नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 31मई को चार दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत!
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड आगामी 31मई से 3जून तक भारत के दौरे पर होंगे।वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर भारत के औपचारिक दौरे पर आ रहे हैं ।उनके साथ नेपाल के पांच मंत्री , स्वकीय सचिव और प्रधान मंत्री की पुत्री गंगा दहाल समेत मंत्री,सचिव,अधिकारी आदि की करीब 88सदस्यीय टोली शामिल रहेगी ।उनका प्रधान मंत्री के तौर पर यह चौथा भारत दौरा होगा।इससे पहले वे वर्ष 2008 के बाद 2016 में दो बार यानी कुल तीन बार भारत दौरे पर आए थे।हालाकि,उनका पहला दौरा 2008में चीन का हुआ था,जो विवादो में रहा था।हालाकि,लौट कर भारत पहुंचे थे।नेपाल के विदेश मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार के पड़ोसी प्रथम नीति के तहत भारत नेपाल संबंध को मजबूती देने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नियमित उच्चस्तरीय भ्रमण की आपसी परंपरा के तहत यह दौरा आयोजित है।मिली जानकारी के म...









