एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन
75 वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रक्सौल।(vor desk)। 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रामगढ़वा पंटोका द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। वर्ष 2020 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिस मूल सिद्धांत पर फिट इंडिया मूवमेंट की नीव रखी गयी थी। उसमें नागरिको को मौजमस्ती में शामिल करके फिट रखना है और उनके व्यवहार व जीवन में व्यायाम के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक बदलाव लाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश हर भारतीय के जीवन में फिटनेस को अनिवार्य बनाना है। इसी उद्देश्य के साथ भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को 47वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा हवाई अड्डा में खेल प्रतियोगिताओं क...









