डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया रामगढ़वा व छौड़ा दानों समेत जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निदेश के आलोक में गुरुवार को राज्य परिवहन विभाग के सचिव, - सह - आपदा प्रबंधन विभाग, (बिहार)विशेष कार्य पदाधिकारी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कृषि विभाग, बिहार के निदेशक आदेश तितरमारे, पश्चिमी चम्पारण के जिलाधिकारी कुन्दन कुमार एवं अधीक्षण अभियंता सिकराहना बाढ़ प्रमंडल, मोतिहारी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मोतिहारी, बंजरिया, सुगौली, मधुबन, पताही, चिरैया, रामगढवा, छौडादानो, तेतरिया प्रखण्डो का हवाई सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण के दौरान मुख्य रूप से सिकराहना, लालबकैया, नदी में बाढ़ की स्थिति क्षतिग्रस्त सड़कों एनएच 28A और B की स्थिति एवं फसल क्षति (धान की बीचड़ा) का अवलोकन किया।
उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित कुल पंचायतों की संख्या 61 है जिसमें 144 गाँव सम्मलित है तथा कुल 612899 जनसंख्...









