Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा-महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित

भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित,विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा-महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन ज़िला रक्सौल के जिला कार्यसमिति की बैठक ज़िला अध्यक्ष ज्योति राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य आतिथी के रूप में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय उपस्थित रहे। मंच का संचालन ज़िला उपाध्यक्ष मीरा देवी ने किया ।इस मौके पर अपने संबोधन मेंविधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न योजनाओं पर बहुत सारे कार्य किये हैं ।आजादी के बाद से इतना कार्य कभी नही हुआ। आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संकल्पित है। वहीं,ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 9 सालो में महिला के लिया बहुत सारे काम किया है ,जिससे महिलाएं शशक्त और आत्मनिर्भर हुईं हैं । उन्होंने विश...
भारतीय महावाणिज्यदूतावास द्वारा प्रवासी भारतीयों की शिकायत के समाधान हेतु  कार्यक्रम आयोजित

भारतीय महावाणिज्यदूतावास द्वारा प्रवासी भारतीयों की शिकायत के समाधान हेतु कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वीरगंज स्थित  भारतीय  महा वाणिज्य दूतावास 16वां ओपन कौंसूलर ग्रीवांसेज” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेपाल में रहकर काम कर रहे भारतीय नागरिक की समस्या का समाधान करना था।इस मौके पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास के उच्च अधिकारियों ने शिकायतो को सुनीं तथा इसका समाधान किया। इस कार्यक्रम में उषा रेडिमेडस,जय शुभ प्रभात सर्विसेज प्रा.लिमिटेड,हुलास इन्फ्रा प्रा.लि.,सौरभ फुड प्रोडक्ट, जगदम्बा इन्टरप्राइजेज प्रा.लि.,न्यू गढी माई वर्क शाप,स्टील वुड इन्टरप्राइजेज प्रा.लि.में काम करने वाले भारतीयो ने भारतीय बाणिज्य दूतावास में पंजीयन तथा पंजीयन का नवीकरण संबंधी अपना-अपना शिकायत किया,जिसका समाधान किया गया।अगला ओपन कन्सूलर हाउस 24जून को आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर बताया गया  कि पर्सा,बा...
इंटरसिटी ट्रेन परिचालन प्रारम्भ नही होने पर “सम्पूर्ण क्रांति दिवस” के दिन शुरू होगा आमरण अनशन

इंटरसिटी ट्रेन परिचालन प्रारम्भ नही होने पर “सम्पूर्ण क्रांति दिवस” के दिन शुरू होगा आमरण अनशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अंतराष्ट्रीय महत्व का शहर रक्सौल इन दिनों यातायात के दृष्टिकोण से काफी पिछड़ा हुआ है। अनुमंडलीय शहर रक्सौल का रेल मार्ग से जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। कोरोना काल के पूर्व रक्सौल से सुबह 5.30 बजे इंटर सिटी एक्सप्रेस और 6.15 बजे पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता था जो भाया रामगढ़वा चलती थी ।इससे जिला मुख्यालय, कमिश्नरी मुख्यालय और प्रदेश मुख्यालय तक सुगमता से छात्र नौजवान, किसान, मजदूर, व्यवसायी, वकील यात्रा करते थे। लेकिन रेल प्रशासन के उपेक्षा पूर्ण नीति से रक्सौल-सुगौली रेलखंड के बीच यात्रियों को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। इसको ले कर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के सुनवाई न करने के बाद स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के द्वारा विगत 25 मई 2023 से इंटरसिटी ट्रेन के पुनः परिचालन प्रारंभ कराने हेतु रामजी चौक रक्सौल पर ध...
रक्सौल में 5जून से डेंगू वार्ड होगा संचालित,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया अनुमंडल अस्पताल का नीरिक्षण

