Monday, August 3

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार से आक्रोश,कारवाई की मांग

रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार से आक्रोश,कारवाई की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुराद आलम के साथ एक पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।बताते हैं कि घटना तब घटी जब वे शनिवार की रात्रि कोविन टिकाकरण की ड्यूटी समाप्त कर करीब 8 बजे अपने घर आदापुर लौट रहे थे। इसी बीच नकरदेई थाना के सन्ध्या गश्ती दल में शामिल जूनियर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के द्वारा बेवजह अभद्र व्यवहार व गाली गलौज किया गया।इस मामले को ले कर डॉ मुराद आलम ने रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा को एक आवेदन दे कर मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई व न्याय की मांग की है।आवेदन में उन्होंने खुलासा किया है कि घटना कटगेनवा नहर चौक पर तब घटी,जब वे अपने कार से लौट रहे थे।जूनियर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उन्हें कार को रोकने का निर्देश दिया,जिस पर कार को रोड के बगल में खड़ी कर दी।इसके बाद उन्होंने गाड़ी स...
नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के सिमरा में स्थित जगदम्बा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे हुई आगलगी में दो भारतीय कामगार की मौत हो गई।जबकि, एक भारतीय समेत चार कामगार गम्भीर जख्मी हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपक श्रेष्ठ के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस टोली मौके पर पहुंच गई। वहीं, जीतपुर -सिमरा उप महानगर पालिका व अमलेखगंज डिपो की दो फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई । आगलगी पर करीब डेढ़- दो घण्टे की मेहनत व काफी मशक्कत से काबू पाया गया।बताया गया कि फैक्ट्री के फर्निस ऑयल की दो टँकी में बेल्डिंग की जा रही थी।इसी बीच घटना घटी ।इसके बाद आगलगी की तेज लपटों के बीच लोहा गलाने की भट्टी विस्फोट कर गई।इस हादसे में फैक्ट्री में फायर मैंन के पद पर कार्यरत भारतीय कामगार प्रदीप गोड ( 40) व बेल्डर राम नाथ महतो ( 45 )की घटनस्थल पर ही मौत हो गई। ...
रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक चालू,अब तक 105 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर बचाई गई मरीजों की जान:महेश अग्रवाल

रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक चालू,अब तक 105 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर बचाई गई मरीजों की जान:महेश अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना काल मे रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक लगातार कार्यरत है।मार्च 2021 से अब तक इस कोरोना लहर मे 105 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर लोगों की जान बचाई गयी है । उक्त जानकारी सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने रविवार को दी है।उन्होंने कहा है कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा रक्सौल के द्वारा विगत वर्ष 2020 के कोरोना काल से ही आक्सीजन बैंक कार्यरत है और 24 घंटा सेवा देती आ रही है । कोरोना के कहर कम होने की परिस्थिति मे भी आक्सीजन बैंक पूर्णतया कार्य कर रहा था और आज भी पूर्ण रूपेण कार्यरत है ।यह सेवा निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि इसके अलावें लिटल फ्लावर लेप्रोसी वेल्फेयर एसोसिएशन को अमेरिका से रकसौल की बेटी रश्मि भरतिया द्वारा भेजा गया दो आक्सीजन कन्सनट्रेटर भी सेवारत है । इससे भी निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई कर मरीजों की जान बचाई गई है। ...
ढाई करोड़ रुपये के दस किलो चरस के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को दबोचा,जांच व कारवाई शुरू!

