अजित हत्या कांड के खिलाफ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव 24 जनवरी को करेंगे राजभवन के आगे मार्च
*जाप अध्यक्ष पपू यादव ने साधा एनडीए सरकार पर निशाना,मांगा डॉ संजय व राधा मोहन सिंह से इस्तीफा
रामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा में व्यवसायी अजित कुमार के हत्या के बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से मुलाकत कर सांत्वना दी। इस दौरान श्री यादव ने पीड़ित परिवार की लड़ाई सरकार से लड़ने की बात कही।
पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की क्राइम के मामले में चम्पारण क्राइम का युनिवर्सटी बनता जा रहा है। पप्पू यादव ने बीजेपी के कद्दावर नेता सह प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल एवं मोतिहारी सांसद सह पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से अबिलम्ब इस्तीफा देने की मांग किया। पप्पू ने कहा चम्पारण के दो दो कदावर नेता एक प्रदेश अध्यक्ष एवं दूसरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। लेकिन ये दोनो हमेशा प्रशासन के नाम का रोना रोते है। इनका कोई नही सुनता। जब आपकी...









