रक्सौल में छठी बार खिला कमल,एनडीए के प्रमोद सिंहा की शानदार जीत!
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र -10 से एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने शानदार जीत दर्ज कराई है।
जीत के बाद उन्होंने मतदाता ओं का आभार व्यक्त किया है और कहा कि रक्सौल की जनता ने प्यार और आशीर्वाद देने के साथ जो भरोसा जताया है,उसे टूटने नही दूंगा।मेरी कोशिश होगी कि रक्सौल के अंतराष्ट्रीय पहचान को आगे बढ़ाते हुए देश व राज्य में विकास में अव्वल स्थान दिलाऊं।
हाल ही में जनता दल यू से बीजेपी में शामिल हुए एनडीए नेता श्री सिन्हा रक्सौल के पनटोका पंचायत के हरैया गावँ के निवासी हैं।उनके पारिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है ।उनके माता-पिता दोनों ही सरकारी शिक्षक रहे हैं।
शुरूआती दौर मे 80 के दशक में रक्सौल नगर पालिका में वार्ड आयुक्त का चुनाव जीतकर राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले श्री सिन्हा जनता दल के पूर्व विधायक स्वर्गीय ...