ढाई करोड़ रुपये के दस किलो चरस के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को दबोचा,जांच व कारवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल बॉर्डर पर अंतर्राष्ट्रीय नार्कोटिक्स व्यापार का भंडाफोड़ एसएसबी ने ढाई करोड़ के चरस को जप्त करके के किया है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अंतराष्ट्रीय नार्कोटिक्स गिरोह के तस्कर नेपाल से चरस लेकर रक्सौल बायपास सड़क पर डिलेवरी देने के लिए खड़े है। मौके पर एसएसबी 47 बटालियन के जवानों ने पहुँच कर तलाशी शुरू किया। वही बायपास सड़क पर पर एक झोला से 500 ग्राम के 20 पैकेट उच्चस्तर के नार्कोटिक्स चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुछताछ में तस्कर ने बताया की नेपाल से चरस लेकर आया था। और यहाँ हमको बायपास में केवल डिलेवरी देनी थी। नेपाल में चरस के बहुत बड़े बड़े सप्लायर है,जिसका कारोबार भारत मे होता है । बॉर्डर क्षेत्र में भी कुछ लोग है जो इस नशे के कारोबार में संलिप्त है। इन लोगो के सहयोग से ही नेपाल से चरस लाकर सप्लाई की जाती है। जो भारत के अन्य हिस्सों में चरस ...
कोविन वैक्सिनेशन में टॉप हुआ रक्सौल,जमीनी हकीकत में तीन गुनी संख्या बिना टिका लिए निराश लौटी!

कोविन वैक्सिनेशन में टॉप हुआ रक्सौल,जमीनी हकीकत में तीन गुनी संख्या बिना टिका लिए निराश लौटी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-टिकाकरण केंद्रों पर वारिश में भी उमड़ी भीड़,मेगा कैम्प में 2हजार 324 लोगों को लगा टिका-कई केंद्रों पर हुआ हो हल्ला,तुमड़िया टोला स्थित केंद्र पर हरैया पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप रक्सौल।( vor desk )।सरकार वैक्सिनेशन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।इसका सकरात्मक नतीजा यह रहा कि मेगा शिविर में बिहार देश मे टॉप रहा।तो सूबे में पूर्वी चंपारण टॉप रहा।और पूर्वी चंपारण में रक्सौल टॉप रहा।वैसे आंकड़ो के हिसाब से पूरे जिले में रक्सौल सदैव अव्वल चला आ रहा है।मेगा शिविर में मंगलवार यानी 16 जून को पहली बार यह व्यवस्था थी कि बिना स्लॉट एपोइमेन्ट के 18 से ऊपर के लोगों को टिकाकरण हुआ।जमीनी हकीकत की बात करें तो पीएचसी द्वारा यह घोषित नही किया गया कि किस केंद्र पर कितना टिका लगेगा,इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।टिका के इंतजार में खड़े लोगों की बड़ी संख्या लौट गई।इससे आक्रोश दिखा। विपरीत स्...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने आईसीपी लिंक रोड का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने आईसीपी लिंक रोड का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तक बनने वाली लिंक रोड का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को सम्बंधित अधिकारियों के साथ किया। रेलवे स्टेशन से मालवाहक गाड़ियों को सीधे आई०सी०पी० तक जाने के लिए निर्माणाधीन लिंक रोड को चालू करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए तथा बिजली के पोल को रोड से हटाने, पेड़ों को कटवाने, सड़क जहाँ नहीं बना है या पुल-पुलिया, क्रॉसभेंट का निर्माण कराना एवं अनुपयुक्त डिवाइडर को हटाने के बिंदु पर आईसीपी के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार, रक्सौल डी सी एल आर रामदुलार राम, बिजली विभाग के एसडीओ राजीव मिश्रा, पथ निर्माण विभाग के एसडीओ प्रेम कुमार, जेई मृत्युंजय कुमार के साथ लिंक पथ पर जाकर वहाँ उतपन्न परेशानियों का बिंदुवार निरीक्षण किया और इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए जो भी उपाय होने हैं उस पर अधिकार...
इग्नू में 15 जून से शुरू हुआ विभिन्न कोर्स में नामांकन,15 जुलाई तक है मौका!

इग्नू में 15 जून से शुरू हुआ विभिन्न कोर्स में नामांकन,15 जुलाई तक है मौका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इग्नू में जुलाई सत्र 2021 के लिए नामांकन प्रारंभ हो गया है। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि स्नातक ,स्नातकोत्तर , सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा , पोस्ट डिप्लोमा सहित सभी प्रोग्रामों के लिए नामांकन 15 जून 2021 से प्रारंभ हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2021 है। प्रो० सिन्हा ने कहा कि रक्सौल जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है । स्नातक के सभी विषयों में सामान्य कोर्स, ऑनर्स की पढ़ाई एवं स्नातकोत्तर में हिंदी ,इतिहास एवं वाणिज्य की पढ़ाई होती है। उन्होंने बताया कि इग्नू डाक के द्वारा विश्व स्तरीय अध्य्यन सामाग्री उपलब्ध कराता है और उत्तम शिक्षा भी ऑनलाइन के द्वारा निरंतर देता है। इसकी पुस्तकें प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उत्तम है।कोविड माहामारी के दौरान इग्नू ने ...
अनलॉक 2:16 जून से दुकानें अल्टरनेट डे के हिसाब से शाम छह बजे तक व दफ्तर पांच बजे तक खुलेगी!

