Monday, March 16

ब्रेकिंग न्यूज़

‘टिका उत्सव’ की निकली हवा:टिकाकरण बन्द होने से तंग हैं लोग,समझाने बुझाने में अधिकारी परेशान!

‘टिका उत्सव’ की निकली हवा:टिकाकरण बन्द होने से तंग हैं लोग,समझाने बुझाने में अधिकारी परेशान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
टिका के लिए इंतजार:आखिर कब आएगी बारी रक्सौल।( vor desk )।टिका उत्सव मना चुके रक्सौल में कोविड टिका लेना टेढ़ी खीर साबित हो रही है।कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच टिकाकरण की लहर धीमी पड़ रही है। दो दिनों से टिकाकरण बन्द होनेे से रक्सौल में नागरिक टिका के लिए परेशान हैं।दर -दर की ठोकड खाने को विवश हैं।युवा दूसरे प्रखंडो में 15 से 50 किलो मीटर तक की दौड़ लगा कर टिका हासिल करने की होड़ में हैं।सबसे ज्यादा परेशानी सही सुचना नही मिलने और एप्स पर स्लॉट एपोइमेन्ट के झंझट से हो रही है।कई दिनों से दौड़ लगा रहे एडवोकेट रविन्द्र कुमार सिंह इसलिए मायूस है कि वे दूसरे डोज के लिए परेशान हैं।लेकिन,कभी वैक्सीन खत्म ,तो,कभी भीड़ से वे वंचित हो जा रहे हैं।इसी तरह उनकी शिक्षिका पत्नी प्रमिला देवी भी पहले डोज के लिए परेशान हैं।इस बीच शनिवार व रविवार को टिकाकरण बन्द रहा।पीएचसी द्वारा कोई व्हाट्सएप पर नियमि...
बिहार में लाॅकडाउन-2 शुरू, जानिए नई गाइडलाइन के अनुसार किन सेवाओं पर बैन, किनको मिली छूट !

बिहार में लाॅकडाउन-2 शुरू, जानिए नई गाइडलाइन के अनुसार किन सेवाओं पर बैन, किनको मिली छूट !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।बिहार में इस साल लॉकडाउन-2 की शुरुआत हो गई है. अब यह 25 मई तक लागू रहेगा, इस अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दुकानें व वाणिज्यिक एवं अन्य प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर अनावश्यक आवागमन (पैदल सहित) भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद जारी लॉकडाउन की गाइडलाइन के अनुसार पिछले लॉकडाउन की शेष पाबंदियां भी लागू रहेंगी. लॉकडाउन-2 के दौरान शहरी इलाकों में अब खाद्य सामग्री व अनिवार्य सेवा से संबंधित दुकानें सुबह छह बजे से अपराह्न10 बजे तक ही खुली रहेंगी. ग्रामीण इलाकों में इन दुकानों के खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक है. पहले लॉकडाउन में यह समय सीमा सुबह सात से 11 बजे तक थी. पिछली बार की तरह ही बिना कारण पैदल बाहर निकलने पर रोक लागू रहेगी. सड़कों प...
कोविड केयर सेंटर को नही होने दी जाएगी ऑक्सिजन की दिक्कत:प्रभारी एसडीओ राम दुलार राम

कोविड केयर सेंटर को नही होने दी जाएगी ऑक्सिजन की दिक्कत:प्रभारी एसडीओ राम दुलार राम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रशासन की पहल पर 24 घण्टे के अंदर एसआरपी हॉस्पिटल को 101 व डंकन हॉस्पिटल को 64 ऑक्सीजन सिलेंडर हरिसिद्धि स्थित ऑक्सिजन प्लांट से रिफिलिंग करा कर मुहैय्या कराया गया है।कोविड केयर सेंटर बनाये गए हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की कमी नही होने दी जाएगी,इसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।उक्त बातें रक्सौल के प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर राम दुलार राम ने शुक्रवार को कही।उन्होंने कहा कि दोनों डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का प्रति दिन ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल का लिमिट100-100 है।हमारा प्रयास है कि हम जरूरत के मुताबिक ऑक्सिजन उपलब्ध कराएं। इस बीच प्रशासनिक रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मई को ढाई बजे तक एसआरपी होस्पिटल में 43 बेड पर 43 मरीज भर्ती थे।जहां 28 बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल में था।पालीवार चिकित्सको की संख्या 8 ,पालिवार उपस्थित चिकित्सक की संख्या 2 व एए...
तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने केपी ओली,30 दिनों में बहुमत साबित करने की है बड़ी चुनौती!

तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने केपी ओली,30 दिनों में बहुमत साबित करने की है बड़ी चुनौती!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk )। संसद में विश्वासमत गंवाने के कुछ दिन बाद केपी शर्मा ओली ने शुक्रवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. ओली को गुरुवार को इस पद पर फिर से नियुक्त किया गया जब नेपाली कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां नयी सरकार बनाने के लिए संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहीं. राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली (69) को गुरुवार रात को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया. इससे तीन दिन पहले वह प्रतिनिधि सभा में अहम विश्वास मत हार गए थे. केपी शर्मा ओली 11 अक्टूबर, 2015 से तीन अगस्त, 2016 तक और फिर 15 फरवरी, 2018 से 13 मई, 2021 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं. सदन में सोमवार को ओली के विश्वास मत हार जाने के बाद राष्ट्रपति ने विपक्षी पार्टियों को बहुमत के साथ नयी सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने के लिहाज से गुरुवार रात नौ बजे तक का समय ...
सादगीपूर्ण तरीके से घरों में मना ईद उल फितर,विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने दी मुबारकवाद!

सादगीपूर्ण तरीके से घरों में मना ईद उल फितर,विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने दी मुबारकवाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना महामारी के चलते ईद उल फितर का पर्व इस बार भी लगातार दूसरे साल सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में भीडभाड एकत्रित नही होने दी गई।प्रभारी एसडीओ सह डीसीएलआर राम दुलार राम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण पुलिस फोर्स को लेकर शहर की ईदगाह व मस्जिदों में गश्त करते रहे, जहां उन्होने कोरोना गाईड लाईन का पालन किए जाने का आहवान किया। इस दौरान शहर के परेऊवा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज नही अदा कराई गई। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा की। इस बीच नरकटिया के राजद विधायक डॉ शमीम अहमद ने घर पर ही ईद मनाई और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।वहीं,जनता दल यू नेता महम्मद एहतशाम, समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान,डॉ0 मुराद आलम,जाप नेता मुस्तजाब आलम,राजद नेता फ़ख्रुदीन आलम,महम्मद सैफुल्लाह आजम, भाजपा नेता शमशुद्दीन आलम,युवा नेयाज अह...
विधायक प्रमोद सिन्हा के निजी कोष से केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर टेंट व पेयजल की पहल!

विधायक प्रमोद सिन्हा के निजी कोष से केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर टेंट व पेयजल की पहल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।शहर के केसीटीसी कॉलेज टीकाकरण केंद्र पर लोगों को धूप- गर्मी व वारिश से बचाव के लिए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने निजीकोष से पंडाल लगाने का कार्य शुरू करवाया है। साथ ही टीकाकरण के पंजीयन स्टॉल पर भीड़ न हो इसके लिए पंजीयन काउंटर को 3 से बढ़ा कर 5 काउंटर कर दिया गया है। शहर स्थित केसीटीसी कॉलेज में कोरोना के लगातार तेज होते संक्रमण के बीच टीकाकरण शिविर शुरू किया गया।पिछले दिनों टीकाकरण केंद्र कछुआ की गति बन गई थी ।ऊपर से भिड़ और कुव्यवस्था के कारण पीएचसी के सत्र स्थल पर विपरीत स्थिति बन गई थी।स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित्त हो रहे थे।तब स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अधिकारियों को निर्देश दिया था कि लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े,इसका ध्यान रखें। धूप और बारिश का ख्याल करते हुए टेंट और पानी की बोतलों की व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए, परंतु केंद्र के प्रारंभ ह...
बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन लागू,जानिए क्या खुलेगा, क्या बन्द रहेगा…!

