आदापुर के जमुनभार में महिला की संदेहास्पद मौत,पुलिस ने पति को हिरासत में ले कर शुरू की जांच पडताल
आदापुर। (Vor desk)।आदापुर थाना से सटे जमूनभार गांव में गुरुवार की रात एक महिला की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को कब्जे में ले लिया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।
बताया गया है कि प्रथम दृष्टया उक्त महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिलहाल उसके पति मजबुल्लाह देवान को हिरासत में ले लिया है। मामले में मृतक के पिता नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत कनकपुर गांव निवासी हारून देवान ने बताया कि उसकी पुत्री रोजी खातून 30 वर्ष की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जमूनभार गांव निवासी स्व. मैनुद्दीन देवान के पुत्र मजबुल्लाह देवान से हुई थी। जिसे एक 5 वर्ष का लड़का व ढाई वर्ष की एक लड़की हुई है। वहीं शादी के बाद से ही उसके पति के द्वारा अपनी ...









