रक्सौल में सोल्लास मना गोवर्द्धन पूजा व भैया दूज,बहनों ने भाइयों को खिलाई बजरी!
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली के बाद सोमवार को शहर में गोवर्धन पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा अर्चना करके सुख समृद्धि के साथ लोगों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर भारत में गोवर्धन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर पूजा करते हैं। वहीं कुछ जगह गोवर्धन नाथ जी की प्रतिमूर्ति बनाकर, उसका पूजन करने का भी विधान है। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
भैया दूज:गोवर्धन पूजा पर भैया दूज भी उत्सवी रूप में मनाया गया।महिलाओं द्वारा रेंगनी के कांटे को अपने जीभ में चुभा कर इस पूजा को सम्पन्न किया गया। फिर इसमें बजरी से पूजा भी की गयी।बताया गया कि उस बजरी को कार्तिक गंगा स्नान के पहले तक ...









