Monday, March 16

ब्रेकिंग न्यूज़

बारात जा रहा युवक बाइक दुर्घटना में गम्भीर जख्मी, डंकन हॉस्पिटल में भर्ती!

बारात जा रहा युवक बाइक दुर्घटना में गम्भीर जख्मी, डंकन हॉस्पिटल में भर्ती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक शादी समारोह में बड़ा परेऊवा जा रहे युवक बाइक दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।इसमे गम्भीर जख्मी युवक का घर आदापुर प्रखंड के ब्लॉक टोला में स्थित है ।जिसे उपचार के लिए शहर स्थित डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि जख्मी युवक के बहन का ससुराल प्रखंड आदापुर स्थित चैनपुर गांव में है। इसके बहन के ससुराल से एक बारात बड़ा परेउवां के लिए निकली थी। यह लड़का बाइक से ही बारात के लिए निकला था परंतु रक्सौल में आई के मॉडल पब्लिक स्कूल के समीप बाईपास पर बाइक के अनियंत्रित होने के कारण एक्सीडेंट कर गया तथा बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसी दरमियान बारात में जाने के लिए दो लड़के अपनी बाइक से जा रहे थे तभी उस लड़के को एक्सीडेंट की हालत में देख कर अपनी बाइक रोक दी कि इस को अस्पताल तक पहुंचाया जाए। उसी दरमियान रक्सौल थाना की गश्ती टीम वहां पहुंची और उस लड़के को जख्म...
रक्सौल कस्टम द्वारा 15 से 31 मई तक कस्टम रिफंड व ड्यूटी कमी के दावा के निपटारे के लिए विशेष शिविर आयोजित

रक्सौल कस्टम द्वारा 15 से 31 मई तक कस्टम रिफंड व ड्यूटी कमी के दावा के निपटारे के लिए विशेष शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल कस्टम के उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सदैव आगे रहा है। फिर चाहे वो आयात-निर्यात के कार्य मे 24×7 की व्यवस्था प्रदान करना हो या नियमों को सरल बनाकर या उनमें शिथिलता लाकर हो या फिर कोविड-19 से संबंधित वस्तुओं के आयात में कस्टम ड्यूटी और आईजीएसटी में छूट देकर हो। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने अनुदेश संख्या 10/2021 कस्टम्स, दिनांक 13.05.2021 के द्वारा कस्टम्स रिफंड तथा कस्टम्स ड्यूटी कमी के दावों के शीघ्रताशीघ्र निपटारे के लिए 15 मई से 31 मई तक विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उक्त अनुदेश के मद्देनजर सीमा शुल्क, रक्सौल में भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। सम्बंधित अधिकारियों को आगामी 31 मई तक कार्याल...
दुकानों को सीलमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू,अब ताला खुलने व केश खत्म होने का इंतजार!

दुकानों को सीलमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू,अब ताला खुलने व केश खत्म होने का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिति में रक्सौल थाना में लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में सील किये गए 14 दुकानों को सील मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।बता दे कि इससे पहले जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक द्वारा दुकानदारों को नियम के मुताबिक प्रक्रिया पूर्ण कर सिलमुक्त करने का निर्देश जारी किया था।जारी पत्र के आधार पर सील किए हुए सभी दुकानों को विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व डीएसपी सागर कुमार झा की मौजूदगी में सभी दुकानदारों को बॉन्ड भरवाया गया। प्रक्रिया को पूरा करके सीलमुक्त करने का आश्वासन दिया गया।बताया गया कि एसडीएम आरती के आदेश पर सभी दुकानों को सील मुक्त किया जाएगा। इस क्रम में दुकान मालिकों को आगे से गलती नहीं दुहराने को लेकर कड़ा निर्देश दिया।आग्रह किया कि कोरोना के गाइडलाइन का अक्षरसः पालन करें। बता दे कि आपदा अधिनियम के तहत इन दुकानदार...
बारिश के बीच छतरी ताने एसडीओ आरती ने किया कैशर-ए-हिन्द बाँध का निरीक्षण