रक्सौल में 5जून से डेंगू वार्ड होगा संचालित,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया अनुमंडल अस्पताल का नीरिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk )। पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर शरत चंद्र शर्मा ने रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया।इस क्रम में बैठक कर डेंगू रोग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी की समीक्षा की। साथ ही डेंगू वार्ड बनाने के लिए अस्पताल कक्ष का चयन किया गया।  उन्होंने इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार  को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि रक्सौल में 5जून तक वार्ड बनाकर उसमें आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, चिकित्सकों, सहायकों की प्रतिनियुक्ति और उसका रोस्टर बना कर इससे संबंधित रिर्पोट जिला को भेजनी है।उन्होंने कहा कि वार्ड में डेंगू और मलेरिया जांच किट उपलब्ध रहनी चाहिए,क्योंकि,अस्पताल में ही जांच होनी है।लैब रुम में टोटल ब्लड काउंट मशीन और एनलाइजर मशीन के संचालन की जानकारी ली और कहा कि किसी कीमत पर जांच बंद होने की नौबत नही...
इंटरसिटी ट्रेन परिचालन के लिए तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी,नही ली रेल अधिकारियों ने अब तक सुधि

इंटरसिटी ट्रेन परिचालन के लिए तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी,नही ली रेल अधिकारियों ने अब तक सुधि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल से पाटलिपुत्र के लिए पूर्व में चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन को रि स्टोर करने के लिए धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। समाजिक कार्यकर्ता ,युवा अपना समर्थन देने पहुंचते रहे।हालाकि,तीसरे दिन भी रेलवे के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों की सुधि नहीं ली। इधर,आंदोलन पर बैठे सभी लोग एक स्वर में बोल रहे हैं इंटरसिटी एक्सप्रेस रक्सौल ,रामगढ़वा, मोतीहारी हो कर चलाना चाहिए । इलाज कराने, कोर्ट कार्यलय के काम से जाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा है। सुबह 4.50 में एक ट्रेन दिया गया है जिससे दैनिक यात्रियों, छात्र छात्राओं को, कोर्ट ,कार्यालय जाने वाले लोगों के परेशानी का कारण बन गया है। दूसरा ट्रेन 10 बजे मिथिला और तीसरा ट्रेन 4.20 में है और आने के लिए सुबह 6.28 में दूसरा 10.30 और तीसरा 8.30 बजे रात्रि में है। इंटर सिटी ट्रेन का परिचालन रक्सौल से होने से ...
नेपाल प्रेस यूनियन परसा द्वारा 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी

नेपाल प्रेस यूनियन परसा द्वारा 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल प्रेस संघ के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेपाल प्रेस संघ परसा शाखा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।जो वीरगंज स्थित घण्टाघर चौक से निकलकर  माईस्थान, आदर्शनगर, घडिअर्वा पोखरी होते हुए वापस घण्टाघर चौक पहुंच कर समाप्त हुई।प्रभात फेरी में फेडरेशन ऑफ नेपाली जर्नलिस्ट्स के केंद्रीय सचिव दीपेंद्र चौहान ने देश के सभी संगठनों को एक-दूसरे का सहयोग करने पर बल देते हुए नेपाल प्रेस यूनियन के 32वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।इसी तरह नेपाल जर्नलिस्ट फेडरेशन परसा के अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि  देश आर्थिक संकट और राजनीतिक संकट से घिरा दिख रहा है,ऐसे में  नेपाली पत्रकारिता को मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है। इसी तरह नेपाल जर्नलिस्ट फेडरेशन परसा के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि यदि कोई पत्रकार काम नहीं कर रहा है तो उसका नवीनीकरण नहीं किया जाए और नेपाल प...
स्वच्छ ,सुंदर और व्यवस्थित रक्सौल बनाने के लिए एसडीओ के नेतृत्व में हुई बैठक, खास संगठनों तक ही सिमट कर रह गई चर्चा!

स्वच्छ ,सुंदर और व्यवस्थित रक्सौल बनाने के लिए एसडीओ के नेतृत्व में हुई बैठक, खास संगठनों तक ही सिमट कर रह गई चर्चा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
•विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ स्थानीय अधिकारी, व्यवसाई, समाजसेवी हुए शामिल रक्सौल।(vor desk) । नव पदस्थापित एसडीओ रवि कांत सिन्हा के नेतृत्व और क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिति में शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई।थाना परिसर में आयोजित बैठक में नगर परिषद के ईओ डॉ. मनीष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार आदि भी उपस्थित रहे।इस मौके पर शहर के समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न व्यवसायिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से राय शुमारी की गई और उसके निराकरण पर चर्चा परिचर्चा हुई।इसमें शहर में जाम की समस्या, वाहन पार्किंग की व्यवस्था,सरकारी बस स्टेंड को शहर से दूर हरदिया कोठी के खाली भूमि पर ले जाने,मुख्य पथ के सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ डिवाइडर को व...
आदापुर के जमुनभार में महिला की संदेहास्पद मौत,पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पडताल

