रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में बच्चे के हथेली में बने छठे उंगली को सर्जरी कर हटाया गया,नव प्रतिनियुक्त एनेस्थेटिक ने किया ओटी का निरीक्षण
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार से सर्जिकल ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।नव पदस्थापित मेडिकल ऑफिसर सह सर्जन डा विजय कुमार के नेतृत्व में एक आठ माह के बालक सन्नी कुमार की सर्जरी की गई,जिसे बाएं हाथ के हथेली में छह उंगली थी।छठे उंगली को सर्जरी के द्वारा हटाया गया।इसकी पुष्टि करते हुए अस्पताल उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया की बच्चे को एनोमेली की शिकायत थी,जिस कारण छह उंगली बन जाती है।इसे सफलतापूर्वक सर्जरी के जरिए हटा दिया गया है।उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के हल्के फुल्के सर्जरी ऑपरेशन की सेवा शुरू कर दी गई है।इधर, रक्सौल के मौजे माई स्थान निवासी इंद्रजीत दास अपने पोते सन्नी के सर्जरी के बाद ठीक होने पर हर्ष जताया और कहा की यहां ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।मरीजों को भटकना नही पड़ेगा।
*नव प्रतिनियुक्ति एनेस्...









