शिक्षा के मंदिर में अश्लील डांस का वीडियो हो रहा वायरल,चार माह बाद प्राथमिकी दर्ज
रक्सौल।( vor desk )।शिक्षा के मंदिर में आर्केस्ट्रा गर्ल्स के अश्लील डान्स का मामला तूल पकड़ गया और कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।इस मामले में सरकारी विद्यालय के शिक्षक के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक,पलनवा थाना क्षेत्र के आनन्द सागर गम्हरिया स्थित प्राथमिक विधालय में पिछले 15 मई को आरकेस्ट्रा बुलाई गई थी।इसी में अश्लील व भद्दे डान्स हुए।जब यह मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंची,तो एक्शन शुरू हुआ।शिक्षा विभाग ने भी मामले को गम्भीरता से लिया है।शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालय प्रबंधन से जवाब तलब किया गया है।
इस बीच,शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राथमिक विधालय के शिक्षक वजीर मियां के बयान पर आरकेस्ट्रा संचालक और डान्स करने वाले लोगो के अतिरिक्त इसमे शामिल आनन्द सागर गम्हरिया कंगली थाना पश्चिमी चम्पारण निवासी कृष्णा बैठा, पखनहिया थाना पलनवा ...









