तीसरे लहर की चेतावनी के बीच कोविड वैक्सिनेशन में विफल हो रही है सरकार:राम बाबू यादव
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल समेत जिले में कोविड वैक्सीन की कमी पर चिंता जताते हुए महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि एक ओर शत प्रतिशत टिकाकरण का दावा किया जा रहा है,दूसरी ओर आम लोगों को वैक्सीन नही मिल रही है। यह रक्सौल का दुर्भाग्य है कि यहां के जन प्रतिनिधि इस पर मौन हैं।अब दिखावे के लिए होने वाला सरकारी अस्पताल का दौरा भी बन्द कर दिया गया,लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।जबकि, तीसरे लहर की चेतावनी दी जा रही है।यह सरकार की असफलता है।
उन्होंने कहा कि रक्सौल की जनता के साथ वैक्सीन के नाम पर मजाक किया जा रहा है।पहले सरकारी अस्पताल में वैक्सिनेशन शुरू किया गया,फिर केसीटीसी कॉलेज में ले जाया गया, ताकि,हल्ला हुड़दंग का पता लोगों को नही लगे।जब वहां का भवन ढह कर गिरने लगा और वैक्सीन की कमी से हो हंगामा हुआ तो,अब हजारी मल हाई स्कूल में इसे शिफ्ट किया जा रहा है।आ...