आदापुर के जमुनभार में महिला की संदेहास्पद मौत,पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पडताल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर। (Vor desk)।आदापुर थाना से सटे जमूनभार गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को कब्जे में ले लिया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। बताया गया है कि प्रथम दृष्टया उक्त महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल उसके पति मजबुल्लाह देवान को हिरासत में ले लिया है। मामले में मृतक के पिता नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत कनकपुर गांव निवासी हारून देवान ने बताया कि उसकी पुत्री रोजी खातून 30 वर्ष की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जमूनभार गांव निवासी स्व. मैनुद्दीन देवान के पुत्र मजबुल्लाह देवान से हुई थी। जिसे एक 5 वर्ष का लड़का व ढाई वर्ष की एक लड़की हुई है। वहीं शादी के बाद से ही उसके पति के द्वारा अपनी ...
इंटरसिटी ट्रेन के लिए आंदोलन दूसरे दिन भी जारी,शनिवार को कैंडल जुलूस का होगा आयोजन

इंटरसिटी ट्रेन के लिए आंदोलन दूसरे दिन भी जारी,शनिवार को कैंडल जुलूस का होगा आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल द्वारा रक्सौल से पाटलिपुत्र के बीच इंटरसिटी ट्रेन के परिचालन के लिए जारी आंदोलन के दुसरे दिन भी धरना प्रदर्शन अनवरत चला। आदापुर और रामगढ़वा के लोग भी अपना समर्थ देते दिखे । पर रेल प्रशासन के द्वारा अभी तक इस पर कोई चर्चा या सुधि लेने को आगे नही आया। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।इधर,धरना स्थल पर राजद नेता राम बाबू यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमारे सामने भोजन कि थाली छीन कर नरकटियागंज और मोतिहारी को दे दिया गया है। जब मोतीहारी में 2 प्लेटफार्म है और वहा वासिंग की व्यवस्था नहीं है, तो रक्सौल से चलाया जा सकता है, जिस से आदापुर, भेलाही, रक्सौल, मासानाडीह, रामगढ़वा और धरमीनिया के यात्री लाभाविंत होंगे ।चार पांच स्टेशन बढ़ाने में सैकड़ो लोगों को लाभ होगा। फिर ये रेल का खेल क्यों और किसके इशारे पर हो रहा है? स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत...
आईपीएल 2023:नेपाल पुलिस ने ऑन लाइन सट्टेबाजी में भारतीय समेत चार लोगों को वीरगंज में रंगे हाथ पकड़ा

आईपीएल 2023:नेपाल पुलिस ने ऑन लाइन सट्टेबाजी में भारतीय समेत चार लोगों को वीरगंज में रंगे हाथ पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ऑन लाइन आईपीएल 2023 के लिए सट्टेबाजी खूब चल रही है।नेपाल में भी इसका खूब क्रेज और कमाई हो रही है ।इस बीच सट्टेबाजी में जुटे चार लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है । इसमें भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की देवरिया का निवासी मुन्ना उर्फ   धर्मनाथ प्रसाद जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नेपाल के बारा जिला के कलैया निवासी सरोज साह,सरलाही के रामनगर निवासी संतोष कुमार यादव,परसा जिला के वीरगंज वार्ड 24निवासी धुरेंद्र प्रसाद यादव को भी पकड़ा गया है।इन्हे वीरगंज  वार्ड 15 स्थित संजय श्रीवास्तव के तीन मंजिला मकान में बने ऊपरी तल्ले से पकड़ा गया है। डीएसपी दीपक गिरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये ऑन लाइन मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जीएनट की सट्टा बाजी में लिप्त हैं।छापेमारी के दौरान मोबाइल,लैपटॉप और 3लाख 90हजार ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!