बिहार में 25 मई तक लॉक डाउन लागू,जानिए क्या खुलेगा, क्या बन्द रहेगा…!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )।बिहार के मुख्‍यमंत्री नितीश कुमार ने राज्‍यव्‍यापी लॉकडाउन की अवधि 25 मई तक बढाने की घोषणा की है। इस समय लॉकडाउन की अवधि 16 मई तक है। मुख्‍यमंत्री ने ट्वीटर पर कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है। नितिश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमित मामलों में कमी आई है। बिहार में 25 मई तक सब बंद; शादी में सिर्फ 20 मेहमानों को अनुमति; 4 घंटे खुलेंगी फल-सब्जी की दुकानें लॉकडाउन में नए नियम… 👉 शादी-विवाह में अब 20 लोगों को ही अनुमति। अभी तक बिना DJ/बारात 50 लोग आ सकते थे। 👉 शहरी इलाकों में सुबह 6 से 10 तक दुकानें खुलेंगी। 👉 ग्रामीण इलाकों में अब सुबह 8 से 12 तक खुलेंगी। पहले यह समय दोनों इलाकों के लिए सुबह 7 से 11 था। 👉 अब कोविड अस्पतालों में मरीजों के अटेंडेंट के लिए सामुदायिक किचन खोला जाएगा। 👉 क...
एसआरपी हॉस्पीटल को अनुमंडल कोर्ट की नोटिश,एडीएम सुधीर कुमार ने शुरू की जांच पड़ताल!

एसआरपी हॉस्पीटल को अनुमंडल कोर्ट की नोटिश,एडीएम सुधीर कुमार ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एसआरपी हॉस्पिटल को प्रशासन ने थमाया नोटिश,शुरू हुई जांच पड़ताल रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर में अवस्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में गुरूवार की सुबह ऑक्सीजन की किल्लत की अचानक सूचना जारी करने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की जान पर बन आई।मरीजो को रेफर कराने की प्रक्रिया शुरू होने लगी।इस आफत को ले कर मरीज के परिजनों में अफरातफरी की स्थिति बन गई ।सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की पहल पर एक्शन में आये डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर रक्सौल प्रशासन की सक्रियता से दर्जनों मरीजो की जान बच गई।ये सभी 'देवदूत' की भूमिका में नजर आए।।क्योंकि, थोड़ी भी देरी से यहां मरीज़ो की जान जा सकती थी।अब यह मामला तूल पकड़ गया है।क्योंकि प्रशासन ने इसे डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर का दर्जा दे रखा है। हरेक सपोर्ट दे रही है।बावजूद, सूचना पट्ट पर सूचना चिपका कर...
केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर विलम्ब से हो रहा टिकाकरण शुरू,अब तक टेंट, पेयजल,सुरक्षा घेरा नहीं!

केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर विलम्ब से हो रहा टिकाकरण शुरू,अब तक टेंट, पेयजल,सुरक्षा घेरा नहीं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*वारिश के कारण भींग कर टिका लेने की मजबूरी,जल जमाव भी बनी समस्या *शहर से दूर टिकाकेन्द्र बनने से आवगमन में हो रही परेशानी *युवाओं में है अति उत्साह,टिका के लिए नियत समय से पहले पहुंच जा रहे केंद्र रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर 13 मई (गुरुवार) को करीब 11 बजे तक टिका कर्मी दल नदारद रहा।इस केंद्र पर 10 बजे से 18 से 44 की उम्र के 1 हजार लोगों को टिका दिए जाने की सूचना जारी की गई है।बावजूद, 11 बजे तक कोई अधिकारी-कर्मी के नही पहुंचने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।यहां सुबह के 9 बजे से ही युवाओ की भीड़ पहुंच गई।सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरूष परेशान दिखे। बता दे कि बुधवार को बारिश की वजह से करीब 1 घण्टे देरी यानी 11 बजे से टिकाकरण शुरू हुआ।इस कारण पहले से ही पहुंच गए युवाओं व अन्य लोगों ने जम कर हंगामा किया।हालाकि, वैक्सिनेशन दल के पहुंचते ही टिकाकरण शुर...
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डीएम ने रक्सौल पीएचसी की  राजनन्दिनी समेत 23 एएनएम एवं जीएनएम को किया सम्मानित!

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डीएम ने रक्सौल पीएचसी की राजनन्दिनी समेत 23 एएनएम एवं जीएनएम को किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण भवन में जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक एवं सिविल सर्जन कामेश्वर प्रसाद सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर जिले के सभी डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कार्य करने वाले उत्कृष्ट नर्स को सम्मानित किया गया।उन्हें एक सम्मान पत्र के साथ-साथ चंपा का वृक्ष भेंट किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री अशोक ने कहा कि इस करोना महामारी में आप लोगों के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आप लोग इस विकट परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, देखभाल कर रहे हैं इसके लिए मैं जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद देता हूं ।मैं आशा करता हूं कि इसी लगन के साथ आप सभी तत्परता से इस कोरोना संक्रमण में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट का देखरेख करेंगे। उन्होंने कोविड 19 कारण उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावकारी तरीके से निपटने में स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!