बारिश के बीच छतरी ताने एसडीओ आरती ने किया कैशर-ए-हिन्द बाँध का निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
-रामगढवा पीएचसी का भी किया निरीक्षण रामगढ़वा।(vor desk)। एसडीओ आरती ने रामगढ़वा प्रखण्ड के तिरूवाह स्थित क्षेत्र में बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर कैसर-ए-हिन्द बाँध का निरीक्षण किया।बिहार सरकार के निर्देश पर उन्होंने इस बांध का जायजा लिया और टुटान आदि के मरम्मती के निर्देश दिये।इस दौरान एसडीओ आरती ने प्रखण्ड के भेड़िहारी, फुलवरिया व बंगरी तटबंध का भी निरीक्षण किया। और कटाव स्थल को अविलम्ब सुरक्षित करने के लिये बांध की जरूरत के हिसाब से मरम्मती का निर्देश दिया। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार, सीओ शशि भूषण आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर वे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण भी की। इस दौरान उन्होंने कोविड जाँच व टिकाकरण के दैनिक प्रतिवेदन का जायजा लिया।साथ ही पीएचसी के प्रभारी डॉ प्रहस्त को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड जांच बढ़ाये। होम आईसोलेशन में रह रहे मरीज़ो की ...
विधायक शशिभूषण सिंह ने किया रामगढ़वा में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन

विधायक शशिभूषण सिंह ने किया रामगढ़वा में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फोटो: सामुदायिक किचेन में खाना खाते मजदूररामगढ़वा ।( vor desk )।कोरोना काल में लॉकडाउन होने पर काम न मिलने से गरीब असहाय मजदूर परेशान हैं। ऐसे लोगों को भूखा नही रहना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर संचालित होने वाले सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की है ।उक्त बातें सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ने गुरुवार को विवाह भवन परिसर में सामुदायिक किचेन का उद्घाटन करते हुएउपस्थित लोगों से कही । विधायक श्री सिंह ने लोगो से कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन ने रामगढ़वा में सामुदायिक किचन की व्यवस्था गुरुवार से की है।यह व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होना है ।इस सामुदायिक किचेन में लोगो को गुणवत्तापूर्ण भोजन देना है । बीडीओ राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए गरीब मजदूरों असहाय लोगों के बीच भोजन की कमी ना हो इसके लिए सामुदायिक किचन खोला गया है। रसोई मे...
रक्सौल की बेटी तृप्ति गुप्ता बनी यू.एस.ए में साइंटिस्ट,मिल रही बधाई!

रक्सौल की बेटी तृप्ति गुप्ता बनी यू.एस.ए में साइंटिस्ट,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।'मंज़िल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है।पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है !'इस उक्ति को सीमाई रक्सौल में रहने वाली एक लड़की ने सार्थकता दी है।जिसने शिक्षा व संसाधन के मामले में पिछड़े हुए क्षेत्र में रहने के बावजूद कुछ कर गुजरने की ठानी और अपने हौसले के बूते अमेरिका में साइंटिस्ट बन कर अपनी सफ़लता के झंडे गाड़ते हुए क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा स्तोत्र बन गई।उसने बता दिया कि बेटियाँ बेटों से कम नही होती। इस युवती का नाम है तृप्ति गुप्ता।जो रक्सौल के वार्ड नम्बर 12 की रहने वाली है।मूलतः प्रखण्ड के जोकियारी गांव की निवासी है।जिसने बचपन से ही साइंटिस्ट बनने का सपना देखा और इसे जिद बना कर मुकाम हासिल कर अपने को साबित कर दिखाया कि कड़ी मेहनत,जुनून,और समर्पण के साथ प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। तृप्ति की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रक्सौल मे...
बाइक से बेटों ने मां को कोविड केयर सेंटर लाया, रेफर होने पर गोद मे उठा कर निजी एम्बुलेंस में रखा

बाइक से बेटों ने मां को कोविड केयर सेंटर लाया, रेफर होने पर गोद मे उठा कर निजी एम्बुलेंस में रखा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना महामारी के वैश्विक दौर में अपने परिजनों को बचाने के लिए लोग क्या क्या नही कर रहे,लेकिन,सरकार की जो व्यवस्था है,उसमे इलाज से पहले ही लोग हार मान ले रहे हैं।बुधवार की दोपहर रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल स्थित अस्थाई कोविड केयर सेंटर में भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया,जब वहां भर्ती एक महिला संक्रमित को रेफर करने के क्रम में बड़ी चूक सामने आई है।एक संक्रमित बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकि, स्थिति नाजुक थी।इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का जम कर उल्लंघन हुआ। एक ओर जहां इस सेंटर की कुव्यवस्था ऐसी रही कि परिजनों ने खुद से ऑक्सीजन सिलेंडर का मास्क निकाला।कोई स्वास्थ्य कर्मी मरीज को जब एम्बुलेंस में रखने को तैयार नही हुए,तो हार कर दो शिक्षक बेटों व बीमार महिला के पति प्रयाग पड़ित ने एम्बुलेन्स में उन्हें रखा।वो भी बिना पीपीई किट पहने,...
डीएम ने नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर सील  दुकानों को खोलने का दिया निर्देश,चेम्बर ने किया स्वागत!

