प्रयास, चाईल्डलाईन एवं दरपा पुलिस के सहयोग से बंगाल पुलिस ने ऑरकेस्ट्रा से कराया नाबालिग लड़की को मुक्त
रक्सौल।( vor desk )। पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयास संस्था ,चाइल्डलाइन सब सेंटर (रक्सौल) एवं दरपा पुलिस ने सहयोग से एक नाबालिग लडकी को मुक्त कराया है।इस सँयुक्त अभियान में एक 15 वर्षीय किशोरी को दर्पा थाना क्षेत्र में संचालित एक आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया ,जिसे पश्चिम बंगाल से अगवा कर लिया गया था।
बताया गया कि बंगाल पुलिस द्वारा 3 महीने पहले अशोक नगर थाना जिला 24 परगना कांड संख्या 61 /22 दिनांक 25 जनवरी 2022 को स्वर्गीय अर्जुन माल की पत्नी द्वारा अपने बच्ची को अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस केस के अनुसंधानकर्ता अशोक नगर थाना के जयंत दास ने मोबाइल नंबर के लोकेशन को टेक्निकल टीम द्वारा ट्रैक कराया ।जिसमें किशोरी ने जिस मोबाइल से बात किया था ।उसका लोकेशन दरपा थाना क्षेत्र के बखतौरा गांव में मिल रहा था। जिसे स्थानीय पुलिस की सहायता से ए...









