Thursday, March 19

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल के डंकन रोड में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,उजड़ी फुटपाथी दुकानें

रक्सौल के डंकन रोड में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान,उजड़ी फुटपाथी दुकानें

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*दुबारा अतिक्रमण करने वालो पर कार्रवाई की चेतावनी रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम के नेतृत्व में शहर के डंकन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिससे हड़कम्प रहा। नगर परिषद के पूर्व उप सभापति काशीनाथ प्रसाद, सीओ बिजय कुमार, नगर परिषद के सीटी मैनेजर लालदेव प्रसाद,हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार आदि के नेतृत्व में यह अभियान चला। सड़क व नाले के ऊपर अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण कर रखे गए गुमटी व फुटपाथी दुकानों को भी हटाया गया।साथ ही दवा दुकान,मिठाई दुकान,होटल आदि के सड़क पर निकले छज्जे को भी हटाया गया।यही नही अवैध गुमटियों को।भी नगर परिषद प्रशासन ट्रैक्टर पर लाद कर ले गई। इस क्रम में डीसीएलआर सह नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राम दुलार राम की डंकन के प्रशानिक पदाधिकारी चन्देश्वर प्रसाद को निर्देशित कि...
दो ट्रकों  की आपसी भिड़ंत में मिनी ट्रक के परखच्चे उड़े, चालक बुरी तरह घायल,इलाज जारी!

दो ट्रकों की आपसी भिड़ंत में मिनी ट्रक के परखच्चे उड़े, चालक बुरी तरह घायल,इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।एनएच 577 डी अंतर्गत रक्सौल-सुगौली सड़क खण्ड के चडवा-नौका टोला क्षेत्र के बीच दो ट्रकों की भिड़ंत स्वरूप हुई दुर्घटना में एक चालक बुरी तरह घायल हो गया।घटना में मिनी ट्रक संख्या बीआर 06 जी सी 8621 के परखच्चे उड़ गए।जबकि, ट्रक चालक गम्भीर जख्मी हो गया।जबकि, टक्कर मारने वाला ट्रक समेत चालक भाग निकला।बताया गया कि उसने रामगढ़वा जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मे पीछे से टक्कर मार दी।घटना गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुची और ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।इधर, शहर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि घायल चालक की जान बमुश्किल बच सकी। हालत काफी गंभीर थी। सजे दोनों पैर में काफी जख्म हैं, जिस कार...
एबीवीपी ने रक्सौल -मोतिहारी के बीच इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को ले कर सौंपा ज्ञापन!

एबीवीपी ने रक्सौल -मोतिहारी के बीच इंटरसिटी व पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को ले कर सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा गुरुवार को डीआरएम समस्तीपुर व मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक को स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार के जरिये एक ज्ञापन पत्र सौप कर को रक्सौल -मोतिहारी के बीच इंटरसिटी ,पैसेंजर ट्रेन को पुनः चालू कराने की मांग की गई। इस दौरान प्रान्त सह एसडीएफ प्रमुख प्रशांत कुमार , जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार संयुक्त रूप से बताया कि पिछले वर्ष कोविड 19 के कारण बीते वर्ष से रक्सौल से मोतिहारी के तरफ जाने वाली ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। हाल के दिनों में दुसरो जगह कई सारी ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया है। वही रक्सौल से मोतिहारी के तरफ जाने वाली एक भी ट्रेन नही होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में एक मात्र सहारा बस से यात्रा करना पड़ता है। एक मात्र साध...
एस.सी/एस.टी अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की  की बैठक आयोजित

एस.सी/एस.टी अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की की बैठक आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल परिसर में अवस्थित अनुमंडल सभागार में एसडीएम आरती की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति/जनजाति अनुश्रवण सह सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी चंद्र प्रकाश व सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम सुश्री आरती द्वारा कहा गया कि सात निश्चय योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति मुहल्लों में बनने वाली सड़को-नालियों के बनने में हो रही बाधाओं पर गौर करें और उसका उपाय खोज कर अग्रतर कार्रवाई करें। बैठक में सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया कि उनके थाने में जितने भी एससी/एसटी के मामले हैं, उसका त्वरित निष्पादन कर मामले को बंद करे, उसे ज्यादा खिंचे नही।पीड़ित पक्ष के साथ न्याय हो। इस दौरान एससी/एसटी के नामित सदस्यों को सरकार द्वारा मिले उनके अधिकारों को ...
महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए एसएसबी द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत

महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने के लिए एसएसबी द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कोर्स की हुई शुरुआत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। सशस्त्र सीमा बल की 47 वीं बटालियन द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम-2021-22 के तहत सीमावर्ती क्षेत्र की 10 महिलाओ के लिए 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।जिसका शुभारम्भ मंगलवार को कार्यवाहक कमाण्डेन्ट एनेन्द्र मणि सिंह व संदिक्षा अध्यक्ष मधु शर्मा,उप-कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट रविन्द्र कुमार ,रामा फाउंडेशन इंस्टिट्यूट ब्रांच रक्सौल के डायरेक्टर देवेश पाण्डेय, व रामा फाउंडेशन इंस्टिट्यूट की ट्रेनर रेणु देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर एसएसबी महिला कार्मिक उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमो का विशेष ध्यान रखा गया।कार्यवाहक कमाण्डेन्ट एनेंद्र मणि सिंह ने कोर्स शुभारम्भ के दौरान कहा कि एसएसबी 47 वीं बटालियन सीमा की सुरक्षा के साथ–साथ क्षेत्र की जनता के लिए अपने जिम्मेदारी के...
स्वच्छ रक्सौल संस्था ने चलाया रेलवे सड़क की सफाई के लिए अभियान

