दिल्ली के चांदनी चौक की तरह होगा रक्सौल का मेन रोड:प्रमोद सिन्हा
पीएम के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा सेवा एवं समर्पण अभियानरक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की बैठक स्थानीय आर्य समाज अतिथिशाला में रविवार को आयोजित हुई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ध्रुप प्रसाद भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा , ब्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता , जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक समसुद्दीन आलम, अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक धर्मनाथ साह ने दीप प्रज्जवलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की।
बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मण्डल अध्यक्...









