बारात लेकर आये दूल्हे को फ़ोटो खींचने के बहाने मारी गोली,गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर
रक्सौल।( vor desk )।बारात ले कर पहुंचे दूल्हे को गोली मार दिये जाने से अफरातफरी मच गई।मामला अनुमंडल के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव के छोटा टोला में शनिवार की रात साढे़ दस बजे की है।बताया गया है कि शादी करने आये दूल्हे को एक हीं बाईक पर सवार दो लोगों ने गाड़ी के अंदर हीं गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुरली गांव के छोटा टोला निवासी भैरव लाल कुशवाहा की बेटी की शादी शनिवार को निर्धारित थी। ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशीनगर गांव से बिनोद प्रसाद कुशवाहा के पुत्र चंदन कुमार की आयी बारात इस्लाम चौक से पश्चिम होते पीच रोड से गांव के उतर दिशा से प्रवेश किया। गांव से कुछ दूर उतर स्थित एक टेंट हाउस के पास दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी साईड में लगा अन्य बारातियों के पहुंचने का इंतजार करने लगा।
तभी एक उजले रंग की अपाची बाईक पर सवार दो लोग पहुंचे और द...









