गांधी जयंती पर स्वच्छ रक्सौल संस्था ने लिया 26 जनवरी तक रक्सौल को कूड़ा मुक्त बनाने का संकल्प
रक्सौल ।(vor desk )।गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ रक्सौल के कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रक्सौल रेलवे स्टेशन से कोइरिया टोला अम्बेडकर चौराहा तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया।इस पैदल यात्रा का आरंभ रक्सौल रेलवे स्टेशन से कर के गाँधी विद्यालय और कस्तूरबा बालिका विद्यालय में सभा करते हुए कोइरिया टोला चौराहा पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया गया कि नगर परिषद रक्सौल को 26 जनवरी तक कूड़ा मुक्त करा दिया जाएगा।
अम्बेडकर चौराहे पर सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि नगर परिषद रक्सौल को कूड़ा मुक्त बना कर पूर्ण स्वच्छता प्रदान करना ही स्वच्छ रक्सौल संस्था का उद्देश्य है।स्वच्छता अभियान में अरविंद जयसवाल,राजन कुमार, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अ...