अनलॉक 2:16 जून से दुकानें अल्टरनेट डे के हिसाब से शाम छह बजे तक व दफ्तर पांच बजे तक खुलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब लोगों को धीरे-धीरे लॉकडाउन से राहत मिलने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में कोरोना प्रतिबंधों में 16 जून से 22 जून तक एक हफ्ते के लिए ढील देने का एलान किया है. हालांकि राज्य में नाइट कर्फ्यू शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.इसके तहत पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने भी नया आदेश जारी कर दिया है। रात के आठ बजे से सुबह के पांच बजे तक रहेगा कर्फ्यू अब नई गाइडलाइन के तहत बिहार में दुकानें शाम के छह बजे तक खुली रहेंगी. वहीं सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. समय में बदलवाव किया गया है. अब रात के आठ बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक ही नाइट कर्फ्यू रह...
विधायक ने इंटर परीक्षा में सूबे स्तर पर रक्सौल का मान बढ़ाने वाली कल्पना को जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया पूरा!

विधायक ने इंटर परीक्षा में सूबे स्तर पर रक्सौल का मान बढ़ाने वाली कल्पना को जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया पूरा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड के परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली नागा रोड निवासी सुश्री कल्पना कुमारी को अब अपना घर मिल सकेगा। ई-रिक्शा चालक अनिल पडित की बेटी कल्पना भूमि हीन परिवार है।राज्य स्तर पर इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कल्पना को सम्मानित करते हुए यह वादा किया था कि उनको सरकार से घर बनाने के लिए जमीन दिलवाऊंगा जो आज पूरा किया गया। बताया गया कि प्रखण्ड के जोकीयारी ग्राम में सरकारी भूमि से पांच डिसमिल जमीन कल्पना के पिता अनिल पडित को बंदोबस्त करके दिया जा रहा है।जिसको ले कर विधायक श्री सिंहा की उपस्थिति में डीसीएलआर राम दुलार राम एवं अंचलाधिकारी विजय कुमार ने उक्त जमीन का निरीक्षण किया। साथ ही उक्त जमीन को बंदोबस्त कर परिवार को सौप देने का निर्णय किया गया। विधायक ने कल्पना और उसके परिवार को बधाई देते हुए ...
नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक को लगातार जब्त कर नीलाम करने से आक्रोश,जुर्माना ले कर छोड़ने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय बाइक की लगातार जब्ती से सीमा क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।आरोप है कि भारतीय वाहनों की जब्ती होने के बाद वीरगंज कस्टम द्वारा नीलाम कर दिया जाता है।जो औने पौने दामो पर अपने रिश्तेदारों व स्वजनों को नीलामी दे दी जाती है।पुलिस नए व कीमती बाइक या अन्य भारतीय वाहनों को ज्यादा निशाना बनाते हैं।इसमे कीमती बाइक जैसे प्लसर,अपाची,डिस्कवर,ग्लैमर,सिबिजेड,हीरो स्प्लेंडर जैसी बाइक को जब्त किया जाता है। जब वाहन जब्त किया जाता है,तब ,पुलिस यह दर्शाती है कि बाइक का कागज उपलब्ध नही है या फिर उसका कोई स्वामी सामने नही आया।जबकि, वाहनों का प्रपत्र और स्वामी दोनो ही मौजूद होते हैं,लेकिन, उनकी बात अनसुनी कर दी जाती है।इस बीच हाल के करीब डेढ़ माह के अंदर वीरगंज में 44 भारतीय बाइक जब्त किया गया है,जिसकी कीमत पर्सा पुलिस द्वारा 38 लाख 20 हजार रुपये नेपाली मुद्रा मे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!