मोतिहारी से रक्सौल के लिए शाम 4 बजे चाहिए ट्रेन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का विस्तार मंजूर नहीं!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय के नेतृत्व चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल से मिलकर रक्सौल की रेल संबंधित सात मांगों से युक्त ज्ञापन देकर उनसे इस पर शीघ्राति शीघ्र विचार करने का आग्रह किया। प्रो० सिन्हा ने बताया कि मुख्य मांगों में रक्सौल से खुलने वाली इंटरसिटी लिंक एक्सप्रेस को पुनः पूर्व की भांति प्रारंभ करना एवं मोतिहारी से रक्सौल आने के लिए संध्या 4:00 बजे एक ट्रेन की व्यवस्था की मांग शामिल है ।इसके साथ ही रक्सौल स्टेशन के दक्षिण स्थित खेल मैदान में जलजमाव के कारण मौजे मोहल्ला के घरों में पानी भर रहा है जिसके कारण आम जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें गंदगी के साथ-साथ अनेकों प्रकार क...