स्वच्छ रक्सौल संस्था ने चलाया रेलवे सड़क की सफाई के लिए अभियान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। सामाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल ने शहर के स्टेशन रोड में सफाई अभियान चलाया। जिसमें जीआरपी बैरक से मौजे जाने वाली रोड तक की सफाई हुई।संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा सामुहिक रूप झाड़ू लगाते हुए कूड़ा उठा कर यह कार्यक्रम चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड वर्षों से उपेक्षित रहा है, उसकी सफ़ाई की ज़िम्मेदारी किस विभाग की है। यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। रेलवे स्टेशन रोड़ से प्रतिदिन हजारों लोगो का आना-जाना होता है, लेकिन सफाई कभी नहीं हो पाती है। इससे पहले भी अधिकारियों की बैठक में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार के साथ रेलवे पदाधिकारी, नगर सभापति के साथ हो चुकी है। पूर्व में हुए बैठक का कोई नतीजा नही निकला और आज भी स्टेशन रोड और नाला कूड़ा-करकट से भरा पड़ा रहता है। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में सन्नी पटेल, नवीन सिंह, राज ...
नेपाल की देउबा सरकार ने लिया बॉर्डर खोलने का निर्णय,नए विदेश मंत्री बने  नारायण खड़का,स्वागत!

नेपाल की देउबा सरकार ने लिया बॉर्डर खोलने का निर्णय,नए विदेश मंत्री बने नारायण खड़का,स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।नेपाल की देउबा सरकार ने करीब डेढ़ वर्ष से बन्द बॉर्डर को खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विदेश नीति में बदलाव का संकेत देते हुए नेपाल के परराष्ट्र( विदेश ) मंत्री नारायण खड़का को बनाया गया है।नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय सदस्य रहे खड़का सँयुक्त राष्ट्र महासंघ की सभा मे नेपाली टोली का नेतृत्व करेंगे। इस बीच, भारत से लगे नेपाल की सभी सीमा को खोलने का निर्णय मंगलवार की शाम लिया गया।कैबीनेट की हुई बैठक में यह अहम निर्णय हुआ। इसकी जानकारी नेपाल के कानून,न्याय तथा संसदीय मामला के मंत्री सह सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने दी है। नव नियुक्त विदेश मंत्री नारायण खड़का कैबीनेट की बैठक में पूर्व के कोविड 19 व्यवस्थापन से सम्बन्धी नया नियमावली को लागू करने का निर्णय हुआ।इसे संघिय संसद से पारित किया जाएगा। साथ ही पूर्व की ओली स...
बीरगंज से भारतीय कारों की आवाजाही को जल्द ही किया जाएगा शुरू : पीएम देउबा

बीरगंज से भारतीय कारों की आवाजाही को जल्द ही किया जाएगा शुरू : पीएम देउबा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहा है कि नेपाल-भारत सीमा पर भारतीय वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने सोमवार को सिंह दरबार में होटल एंड टूरिज्म एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (पर्सा )के अध्यक्ष हरि पंत के नेतृत्व में पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल द्वारा प्रधानमंत्री देउबा पर लगाए गए भारतीय वाहनों पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग की थी। प्रधानमंत्री देउबा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नेपाल-भारत सीमा पर मालवाहक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण होटल और पर्यटन व्यवसाय चरमरा गया है. बारा और परसा में करीब 200 होटल हैं। प्रधान मंत्री देउबा के साथ बैठक के बाद, अध्यक्ष पंत ने कहा, “हमने सीमावर्ती क्षेत्रों में होटल और...
एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से घर मे हुई आगलगी ,महिला जली

एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से घर मे हुई आगलगी ,महिला जली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला सुनीता देवी आदापुर ।( vor desk )।थाना क्षेत्र के लालाछापरा गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आगलगी व विस्फोट की घटना से अफरातफरी मच गई। घटना में घर सहित हजारों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। वहीं खाना बना रही महिला सुनीता देवी 42 वर्ष भी आग से झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गई है। महिला का उपचार आदापुर पीएचसी में कराया गया है। जानकारी के अनुसार बच्चा महतो की पत्नी सुनीता देवी घरेलू गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी, तब तक अचानक आग लग गई गई। वहीं देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि घर मे रखे अनाज, कपड़ा, जेवर व नगद सहित करीब 80 हजार की संपत्ति जल गई, वहीं फुस के दो घर भी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ थाना से अग्निशमन की गाड़ी पहुंच गई। ...
दिल्ली में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद रक्सौल स्टेशन पर अलर्ट, रेलवे ने 13 जिलों के एसपी को लिखा पत्र!

दिल्ली में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद रक्सौल स्टेशन पर अलर्ट, रेलवे ने 13 जिलों के एसपी को लिखा पत्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* रक्सौल स्टेशन से खुलने वाली विभिन्न ट्रेनों व परिसर की हो रही सघन जाँच*सीसीटीवी से हो रही निगरानी,संदिग्धों की ली जा रही शरीर की गहन तलाशी रक्सौल।(vor desk)।दिल्ली में पकिस्तान समर्थित दो आतंकियों को पकडे जाने के बाद बिहार में रेल प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, और पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।वहीँ रेल अधीक्षक कटिहार और मुजफ्फरपुर को भी इसकी सूचना दी गयी है।इसके बाद रक्सौल समेत सीमाई इलाको के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर सुरक्षा गस्त और चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रक्सौल रेलवे अधिकारियों को भी विशेष तौर पर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिसके लिए राज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!