छात्राओं ने कबड्डी में दिखाया दम -खम,खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया गया हौसलाफजाई!
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के छात्राओं के बीच शुक्रवार को कब्बडी मैच का आयोजन किया गया।इस मैच में वर्ग-6 से 8 की छात्राओं ने हिस्सा लिया।डेढ़ घंटे तक चले बालिकाओं के कबड्डी मैच के दौरान रोमांचक मुकाबले में बी ग्रुप की खिलाड़ियों ने ए ग्रुप की खिलाड़ियों को 2-1 से पराजित कर पुरस्कार पर अपना कब्जा जमाया।खेल खेल में खेल कबड्डी कार्यक्रम के दौरान हुए इस मैच के मुकाबले का शानदार आगाज हुआ।
बालिकाओं ने काफी उत्साह व खेल के दांवपेचों के बीच अपने प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया तथा सहयोगात्मक तरीके से टीम के बीच मुकाबले शानदार रहे।इस मैच के विजेता टीम की कप्तान अनिता कुमारी व उपविजेता टीम की कप्तान रही मंजू कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वही दोनों टीम के खिलाड़ियों को भी बारी-बारी कलम आदि देकर भी सम्मानित किया गया,जबकि मैन ऑफ द मैच रही...









