घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी, रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
रक्सौल।( vor desk)।शहर में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ चली है।पुलिस इस पर लगाम लगाने में विफल दिख रही है।इसी बीच रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित जगदम्बा नगर ब्लॉक बी कालोनी में अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दी गई है।बताया गया है कि लाखों रुपये नगदी रुपया गहना सहित कीमती सामानों की चोरी की गई हैं ।जिसको लेकर पंकज कुमार खेतान (पिता: विश्वनाथ खेतान) लक्ष्मीपुर जगदम्बा ब्लॉक बी निवासी ने रक्सौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लिखित आवेदन में उन्होंने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए सपरिवार सहित कलकत्ता गए हुए थे। सूने घर को देखकर सोमवार की रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार को सुबह जब घर पहुँचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है जब घर के अंद...









