गांधी जयंती पर रक्सौल स्थित रेलवे पार्क में सेल्फी प्वाइंट का हुआ लोकार्पण!
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रिमोट से किया विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण11 सफाई कर्मचारी भी हुए सम्मानितरक्सौल ।( vor desk )। गाँधी जयन्ती के अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल के सौजन्य से रेलवे पार्क में निर्मित सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन व लोकार्पण स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा रिमोट के माध्यम से किया गया। बारिश की रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् की गूँज से हुआ । तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारतमाता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि की गयी ।साथ ही कदम्ब , सागवान , नीम , बोतल पाम तथा रंग बिरंगे फूल पार्क के अंदर एवं स्टेशन के बाह्य प्रवेश द्वार के पास लगाये गये।
इस मौके पर स्टेशन परिसर में कार्यरत ग्यारह सफाई कर्मचारियों को फूलमाला व गाँधी टोपी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्...









