चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष!
केंद्र सरकार में जल संसाधन विभाग के संसदीय कमिटी के अध्यक्ष पद की भी मिली जिम्मेवारी
दिल्ली/पटना/रक्सौल।( vor desk )।पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को बीजेपी का नया प्रदेश अध्य़क्ष बनाया गया है।अमित शाह ने उन्हें नया अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दे दी है।नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश भाजपा का नया अध्य़क्ष बनना तय था।पार्टी विधान के तहत कोई एक व्यक्ति एक ही पद पर रह सकता है।लिहाजा,नित्यानन्द राय के गृह राज्य मंत्री बनने के साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा तेज हो गई थी।कई नाम चर्चे में थे।हालाकि साढ़े तीन महीने बाद नित्यानंद राय के बदले संजय जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।संजय जयसवाल पिछड़े तबके से आते हैं।वे भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य बिरादरी से हैं।अब तक वे प्रदेश उपाध्यक्ष पद संभालते आ रहे थे.वहीं,उन्हें ताजा निर्णय ...