगंज में एक वर्चुअल सेमिनार के क्रम में चिकित्सकों ने किया है।खुलासा हुआ है कि दो मरीजो की अब तक मौत हो गई है,करीब आठ लोग संक्रमित हैं।इसमे अहम यह है कि दो की मौत पहले ही हो गई,रिपोर्ट बाद में आ सका।
इस बीच , वीरगंज के मंगलम डायग्नोस्टिक सेंटर में हुई जांच में दो मरीजों में म्यूकोमाईकोशिस यानी ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई।डायग्नोस्टिक के संचालक व सीनियर कंसल्टेंट पैथलॉजीस्ट प्रोफेसर डॉ अमरनाथ ठाकुर ने बताया कि वीरगंज के 25,45 व 50 वर्ष के उम्र के कोविड मर...