डीएम ने नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर सील दुकानों को खोलने का दिया निर्देश,चेम्बर ने किया स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा है कि कतिपय दुकानदारों के द्वारा समय सीमा का उल्लंघन किया गया है,जिसके कारण उनके दुकानों के विरुद्ध अलग अलग जुर्माना/प्राथमिकी दर्ज करने एवं सील करने की कार्रवाई की गई है।कई दुकानो में अत्यावश्यक सामग्री, जिसमे खाद्य सामग्री भी होने की सम्भावना है,।साथ ही यह भी सूचना प्राप्त हो रही है कि जिले में वस्तुओं की दर में सामान्य कीमत से ज्यादा की बढोतरी हो रही है।अतः अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया जाता है कि सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कर दुकानों को सील मुक्त करेंगे।सम्बंधित दुकानदारों द्वारा थाना में बॉन्ड समर्पित किया जाएगा।सम्बंधित थानाध्यक्ष,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्...
बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

बॉर्डर बन्द होने के बाद भी नेपाल में चल रहे भारतीय बाइक,वीरगंज पुलिस ने 19 बाइक को किया जब्त!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:नेपाल में पकड़े गए 19 भारतीय बाईक रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल बॉर्डर सील है,नागरिको के आवाजाही पर रोक है।साथ ही सीमा के दोनो ओर लॉक डाउन लागू है।बावजूद, भारतीय वाहन सीमा पार पर्सा व बारा जिला में पहुंच रहे हैं।या फिर वहां रह रहे लोगों के द्वारा भारतीय वाहनों को रखा गया है,जो लॉक डाउन के कारण भारत नही आ सके।जिसे पुलिस प्रशासन नियंत्रण में ले रही है। और लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी बीच नेपाल के वीरगंज पुलिस ने अभियान के तहत नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश किये भारतीय नम्बर प्लेट वाले 19 बाईक को जब्त कर लिया है।जिनकी कीमत 22 लाख 60 हजार रुपये नेपाली मुद्रा आंकी गई है।जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए वीरगंज कस्टम को सौप दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के डीएसपी ओम प्रकाश खनाल ने बताया की इन पकड़े गए बाइक का कोई दावेदार सामने नही आया है।●जब्त बाइकों की लिस्ट १. B...
‘परेशानी आपकी समाधान हमारा’ के तहत रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल:कोविड सलाह के लिए डॉक्टरों की टीम

‘परेशानी आपकी समाधान हमारा’ के तहत रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स की पहल:कोविड सलाह के लिए डॉक्टरों की टीम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वैश्विक माहामारी के दौर में मूलभूत आवश्यकता है समय पर उचित चिकित्सा।कोविड संक्रमण यानी रोग के प्रारंभिक समय में चिकित्सीय सलाह वरदान साबित हो सकता है ।जिसके कई सफल उदहारण देखने को मिला है । वर्तमान समय में कोई अस्पताल जाना नहीं चाहता है ।इस परेशानी को देखते हुए रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज ने :परेशानी आपकी , समाधान हमारा'के तहत "एक डॉक्टर की टीम" तैयार की है।जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि महामारी के दौर में आम नागरिक व व्यवसायी गण दिये जा रहे समय पर उपरोक्त डाक्टरों से कॉल कर अथवा व्हाट्सएप्प से सलाह लेकर अपने और अपनों को स्वस्थ्य रख सकते है। अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने इस टीम के सभी डॉक्टर्स को समाज सेवा के जज्बे को इस आशा के साथ चैम्बर नमन करती है कि आप सभी मानव हित मे किये जा रहे कार्य मे अपना अमूल्य...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!